मातृभूमि (कविता)

Passage Based Question Answer for Chapter 1 Class 6 Hindi

Important Questions

1

नीचे लिखे काव्यांशों को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए-


ऊँचा खड़ा हिमालय
आकाश चूमता है,
नीचे चरण तले झुक,
नित सिंधु झूमता है।


गंगा यमुन त्रिवेणी
नदियाँ लहर रही हैं,
जगमग छटा निराली,
पग पग छहर रही हैं।


वह पुण्य-भूमि मेरी,
वह स्वर्ण- भूमि मेरी
वह जन्मभूमि मेरी
वह मातृभूमि मेरी।।


(i) हिमालय पर्वत भारत की किस दिशा में स्थित है?
(क) पूर्व दिशा
(ख) उत्तर दिशा
(ग) दक्षिण दिशा
(घ) पश्चिम दिशा


(ii) भारत का विशाल सागर हिंद महासागर भारत की किस दिशा में स्थित है?
(क) पूर्व दिशा
(ख) दक्षिण दिशा
(ग) उत्तर दिशा
(घ) पश्चिम दिशा


(iii) भारत में किन तीन पवित्र नदियों का अनोखा संगम प्रयाग में होता है?
(क) गंगा, यमुना, कावेरी
(ख) गंगा, यमुना, ब्रह्मपुत्र
(ग) गंगा, यमुना, सरस्वती
(घ) गंगा, सिंधु, यमुना


(iv) इस पद्यांश में कवि ने भारत भूमि को किन-किन रूपों में देखा है?
(क) पुण्य-भूमि, स्वर्ण- भूमि, जन्मभूमि, मातृभूमि
(ख) पुण्य भूमि, स्वर्ण- भूमि, कर्मभूमि, मातृभूमि
(ग) पुण्य-भूमि, स्वर्ण- भूमि, देव भूमि, मातृभूमि
(घ) पुण्य-भूमि, स्वर्ण- भूमि, युद्ध – भूमि, मातृभूमि


(v) कवि ने धरती को स्वर्णभूमि की संज्ञा क्यों दी है?
(क) कवि ने भारत की धरती पर जन्म लिया है।
(ख) कवि भारत की धरती को सोने के समान बहुमूल्य मानता है।
(ग) भारत की हरी-भरी धरती खनिज पदार्थों, औषधियों एवं वनस्पतियों से संपूर्ण है।
(घ) इनमें से कोई नहीं ।

Answer

(i) (ख) उत्तर दिशा
(ii) (ख) दक्षिण दिशा
(iii) (ग) गंगा, यमुना, सरस्वती
(iv) (क) पुण्य-भूमि, स्वर्ण- भूमि, जन्मभूमि, मातृभूमि
(v) (ग) भारत की हरी-भरी धरती खनिज पदार्थों, औषधियों एवं वनस्पतियों से संपूर्ण है।

2

झरने अनेक झरते

जिसकी पहाड़ियों में,
चिड़ियाँ चहक रही हैं,
हो मस्त झाड़ियों में।


अमराइयाँ घनी हैं
कोयल पुकारती है,
बहती मलय पवन है,
तन-मन सँवारती है।


वह धर्मभूमि मेरी,
वह कर्मभूमि मेरी।
वह जन्मभूमि मेरी
वह मातृभूमि मेरी। 


(i) कल-कल स्वर में बहते झरनों का उद्गम स्थान क्या है?
(क) नदियाँ
(ख) सागर
(ग) पर्वतीय क्षेत्र
(घ) धरती से प्रस्फुटित होकर


(ii) चिड़ियाँ मधुरगान कहाँ करती हैं?
(क) घने जंगलों में
(ख) आकाश की ऊँचाईयों में
(ग) नदियों के किनारों पर
(घ) इनमें से कोई नहीं ।


(iii) कोयल का मधुरगान किस ऋतु में सुनाई देता है ?
(क) वर्षा ऋतु में
(ख) हेमंत ऋतु में
(ग) वसंत ऋतु में
(घ) पतझड़ ऋतु में


(iv) ठंडी और सुगंधित हवाएँ कहाँ से आती हैं?
(क) दक्षिण के मलय पर्वत से
(ख) उत्तर के हिमालय पर्वत से
(ग) उत्तर-पूर्व के अरावली पर्वतों से
(घ) पश्चिम के दक्कनी पठारों से


(v) पद्यांश में कवि ने भारत भूमि को किन-किन नामों से पुकारा है?
(क) धर्मभूमि, कर्मभूमि, मातृभूमि, युद्धभूमि
(ख) धर्मभूमि, कर्मभूमि, मातृभूमि, देवभूमि
(ग) धर्मभूमि, कर्मभूमि, जन्मभूमि, मातृभूमि
(घ) धर्मभूमि, कर्मभूमि, मातृभूमि, युद्धभूमि

Answer

(i) (ग) पर्वतीय क्षेत्र
(ii) (क) घने जंगलों में
(iii) (ग) वसंत ऋतु में
(iv) (क) दक्षिण के मलय पर्वत से
(v) (ग) धर्मभूमि, कर्मभूमि, जन्मभूमि, मातृभूमि

3

जन्मे जहाँ थे रघुपति,
जन्मी जहाँ थी सीता,
श्रीकृष्ण ने सुनाई,
वंशी पुनीत गीता |


गौतम ने जन्म लेकर,
जिसका सुयश बढ़ाया,
जग को दया सिखाई,
जग को दिया दिखाया।


वह युद्ध भूमि मेरी,
वह बुद्ध-भूमि मेरी।
वह मातृभूमि मेरी,
वह जन्मभूमि मेरी


(i) कवि ने किन-किन महापुरुषों का उल्लेख किया है?
(क) राम, कृष्ण, गौतम
(ख) राम, कृष्ण, गांधी
(ग) राम, कृष्ण, विनोबाभावे
(घ) राम, कृष्ण, अशोक


(ii) नारी जीवन का आदर्श प्रस्तुत करने वाली किस महिला का नाम कविता में उभारा गया है?
(क) सीता
(ख) राधा
(ग) द्रोपदी
(घ) मदरटेरेसा


(iii) कृष्ण ने गीता के उपदेश में मनुष्य को क्या शिक्षा दी?
(क) लाभ कमाने की
(ख) बड़ों की सेवा करने की
(ग) कर्म करने की
(घ) एक-दूसरे का हाथ बँटाने की


(iv) गौतम बुद्ध ने मनुष्य को क्या पाठ पढ़ाया ?
(क) प्रेम का
(ख) अहिंसा का
(ग) गीता का
(घ) इनमें कोई नहीं


(v) इस पद्यांश में कवि ने भारत की धरती को किन-किन नामों से पुकारा है?
(क) युद्धभूमि, बुद्धभूमि, मातृभूमि, जन्मभूमि
(ख) युद्धभूमि, बुद्धभूमि, मातृभूमि, देवभूमि
(ग) युद्धभूमि, बुद्धभूमि, देवभूमि, कर्मभूमि
(घ) युद्धभूमि, बुद्धभूमि, मातृभूमि, कर्मभूमि

Answer

(i) (क) राम, कृष्ण, गौतम
(ii) (क) सीता
(iii) (ग) कर्म करने की
(iv) (ख) अहिंसा का
(v) (क) युद्धभूमि, बुद्धभूमि, मातृभूमि, जन्मभूमि