पद (पद्य)

Important Questions for Chapter 2 मीरा के पद Class 10 Sparsh

Important Questions

1

'काटी कुंजर पीर' के अनुसार कुंजर की क्या पीड़ा थी और वह कैसे दूर हुई?

Answer

मगरमच्छ ने हाथी का एक पैर पकड़ रखा था जिस कारण उसे पीड़ा हो रही थी। परन्तु हाथी उससे अपना पैर नहीं छुड़ा पा रहा था। हाथी ने जा प्रभु का स्मरण किया और विष्णु भगवान ने हाथी का कष्ट हरने के लिए मगरमच्छ को मारा था जिससे हाथी की पीड़ा दूर हुई|
SAQ

2

कवियत्री का हृदय किसके लिए अधीर है?

Answer

मीरा का हृदय अपने प्रिय श्रीकृष्ण के लिए अधीर है। वे श्रीकृष्ण के दर्शन करना चाहती हैं। श्रीकृष्ण के दर्शन प्राप्त न होने के कारण ही उनका हृदय बेचैन हो उठता है।
SAQ

3

मीराबाई ने श्रीकृष्ण के रूप-सौंदर्य का वर्णन कैसे किया है?

Answer

मीराबाई कहती हैं कि श्रीकृष्ण के माथे पर मोर के पंखों का मुकुट सुशोभित है और उन्होंने पीले वस्त्र पहने हैं। उनके गले में वैजंती माला शोभा पा रही है। श्रीकृष्ण जब बाँसुरी बजाते हैं, तो बहुत मनमोहक लगते हैं।
SAQ

4

दासी बनकर मीरा क्या करना चाहती हैं?

Answer

दासी बनकर मीरा श्रीकृष्ण के भवन के सामने सुंदर बाग लगाना चाहती हैं। वे वृंदावन के कुंजों और गलियों में उनका गुणगान करना चाहती हैं।
SAQ

5

कवियत्री किस रंग की साड़ी पहनना चाहती हैं और क्यों?

Answer

कुसुंबी रंग प्रेम का प्रतीक होता है। मीरा कुसुंबी रंग की साड़ी पहनकर श्रीकृष्ण से इसलिए मिलना चाहती हैं ताकि वे अपना प्रेम उनके सामने प्रकट कर सकें|
SAQ

6

श्रीकृष्ण ने द्रौपदी की लाज किस प्रकार बचाई थी?

Answer

जब दुःशासन भरी सभा में द्रौपदी का चीर सबके सामने खींचने का प्रयास कर रहा था तब श्रीकृष्ण ने द्रौपदी के वस्त्र को बढ़ाकर उसे अपमानित होने से बचाया था। इस प्रकार श्रीकृष्ण ने द्रौपदी की लाज बचाई थी|
SAQ

7

भाव-भक्ति को जागीर क्यों कहा गया है?

Answer

मीरा श्रीकृष्ण की सच्ची उपासिका थीं। किसी भी भक्त के लिए उसका आराध्य ही सबसे बड़ी जागीर होता है और उसको पाने का साधन है - भक्ति। मीरा भी अपनी भक्ति के माध्यम से श्रीकृष्ण को पाना चाहती थीं। इसी कारण अपनी भाव-भक्ति को सबसे बड़ी जागीर मानती थीं।
SAQ

8

मीरा श्रीकृष्ण की सेवा करके वेतन रूप में क्या पाना चाहती हैं?

Answer

मीरा अपने आराध्य श्रीकृष्ण की सेवा करके उनके नाम-स्मरण को वेतन के रूप में पाना चाहती हैं| इससे वो हर समय अपने प्रियतम को याद करती रहें। वे एक क्षण के लिए भी प्रभु से दूर नहीं रहना चाहती हैं।
SAQ

9

श्रीविष्णु ने प्रह्लाद की रक्षा किस रूप में की थी? 

Answer

विष्णु भगवान ने प्रह्लाद की रक्षा नृसिंह का अवतार लेकर की थी। हिरण्यकश्यप का पुत्र प्रह्लाद उनका भक्त था।उन्होंने अत्याचारी हिरण्यकश्यप का वध कर प्रह्लाद की रक्षा की थी|
SAQ

10

मीराबाई  श्रीकृष्ण को पाने के लिए क्या-क्या करने को तैयार हैं?

Answer

मीराबाई श्रीकृष्ण को पाने के लिए उनकी सेविका बनकर निरंतर समीप रहना चाहती हैं। वे बड़े-बड़े महलों का निर्माण करवाकर उनके बीच में खिड़कियाँ बनवाना चाहती हैं ताकि वे श्रीकृष्ण के रूप-सौंदर्य को निहार सकें|  वृंदावन की कुंज गलियों में श्रीकृष्ण की लीलाओं का गायन करना चाहती हैं। मीरा कुसुंबी साड़ी में आधी रात को यमुना के तट पर उनके दर्शन करना चाहती हैं|
SAQ

11

मीराबाई की भाषा शैली पर प्रकाश डालिए।

Answer

मीराबाई की भाषा में उनके प्रेमी हृदय का प्रभाव  स्पष्ट रूप से दिखाई पड़ता है| उन्होंने अपने काव्य में मुख्य रूप से ब्रजभाषा, पंजाबी, राजस्थानी, गुजराती आदि शब्दों का प्रयोग में किया है। मीरा का अधिकांश समय राजस्थान में बीता था, इसलिए उनके काव्य में राजस्थानी शब्दों का प्रयोग अधिक मिलता है। इसके साथ-साथ मीराबाई की भाषा में अनेक अलंकारों का सफल एवं स्वाभाविक प्रयोग हुआ है। मीरा के पद गेय हैं। इनमें लयात्मकता भी है।
SAQ