मनुष्यता (पद्य)

Important Questions for Chapter 4 मनुष्यता Class 10 Sparsh

Important Questions

1

कवि ने सुमृत्यु किसे कहा है?

Answer

कवि ने कहा है कि यह संसार मरणशील है परन्तु जो मनुष्य मरने के बाद भी याद किया जाता है उसकी मृत्यु सुमुत्यु है। सभी मनुष्य को एक दिन मरना है किंतु जो मनुष्य अपना सारा जीवन परोपकार हेतु जीता है उसे सद्गुणों के कारण मरने के बाद भी लोग उसे याद करते हैं, उसी की मृत्यु सही अर्थ में सुमृत्यु है।
SAQ

2

पशु-प्रवृत्ति क्या होती है?

Answer

पशु प्रवृत्ति से आशय है पशुओं जैसे स्वभाव का। पशु का स्वभाव है केवल अपना पेट भरना| उनमें बुद्धि नहीं होती इसलिए वे परोपकार नहीं कर सकते| वे अपना भोजन जुटाते हुए पूरा जीवन व्यतीत कर देते हैं।
SAQ

3

कवि के अनुसार कोई भी स्वयं को अनाथ क्यों न समझे?

Answer

कवि कहते हैं कि परमात्मा के हाथ विशाल हैं। ईश्वर दयालु है और वह सबका ध्यान रखते हैं। उनके होते हुए कोई भी अनाथ नहीं हो सकता। जो व्यक्ति बेचैन होता है, वह बड़ा भाग्य हीन है। प्रभु के रहते घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है।
SAQ

4

समस्त संसार का पूजनीय कौन होता है?

Answer

कवि का कहना है कि जो मनुष्य संपूर्ण विश्व के प्राणियों के साथ आत्मीयता का व्यवहार करता है, वह सारे संसार के लिए पूजनीय हो जाता है। ऐसा व्यक्ति विश्व में एकता और अखंडता को फैलता है उसकी कीर्ति का सारे संसार में गुणगान होता है।
SAQ

5

कवि ने उदार व्यक्ति की क्या पहचान बताई है?

Answer

जो मनुष्य दूसरों के प्रति सहानुभूति, सहायता की भावना, करुणा भाव, दानशीलता, धैर्य, साहस, आत्मीय भाव के गुणों से भरा होता है वह व्यक्ति उदार कहलाता है। ऐसे व्यक्ति संसार में एकता और अखंडता को बनाने का काम करते हैं और उसे यश प्राप्त होता है|
SAQ

6

इस संसार में भाग्यहीन कौन है?

Answer

जो मनुष्य अपने मन को अधीर बनाए रखता है और अत्यंत बेचैन होता है, वह बड़ा भाग्यहीन है। ईश्वर हमेशा हमारे साथ हैं इसलिए हमें घबराना नहीं चाहिए।
SAQ

7

समस्त विश्व महात्मा बुद्ध के आगे नतमस्तक क्यों हुआ?

Answer

महात्मा बुद्ध के आगे समस्त विश्व इसलिए नतमस्तक हुआ, क्योंकि उन्होंने पारंपरिक रूढ़िवादी विचारों का विरोध किया और सभी को करुणा का पाठ पढ़ाया।
SAQ

8

“मनुष्य मात्र बंधु है' से आप क्या समझते हैं? स्पष्ट कीजिए।

Answer

मनुष्य मात्र बंधु है से आशय है कि पृथ्वी पर रहने वाले समस्त मानव प्राणी मनुष्य हैं, क्योंकि सभी का पिता एक ईश्वर है। अगर भाई ही भाई की मदद नही करेगा तो उसका जीवन व्यर्थ है यानी हर मनुष्य को दूसरे की मदद को तत्पर रहना चाहिए।
SAQ

9

किसका मोह व्यर्थ है और क्यों?

Answer

कवि के अनुसार मनुष्य को नश्वर शरीर के लिए मोह नहीं करना चाहिए क्योंकि एक दिन इस शरीर को नष्ट होना ही है|
SAQ

10

कवि ने अनादि जीव किसे कहा है और क्यों?

Answer

कवि ने अनादि जीव उस मनुष्य को कहा है, जो संसार में परोपकार करते हुए अपने प्राणों को त्याग देता है। वह मरकर भी नहीं मरता, क्योंकि अपने अच्छे कार्यों से उसका नाम अमर हो जाता है।
SAQ

11

व्यक्ति को किस प्रकार का जीवन व्यतीत करना चाहिए?

Answer

व्यक्ति को साहस से, आत्मीयता के भाव से युक्त, महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर, उदार, अभिमान रहित जीवन जीना चाहिए| मनुष्य को पुरे संसार को अपना बंधु मानना चाहिए और दूसरों के प्रति परोपकार की भावना रखनी चाहिए| 
SAQ

12

कवि ने किसके न घटने और किसके न बढ़ने की बात कही है?

Answer

कवि ने मेल-जोल के न घटने और परस्पर भिन्नता के न बढ़ने की बात कही है। कवि के अनुसार मार्ग पर एक साथ चलते हुए इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि परस्पर मेल-जोल में किसी प्रकार की कमी न आए और न ही वैचारिक भिन्नता बढ़े।
SAQ