Questions Bank

बाल महाभारत Class 7 Hindi Questions Answers

Book Solutions

1

महाभारत की रचना किसने की?

Answer

महाभारत की रचना महर्षि पराशर के कीर्तिमान पुत्र वेद व्यास ने की।

2

पांडु की कितनी रानियाँ थीं?

Answer

पांडू की तीन रानियाँ थीं।

3

कुंती एवं माद्री के पुत्रों के नाम लिखिए।

Answer

कुंती ने युधिष्ठिर, भीम, व अर्जुन को जन्म दिया। नकुल व सहदेव की माँ माद्री थी।

4

धृतराष्ट्र के कितने पुत्र थे? उनके बड़े पुत्र का नाम लिखिए।

Answer

धृतराष्ट्र के सौ पुत्र थे, जो कौरव कहलाए। उनके सबसे बड़े पुत्र का नाम दुर्योधन था।

5

कौरवों व पांडवों को कहाँ का राज्य मिला था?

Answer

संधि के अनुसार कौरव हस्तिनापुर के राजा बने और पांडवों को इंद्रप्रस्थ (वर्तमान दिल्ली) का राज्य मिला था।

6

पांडु के साथ उनकी कौन-सी रानी सती हुई थी?

Answer

पांडु के साथ उनकी छोटी रानी माद्री सती हुई ।

7

पांडवों के बाद राज्य का उत्तराधिकारी कौन बना?

Answer

पांडवों के बाद राज्य का उत्तराधिकारी उनका पोता परीक्षित बना।

8

नदी के किनारे पर खडी कन्या कौन थी?

Answer

नदी के किनारे खड़ी कन्या गंगा थी।

9

शांतनु के सामने पत्नी बनने के लिए गंगा ने क्या शर्त रखी थी?

Answer

गंगा ने पत्नी बनने के लिए राजा शांतनु से शर्त रखी थी कि मैं कुछ भी करूँ, आप मुझसे कुछ नहीं कहेंगे।

10

अपने पुत्रों को नदी की धारा में बहाने के बाद गंगा कहाँ जाती थी?

Answer

अपने पुत्रों को नदी की धारा में बहाने के बाद गंगा हँसती-मुसकराती हुई शांतनु के महल में आ जाती थी।

11

राजा शांतनु गंगा के द्वारा अपनी संतान को नदी के धारा में बहाते हुए देखकर भी कुछ क्यों नहीं बोल पाते थे?

Answer

राजा शांतनु गंगा को संतान को नदी की धारा में बहाते हुए देखकर भी कुछ इसलिए नहीं कह पाते थे, क्योंकि वे वचनबद्ध थे।

12

सत्यवती को देखकर राजा शांतनु के मन में क्या इच्छा बलबती हो उठी?

Answer

सत्यवती को देखकर राजा शांतनु के मन में उसे अपनी पत्नी बनाने की इच्छा बलबती हो उठी।

13

केवटराज ने सत्यवती के विवाह के लिए क्या शर्त लगाई ?

Answer

केवराज ने शर्त लगाई शांतनु की मृत्यु के बाद सत्यवती का पुत्र ही हस्तिनापुर के राज सिंहासन पर बैठेगा।

14

केवटराज की प्रथम शर्त पर देवव्रत ने क्या उत्तर दिया।

Answer

केवटराज की प्रथम शर्त सुनकर देवव्रत ने कहा- में वचन देता हूँ कि मेरे पिता के बाद सत्यवती का पुत्र ही राजा बनेगा।

15

चित्रांगद कौन था?

Answer

चित्रांगद सत्यवती का बड़ा लड़का था।

16

चित्रांगद की मृत्यु कैसे हुई।

Answer

चित्रांगद वीर और स्वार्थी प्रकृति का व्यक्ति था। उसकी मृत्यु गंधर्वो के साथ युद्ध में हुई थी।

17

विदुर कौन थे?

Answer

विदुर विचित्र वीर्य की रानी अंबालिका की दासी के पुत्र थे।

18

विदुर किस स्वभाव के व्यक्ति थे?

Answer

विदुर धर्मशास्त्र एवं राजनीति के पंडित थे। इनमें इनका अथाह ज्ञान था। वे क्रोध एवं अभिमान से दूर रहते थे।

19

विदुर का पहला नाम क्या था?

Answer

विदुर का पहला नाम धर्मदेव था।

20

सूरसेन कौन थे?

Answer

सूरसेन यदुवंश के लोकप्रिय राजा और श्रीकृष्ण के पितामह थे।

21

पृथा किसकी बेटी थी?

Answer

पृथा यदुवंश के प्रसिद्ध राजा सूरसेन की पुत्री थी

22

धर्मदेव का जन्म किसकी कोख से हुआ था?

Answer

धर्मदेव का जन्म विचित्रवीर्य की रानी अंबालिका की दासी की कोख से हुआ था।

23

कर्ण का पालन-पोषण किसने किया था?

Answer

कर्ण का लालन-पालन अधिरथ नाम के सारथी ने किया था।

24

धृतराष्ट्र ने विदुर को क्या बनाया?

Answer

 धृतराष्ट्र ने विदुर को अपना प्रधानमंत्री बनाया।

25

पांडु के पत्नियों का नाम बताएँ ।

Answer

पांडु की दो पत्नियाँ थीं कुंती व माद्री

26

दुर्योधन भीम से ईर्ष्या क्यों करता था?

Answer

दुर्योधन भीम से ईर्ष्या इसलिए करता था, क्योंकि भीम दुर्योधन से अधिक ताकतवर था ।

27

पांडव कितने भाई थे? उनके नाम बताइए।

Answer

पांडव पाँच भाई थे युधिष्ठिर, भीम, अर्जुन, नकुल और सहदेव ।

28

धृतराष्ट्र के कितने पुत्र थे? वे क्या कहलाते थे?

Answer

धृतराष्ट्र के सौ पुत्र थे। वे कौरव कहलाते थे।

29

कौरव-पांडव किससे अस्त्र विद्या सीखने लगे।

Answer

कौरव-पांडव कृपाचार्य से अस्त्र विद्या सीखने लगे।

30

भीम को मारने के लिए कौरवों ने क्या फ़ैसला किया?

Answer

भीम को मारने के लिए कौरवों ने गंगा में डूबो कर मारने का फैसला किया।