बाल महाभारत Class 7 Hindi Questions Answers
Book Solutions1
भीम पर विष का क्या असर हुआ?
Answer
भीम को बेहोशी आ गई और वह गंगा के किनारे गिर पड़ा।
2
पांडवों और कुंती की खुशी का कारण क्या था?
Answer
भीम झूमता-झामता जिंदा चला आ रहा था। अतः उसे देखकर पांडवों और कुंती को काफ़ी प्रसन्नता हुई।
3
कुंती ने अपनी चिंता किसके सामने प्रकट की?
Answer
कुंती ने अपनी चिंता विदुर के सामने प्रकट की।
4
पांडवों ने किन-किन गुरुओं से अस्त्र-शस्त्र की शिक्षा पाई ?
Answer
पांडवों ने पहले कृपाचार्य से और बाद में द्रोणाचार्य से शिक्षा पाई थी।
5
क्या देखकर दुर्योधन का मन ईर्ष्या-द्वेष से जलने लगा ?
Answer
अर्जुन की धनुष विद्या का कमाल और चतुरता देखकर दुर्योधन का मन ईर्ष्या और द्वेष से जलने लगा।
6
कर्ण को लाचार देखकर दुर्योधन ने उसके लिए क्या किया?
Answer
दुर्योधन ने कर्ण को अपने पितामह और धृतराष्ट्र की अनुमति से कर्ण को अंग देश का राजा बना दिया ।
7
आचार्य द्रोण कौन थे?
Answer
आचार्य द्रोण महर्षि भारद्वाज के पुत्र थे।
8
उनकी किसके साथ गहरी मित्रता थी?
Answer
द्रुपद और द्रोण में गहरी मित्रता थी।
9
द्रोणाचार्य का किसके साथ विवाह हुआ था?
Answer
द्रोणाचार्य का विवाह कृपाचार्य की बहन के साथ हुआ था।
10
परशुराम अपनी संपत्ति गरीब ब्राह्मणों को दान में क्यों दे रहे थे?
Answer
वन गमन के उद्देश्य से परशुराम अपनी सारी संपत्ति गरीबों में बाँट रहे थे।
11
शिक्षा पूरी होने पर द्रोण ने अर्जुन से गुरु-दक्षिणा में क्या माँगा?
Answer
शिक्षा पूरी होने पर द्रोण ने अर्जुन से गुरु दक्षिणा के रूप में पांचाल राज को कैद कर लाने के लिए कहा।
12
द्रुपद ने द्रोण के साथ कैसा व्यवहार किया ?
Answer
द्रुपद ने सत्ता के मद में द्रोण का अपमान किया।
13
द्रुपद के पुत्र व पुत्री के नाम बताएँ?
Answer
पुत्र का नाम धृष्टद्युम्न तथा पुत्री का नाम द्रोपदी था।
14
दुर्योधन की ईर्ष्या क्यों बढ़ती जा रही थी?
Answer
भीम की शारीरिक शक्ति और अर्जुन की युद्धकला को देखकर दुर्योधन की ईर्ष्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही थी।
15
दुर्योधन को कुमंत्रणा कौन-कौन दे रहे थे?
Answer
पांडवों का विनाश करने के लिए मामा शकुनि तथा कर्ण दुर्योधन को कुमंत्रणा दे रहे थे।
16
धृतराष्ट्र का स्वभाव कैसा था?
Answer
यद्यपि धृतराष्ट्र बुद्धिमान थे पर वे दृढ़ निश्चयी नहीं थे।
17
पुरोचन पांडवों को कहाँ ले गए?
Answer
पुरोचन पांडवों को लाख से बने भवन में ले गए।
18
वारणावत को जाते समय विदुर ने युधिष्ठिर को किस प्रकार सावधान किया?
Answer
वारणावत जाते समय विदुर ने युधिष्ठिर को दुर्योधन के षड्यंत्र तथा उससे बचने का उपाय गूढ भाषा में अवगत करवाकर सचेत कर दिया था।
19
विदुर द्वारा भेजे गए व्यक्ति ने भवन के अंदर क्या किया?
Answer
विदुर द्वारा भेजे गए व्यक्ति ने भवन के अंदर एक सुरंग बना दी जिससे पांडव बाहर निकल सकें।
20
पांडव एकचक्रा नगरी में किस रूप में जीवन व्यतीत कर रहे थे?
Answer
पांडव एकचक्रा नगरी में ब्राह्मणों के रूप में जीवन व्यतीत कर रहे थे।
21
किसके स्वयंवर की तैयारियाँ होने लगी?
Answer
पांचाल नरेश की पुत्री द्रोपदी के स्वयंवर की तैयारियाँ होने लगी।
22
पंचाल देश में पांडव किस तरह रहते थे?
Answer
पंचाल देश में पांडव ब्राह्मणों के वेश में रहते थे।
23
पांडव कहाँ रहकर कैसे गुज़र करने लगे?
Answer
पांडव अपनी माता कुंती के साथ एक चक्रानगरी में भिक्षा माँगकर गुज़र करने लगे।
24
कर्ण ने दुर्योधन को क्या सुझाव दिया?
Answer
कर्ण ने दुर्योधन को सुझाव दिया कि पांडवों की शक्ति बढ़ने से पहले ही उन पर आक्रमण कर दिया जाए।
25
भीष्म ने धृतराष्ट्र को क्या सुझाव दिया?
Answer
भीष्म ने धृतराष्ट्र को सुझाव दिया कि पांडवों के साथ संधि करके आधा राज्य उन्हें वापस दे दिया जाए।26
महाराज द्रुपद की शर्त किसने पूरी की?
Answer
महाराज द्रुपद की शर्त अर्जुन ने पूरी की।
27
विदुर को पांचाल देश क्यों भेजा गया?
Answer
पांडवों को द्रोपदी और कुंती के साथ आदर सहित हस्तिनापुर लाने के लिए विदुर को भेजा गया।
28
पांडवों की राजधानी का क्या नाम था?
Answer
पांडवों की राजधानी का नाम इंद्रप्रस्थ था।
29
धृष्टद्युम्न ने कुम्हार की कुटिया में क्या देखा?
Answer
धृष्टद्युम्न ने कुम्हार की कुटिया में पाँचों पांडवों को तथा अग्निशिखा की भाँति एक तेजस्वी देवी अर्थात् कुंती को देखा।
30
जरासंध कौन था?
Answer
जरासंध मगध देश का राजा था, और कंस उसका दामाद था।