साखी (पद्य)

NCERT Solutions for Chapter 1 साखी Class 10 Sparsh

Book Solutions

(क)1

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए−
मीठी वाणी बोलने से औरों को सुख और अपने तन को शीतलता कैसे प्राप्त होती है?

Answer

मीठी वाणी बोलने से औरों के मन से क्रोध और घृणा के भाव नष्ट हो जाते हैं जिससे उन्हें सुख प्राप्त होता है। इसके साथ ही हमारे मन के अहंकार भी नाश होता है और हमारे ह्रदय को शान्ति मिलती है जिससे तन को शीतलता प्राप्त होती है।
प्रश्न अभ्यास Page Number 6

(क)2

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए−
दीपक दिखाई देने पर अँधियारा कैसे मिट जाता है? साखी के संदर्भ में स्पष्ट कीजिए।

Answer

यहाँ दीपक का मतलब भक्तिरूपी ज्ञान तथा अन्धकार का मतलब अज्ञानता से है। जिस प्रकार दीपक के जलने अन्धकार समाप्त हो जाता है ठीक उसी प्रकार जब ज्ञान का प्रकाश हृदय में जलता है तब मन के सारे विकार अर्थात भ्रम, संशय का नाश हो जाता है।
प्रश्न अभ्यास Page Number 6

(क)3

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए−
ईश्वर कण-कण में व्याप्त है, पर हम उसे क्यों नहीं देख पाते?

Answer

हमारा मन अज्ञानता, अहंकार, विलासिताओं में डूबा है। हम उसे मंदिर, मस्जिदों में  ढूंढ़ते हैं जबकि वह सब ओर व्याप्त है। इस कारण हम ईश्वर को नहीं देख पाते हैं।
प्रश्न अभ्यास Page Number 6

(क)4

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए−
संसार में सुखी व्यक्ति कौन है और दुखी कौन? यहाँ 'सोना' और 'जागना' किसके प्रतीक हैं? इसका प्रयोग यहाँ क्यों किया गया है? स्पष्ट कीजिए।

Answer

कवि के अनुसार संसार में वो लोग सुखी हैं, जो सांसारिक सुखों का भोग करते हैं और दुखी वे हैं, जो ईश्वर का ध्यान लगाकर जागते रहते हैं।
यहाँ 'सोना' अज्ञानता का और 'जागना' ज्ञान का प्रतीक है।
जो लोग संसार में उपलब्ध सुख-सुविधाओं को ही वास्तविक सुख समझते हैं वे अज्ञानी हैं और सोये हुए हैं| वास्तविक ज्ञान ईश्वर को जनाना है क्योंकि वह अनश्वर है| जो यह काम कर रहा है वह जाग रहा है|
प्रश्न अभ्यास Page Number 6

(क)5

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए−
अपने स्वभाव को निर्मल रखने के लिए कबीर ने क्या उपाय सुझाया है?

Answer

अपने स्वभाव को निर्मल रखने के लिए कबीर ने बताया है कि हमें अपने आसपास निंदक रखने चाहिए ताकि वे हमें हमारी बुराइयों से अवगत करा सके और हम उन बुराइयों को अपने अंदर से दूर कर सकें। इससे हम अपने स्वभाव को बिना पानी और साबुन के स्वच्छ और निर्मल बना पाएँगें|
प्रश्न अभ्यास Page Number 6

(क)6

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए−
'ऐकै अषिर पीव का, पढ़ै सु पंडित होई' −इस पंक्ति द्वारा कवि क्या कहना चाहता है?

Answer

इस पंक्ति में कवि यह कहना चाहते हैं कि जिस व्यक्ति ने ईश्वर का एक अक्षर भी पढ़ लिया है, वही वास्तविक ज्ञानी है| ईश्वर ही एकमात्र सत्य है और उसे जानेवाला ही सच्चे अर्थों में ज्ञानी है|
प्रश्न अभ्यास Page Number 6

(क)7

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए−
कबीर की उद्धृत साखियों की भाषा की विशेषता स्पष्ट कीजिए।

Answer

कबीर की साखियाँ सधुक्कड़ी भाषा में लिखी हुई हैं। इनकी साखियाँ जनमानस को जीने का कला सिखाती हैं। इन्होनें अवधी, पंजाबी, ब्रज, राजस्थानी आदि भाषाओं का मिश्रण प्रयोग किया है| तद्भव तथा देशी शब्द का अनूठा मेल भी है| जनसामान्य की बोलचाल और सहज भाषा का प्रयोग किया गया है|
प्रश्न अभ्यास Page Number 6

(ख)1

भाव स्पष्ट कीजिए-
बिरह भुवंगम तन बसै, मंत्र न लागै कोइ।

Answer

इस पंक्ति का भाव है कि किसी व्यक्ति के शरीर में अगर बिछड़ने का साँप बस जाता है, तो उस पर कोई उपाय या मंत्र का असर नहीं होता है। वह मिलने के लिए तड़पता ही रहता है|
प्रश्न अभ्यास Page Number 6

(ख)2

भाव स्पष्ट कीजिए-
कस्तूरी कुंडलि बसै, मृग ढूँढै बन माँहि।

Answer

इस पंक्ति में कबीर कहते हैं कि कस्तूरी हिरण की नाभि में होती है परन्तु हिरण इस बात से अनजान उस सुगंध के स्थान का पता लगाने के लिए जंगल में घूमता रहता है। इसी प्रकार ईश्वर भी मनुष्य के हृदय में निवास करते हैं परन्तु मनुष्य अज्ञानता के कारण उन्हें ना देखकर विभिन्न धार्मिक जगह पर ढूँढता रहता है|
प्रश्न अभ्यास Page Number 6

(ख)3

भाव स्पष्ट कीजिए-
जब मैं था तब हरि नहीं, अब हरि हैं मैं नाँहि।

Answer

इस पंक्ति में कबीर कहते हैं कि जबतक उनके हृदय में मैं यानी अहंकार था तब तक उन्हें ईश्वर की प्राप्ति नहीं हो पा रही थी| जब उन्हें ईश्वर की प्राप्ति हुई तब उनके अंदर का अहंकार समाप्त हो गया|
प्रश्न अभ्यास Page Number 6

(ख)4

भाव स्पष्ट कीजिए-
पोथी पढ़ि पढ़ि जग मुवा, पंडित भया न कोइ।

Answer

कबीर के अनुसार किताबी और शास्त्र पढ़ने से कोई ज्ञानी नहीं बन जाता है यानी वास्तविक ज्ञान प्राप्त नहीं कर पाटा है| ईश्वर को जान लेने वाला ही सच्चा ज्ञानी है|
प्रश्न अभ्यास Page Number 6

1

पाठ में आए निम्नलिखित शब्दों के प्रचलित रुप उदाहरण के अनुसार लिखिए।
उदाहरण − जिवै - जीना
औरन, माँहि, देख्या, भुवंगम, नेड़ा, आँगणि, साबण, मुवा, पीव, जालौं, तास।

Answer

जिवै - जीना
औरन - औरों को
माँहि - भीतर
देख्या - देखा
भुवंगम - साँप
नेड़ा - निकट
आँगणि - आँगन
साबण - साबुन
मुवा - मरा
पीव - प्रेम
जालौं - जलाऊँ
तास - उस
भाषा अध्यन Page Number 6