बाल महाभारत Class 7 Hindi Questions Answers
Book Solutions1
Answer
जो संपूर्ण संसार में राजाओं में पूज्य हो, वह राजा ही राजसूय यज्ञ कर सकता था।
2
राजसूय यज्ञ करने की इच्छा से युधिष्ठिर ने किससे सलाह ली।
Answer
राजसूय करने की इच्छा से युधिष्ठिर ने श्रीकृष्ण से सलाह ली।
3
जरासंध का वध किसने किया?
Answer
जरासंध का वध भीम ने किया।
4
राजसूय यज्ञ में किसकी अग्रपूजा की गई?
Answer
राजसूय यज्ञ में श्रीकृष्ण की अग्रपूजा की गई।
5
श्रीकृष्ण, अर्जुन और भीम किस रूप में जरासंध के पास पहुँचे?
Answer
वे ब्राह्मण के व्रती लोगों का वेश बनाकर जरासंध के पास पहुंचे।
6
श्रीकृष्ण की अग्रपूजा का विरोध किसने किया?
Answer
श्रीकृष्ण की अग्रपूजा का विरोध शिशुपाल ने किया।
7
राजसूय संपन्न होने के बाद किसे राजाधिराज की पदवी मिली।
Answer
राजसूय यज्ञ समाप्त होने के बाद युधिष्ठिर को राजाधिराज की पदवी प्राप्त हुई।
8
युधिष्ठिर की बात पांडव भाइयों को कैसी लगी?
Answer
युधिष्ठिर की बात उसके भाइयों को ओचित्यपूर्ण लगी।
9
पांडव राजसूय कर रहे हैं? यह जानकर दुर्योधन को कैसा लगा?
Answer
पांडवों द्वारा राजसूय यज्ञ करना दुर्योधन को अच्छा नहीं लगा।
10
शकुनि ने धृतराष्ट्र को किस चीज़ के लिए बाध्य किया?
Answer
पांडवों को चौसर खेल में बुलाने के लिए शकुनि ने धृतराष्ट्र को बाध्य किया ।
11
विदुर पांडवों के पास किस चीज़ का निमंत्रण देने गए थे?
Answer
हस्तिनापुर में चौसर के खेल में भाग लेने के लिए विदुर पांडवों के पास निमंत्रण देने गए थे।
12
दुर्योधन ने चौसर में अपनी जगह किसे खिलाया।
Answer
दुर्योधन ने चौसर में अपनी जगह मामा शकुनि को खेलाया।
13
राजवंशों की नीति के अनुसार खेल का नियम क्या है?
Answer
राजवंशों की नीति के अनुसार किसी खेल के लिए निमंत्रण को अस्वीकार नहीं किया जाता था।
14
अंत में शकुनि ने युधिष्ठिर को किसे दाँव पर लगाने के लिए कहा ?
Answer
अंत में शकुनि ने द्रौपदी को दाँव पर लगाने के लिए कहा।
15
दुर्योधन ने दुःशासन को क्या आदेश दिया?
Answer
दुर्योधन ने दुःशासन से कहा यह सारथी भीम से भयभीत लगता हे तुम्ही जाकर उस अभिमानी द्रोपदी को उठाकर ले आओ।
16
धृतराष्ट्र का कौन-सा पुत्र द्रौपदी को दाँव पर लगाने की बात पर संतप्त हो उठा ?
Answer
धृतराष्ट्र का छोटा पुत्र युयुत्सु संतप्त हो उठा।
17
दुर्योधन ने विदुर को क्या आदेश दिया?
Answer
दुर्योधन ने विदुर को कहा आप तुरंत रनिवास में जाएँ और द्रौपदी को यहाँ लाएँ।
18
धृतराष्ट्र ने पांडवों को कैसे शांत किया?
Answer
धृतराष्ट्र ने पांडवों को जुए में हारा राज्य व संपत्ति लोटाकर पांडवों को शांत किया।
19
धृतराष्ट्र की विनती पर पांडवों ने क्या किया?
Answer
धृतराष्ट्र की विनती पर पांडव द्रौपदी तथा कुंती के साथ इंद्रप्रस्थ चले गए।
20
दूसरी बार खेल में हारने के बाद युधिष्ठिर ने क्या किया?
Answer
दूसरी बार खेल में हारने के बाद पांडव अपनी शर्त के अनुसार वन में चले गए।
21
जब पांडव वन की ओर जाने लगे तब धृतराष्ट्र ने विदुर को बुलाकर क्या पूछा?
Answer
धृतराष्ट्र ने विदुर से पूछा पांडु के बेटे और द्रौपदी कैसे वन की ओर जा रहे हैं।
22
विदुर ने द्रोपदी की दशा के बारे में क्या बताया?
Answer
विदुर ने बताया कि द्रोपदी ने बालों को बिखेरकर मुँह ढक रखा है और रोती हुई जा रही है।
23
महर्षि मैत्रेय की युधिष्ठिर से भेंट कहाँ हुई?
Answer
महर्षि मैत्रेय की युधिष्ठिर से भेंट काम्यक वन में हुई।24
पांडवों से मिलने श्रीकृष्ण के साथ वन में कौन-कौन आए थे?
Answer
पांडवों से मिलने श्रीकृष्ण के साथ कैकेय भोज और वृष्टि जाति के लोग, चेदिराज धृष्टकेतु आदि वन गए थे।
25
भीम को बगीचे के बीच कौन लेटा मिला?
Answer
भीम को बगीचे के बीच एक विशालकाय बंदर रास्ता रोककर लेटा हुआ मिला।
26
बंदर ने अपनी क्या असमर्थता जताई?
Answer
बंदर ने असमर्थता जताते हुए कहा- "में बूढ़ा हूँ मुश्किल से उठ बैठ सकता हूँ।"
27
दुर्योधन की चापलूसी कौन करते थे?
Answer
कर्ण और शकुनी दुर्योधन की चापलूसी करते थे।
28
चौपायों की गणना का काम किसका होता था?
Answer
चौपायों की गणना का काम राजकुमारों का होता था।
29
दुर्योधन के डेरे का स्थान पांडवों के आश्रम से कितनी दूरी पर था?
Answer
र्योधन के डेरे का स्थान पांडवों के आश्रम से चार कोस दूरी पर था।
30
आश्रम के समीप जलाशय के तट पर और किसने डेरा डाल रखा था?
Answer
आश्रम के निकट जलाशय के तट पर गंधर्वराज चित्रसेन ने अपना डेरा डाल रखा था।