बाल महाभारत Class 7 Hindi Questions Answers
Book Solutions1
जलाशय के समीप किस-किसमें युद्ध हुआ?
Answer
जलाशय के समीप गंधर्वराज चित्रसेन और कौरवों की सेनाओं में युद्ध हुआ। इसमें कर्ण और दुर्योधन पराजित हो गए।
2
युधिष्ठिर ने नकुल से पेड़ पर चढ़कर क्या देखने को कहा?
Answer
नकुल ने पेड़ पर चढ़कर कोई जलाशय या नदी देखने को कहा।
3
युधिष्ठिर ने सबसे पहले पानी लाने किसे भेजा?
Answer
युधिष्ठिर ने सबसे पहले पानी लाने के लिए नकुल को भेजा ।
4
पानी पीने के बाद चारों भाइयों के साथ क्या घटना घटी ?
Answer
पानी पीने के बाद चारों भाई मूर्च्छित होकर गिए गए।
5
युधिष्ठिर कहाँ जा पहुँचे?
Answer
युधिष्ठिर उसी विषैले सरोवर के समीप जा पहुँचे जहाँ उनके चारों भाई मृत अवस्था में पड़े थे।
6
यक्ष की बात मानकर युधिष्ठिर ने क्या कहा?यक्ष की बात मानकर युधिष्ठिर ने क्या कहा?
Answer
यक्ष की बात मानकर युधिष्ठिर बोले- आप प्रश्न पूछ सकते हैं।
7
यक्ष के प्रश्न कि मनुष्य का साथ कौन देता है? का उत्तर युधिष्ठिर ने क्या दिया?
Answer
धैर्य
8
विदेश जाने वाले का साथी कौन होता है? का उत्तर युधिष्ठिर ने क्या दिया?
Answer
विदया
9
यक्ष ने युधिष्ठिर से कितने प्रश्न किए।
Answer
यक्ष ने युधिष्ठिर से पंद्रह प्रश्न किए।
10
घास से भी छोटी वस्तु किसे बताया गया है?
Answer
चिंता को
11
विराट के दरबार में युधिष्ठिर को कौन सा काम सौंपा गया था?
Answer
कंक के नाम से विराट के दरबारी बन गए और राजा के साथ चौपर खेलकर दिन बिताने लगे।
12
भीम को क्या काम मिला?
Answer
भीम को रोसइयों का मुखिया बनाया गया। वे बल्लभ के रूप में काम करने लगे।
13
कीचक का वध किसने किया?
Answer
कीचक का वध भीम ने किया।
14
सुशर्मा को किस ओर आक्रमण करने की जिम्मेदारी दी गई?
Answer
सुशर्मा को मत्स्य राज्य पर दक्षिण की ओर से आक्रमण करने की जिम्मेदारी दी गई।
15
अर्जुन ने राजकुमार का हौसला बढ़ाते हुए क्या कहा?
Answer
अर्जुन ने राजकुमार उत्तर का हिम्मत बढ़ाते हुए कहा कि राजकुमार ! घबराओ नहीं। तुम सिर्फ घोड़ों की रास सँभालो ।
16
भीष्म ने दुर्योधन के समय के बारे में क्या बताया?
Answer
भीष्म ने बताया कि प्रतिज्ञा का समय कल ही पूर्ण हो चुका है।
17
क्या बात सुनकर विराट चौंक पड़े?
Answer
जब राजा विराट को पता चला कि राजकुमार उत्तर कौरवों से लड़ने गए हैं तो वे चौंक पड़े।
18
अर्जुन ने किन-किन महारथियों को हराया?
Answer
अर्जुन ने कर्ण, द्रोणाचार्य, अश्वत्थामा तथा दुर्योधन जैसे महारथियों को हराया।
19
तेरहवाँ वर्ष पूरा होने पर पांडव जाकर कहाँ रहने लगे?
Answer
तेरहवाँ वर्ष पूरा होने के बाद पांडव विराट की राजधानी छोड़कर उपप्लव्य नगर में रहने लगे।
20
सर्वप्रथम वहाँ क्या कार्य सम्पन्न हुआ।
Answer
सर्वप्रथम वहाँ अभिमन्यु के साथ उत्तरा का विवाह हुआ।21
श्रीकृष्ण ने संधि के लिए क्या तरीका सुझाया?
Answer
श्रीकृष्ण ने दुर्योधन के पास एक व्यक्ति को दूत बनाकर भेजने का सुझाव बताया।
22
पितामह भीष्म ने दुर्योधन को क्या बात समझाई ?
Answer
पितामह भीष्म ने दुर्योधन को समझाया कि प्रतिज्ञा का समय कल पूरा हो चुका है। तुम्हारी गणना में कुछ भूल हुई है।
23
श्रीकृष्ण ने हस्तिनापुर दूत भेजने का काम किसे सौंपा ?
Answer
श्रीकृष्ण ने हस्तिनापुर दूत भेजने का काम द्रुपदराज को सौंपा।
24
श्रीकृष्ण ने पहले किसे देखा?
Answer
श्रीकृष्ण ने पहले अर्जुन को देखा।
25
उपप्लव्य में रहकर पांडवों ने कितनी सेना इकट्ठी की?
Answer
उपप्लव्य में रहकर पांडवों ने अपने मित्र शासकों को संदेश भेजकर उनकी मदद से कोई सात अक्षौहिणी सेना इकट्ठी कर ली।