A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: opendir(/var/lib/php/sessions): failed to open dir: Permission denied

Filename: drivers/Session_files_driver.php

Line Number: 360

Backtrace:

File: /var/www/html/application/core/MY_Controller.php
Line: 13
Function: __construct

File: /var/www/html/application/controllers/Posts.php
Line: 6
Function: __construct

File: /var/www/html/index.php
Line: 315
Function: require_once

NCERT Solutions for Ch 1 मातृभूमि Class 6 Hindi | Classrankers.com

मातृभूमि (कविता)

NCERT Solutions for Ch 1 मातृभूमि Class 6 Hindi

Book Solutions

(क)

नीचे दिए गए प्रश्नों का सटीक उत्तर कौन-सा है? उसके सामने तारा (★) बनाइए—


प्रश्न 1 हिंद महासागर के लिए कविता में कौन-सा शब्द आया है?
• चरण
• वंशी
• हिमालय
• सिंधु


प्रश्न 2 मातृभूमि कविता में मुख्य रूप से—
• भारत की प्रशंसा की गई है।
• भारत के महापुरूषों की जय की गई है।
• भारत की प्राकृतिक सुंदरता की सराहना की गई है।
• भारतवासियों की वीरता का बखान किया गया है।

Answer

1 सिंधु(★)
2 भारत की प्राकृतिक सुंदरता की सराहना की गई है।

(ख)

अब अपने मित्रों के साथ चर्चा कीजिए और कारण बताइए कि आपने ये उत्तर ही क्यों चुने?

Answer

(1) हिंद महासागर का प्राचीन नाम ‘सिंधु महासागर’ था जो प्राचीन भारतीयों द्वारा रखा गया था। भारत के नाम पर इस सागर का नाम ‘हिंद महासागर’ रखा गया। कविता में सोहनलाल द्विवेदी ने हिंद महासागर से अपनत्व के कारण इसे सिंधु नाम से पुकारा इसलिए ‘सिंधु’ शब्द का विकल्प, चयन करना उचित होगा।


(2) ‘मातृभूमि’ कविता में कवि सोहनलाल जी ने भारत के पर्वतों, नदियों, वृक्षों, मलय, पवन, घनी अमराइयों आदि की चर्चा अधिक की है इसलिए भारत की प्राकृतिक सुंदरता की सराहना की गई है। विकल्प का चयन उचित है।

मिलान करें

Answer

1.→ 10
2. → 4
3. → 6
4. → 8
5. → 3
6. → 5
7. → 2
8. → 9
9. → 7
10. → 1

पंक्तियों

कविता में से चुनकर कुछ पंक्तियाँ नीचे दी गई हैं। इन्हें ध्यान से पढ़िए और इन पर विचार कीजिए। आपको इनका क्या अर्थ समझ में आया? अपने विचार कक्षा में अपने समूह में साझा कीजिए और अपनी लेखन पुस्तिका में लिखिए-


“वह युद्ध-भूमि मेरी, वह बुद्ध-भूमि मेरी।
वह मातृभूमि मेरी, वह जन्मभूमि मेरी । ”

Answer

कवि ने भारत को ‘युद्ध भूमि मेरी’ कहा क्योंकि भारत की भूमि सदा संघर्ष की भूमि रही है यह हमें हर तरह के अभाव, अज्ञान और दुख से लड़ना सिखाती है। भारत पर कितने ही शासकों ने शासन किया लेकिन भारतीयों ने अपनी सभ्यता एवं संस्कृति पर आँच नहीं आने दी। कवि भारत को बुद्धभूमि कहा क्योंकि महात्मा बुद्ध ने भारतीयों को प्रेम, दया एवं अहिंसा का संदेश दिया ताकि भारत में अखंडता न रहे।


आत्मसम्मान व आंतरिक लगाव के कारण कवि इसे मातृभूमि की संज्ञा देता है। अंत में कवि इस पावन धरती को जन्मभूमि कहा क्योंकि वह इसी धरती पर जन्मा है और उसे भारत की गौरवमयी धरती पर जन्म लेने पर अत्यधिक गर्व है।

सोच-विचार

(क) कविता को एक बार फिर से पढ़िए और निम्नलिखित के बारे में पता लगाकर अपनी लेखन पुस्तिका में लिखिए।


प्रश्न 1 कोयल कहाँ रहती है?


प्रश्न 2 तन-मन कौन सँवारती है?


प्रश्न 3 झरने कहाँ से झरते हैं?


प्रश्न 4 श्रीकृष्ण ने क्या सुनाया था?


प्रश्न 5 गौतम ने किसका यश बढ़ाया ?

Answer

1 कोयल अमराइयों में रहती है।
2 बहती मलय पवन हमारा तन-मन सँवारती है।
3 झरने पहाड़ियों से झरते हैं।
4 श्रीकृष्ण ने मधुर बाँसुरी बजाकर सबका मन मोह लिया और गीता का संदेश भी दिया।
5 गौतम ने भारत का यश बढ़ाया पूरे संसार को अहिंसा दया और करुणा का संदेश दिया। प्राणी जगत में सभी से प्रेम करो, संदेश दिया।

सोच-विचार

(ख) “नदियाँ लहर रही हैं
पग पग छहर रही हैं”
‘लहर’ का अर्थ होता है— पानी का हिलोरा, मौज, उमंग, वेग, जोश ‘छहर’ का अर्थ होता है— बिखरना, छितराना, छिटकना, फैलना कविता पढ़कर पता लगाइए और लिखिए-


प्रश्न 1 कहाँ-कहाँ छटा छहर रही हैं?


प्रश्न 2 किसका पानी लहर रहा है?

Answer

1 नदियों के किनारों पर नदी में तेज लहर आने पर जल दूर-दूर तक फैल जाता है और नदी तेज़ वेग में हिलोरे लेकर आगे बढ़ती है।
2 गंगा, यमुना और त्रिवेणी (गंगा, यमुना एवं सरस्वती का संगम स्थल) में पानी हिलोरे लेकर उमंग, जोश एवं मस्ती से आगे बढ़ता है।

कविता की र

गंगा यमुन त्रिवेणी
नदियाँ लहर रही हैं”


‘यमुन’ शब्द यहाँ ‘यमुना’ नदी के लिए आया है। कभी-कभी कवि कविता की लय और सौंदर्य को बढ़ाने के लिए इस प्रकार से शब्दों को थोड़ा बदल देते हैं। यदि आप कविता को थोड़ा और ध्यान से पढ़ेंगे तो आपको और भी बहुत-सी विशेषताएँ पता चलेंगी। आपको जो विशेष बातें दिखाई दें, उन्हें आपस में साझा कीजिए और लिखिए। जैसे सबसे ऊपर इस कविता का एक शीर्षक है।

Answer

छात्र-छात्राएँ अपने शिक्षक की मदद से समाधान करें। −