दोहे (Not in Syllabus)

Important Questions for Chapter 3 बिहारी के दोहे Class 10 Sparsh

Important Questions

1

श्रीकृष्ण की वेशभूषा कैसी है?

Answer

श्रीकृष्ण का शरीर साँवले रंग का है, जो अत्यंत सुंदर और आकर्षक लगता है। उनके इस साँवले शरीर पर पहने हुए पीले रंग के वस्त्र अत्यंत सुशोभित हो रहे हैं।
SAQ

2

श्रीकृष्ण को गोपी पर क्यों संदेह हुआ? गोपी के मुस्कुराने का क्या आशय था?

Answer

श्रीकृष्ण को गोपी पर संदेह इसलिए हुआ, क्योंकि उसकी भौंहों पर प्रसन्नता झलक रही थी। गोपी के मुस्कराने का आशय था कि वह असत्य बोल रही थी।
SAQ

3

श्रीकृष्ण के बाँसुरी के विषय में पूछने पर नायिका ने क्या उत्तर दिया?

Answer

श्रीकृष्ण जब नायिका से अपनी बाँसुरी के विषय में पूछते हैं, तो वह साफ मना कर देती है। वह सौगंध खाकर कहती है कि उसने बाँसुरी को नहीं छिपाया।
SAQ

4

सच्चे मन में राम बसते हैं- इस पंक्ति में दोहे का भाव स्पष्ट कीजिए।

Answer

बिहारी जी ईश्वर प्राप्ति के लिए धर्म कर्मकांड को दिखावा समझते हैं। माला जपने, छापे लगवाना, माथे पर तिलक लगवाने से प्रभु नहीं मिलते। भगवान राम तो सच्चे मन की भक्ति से ही प्रसन्न होते हैं।
SAQ

5

नायक किस प्रकार अपनी बात कहता है?

Answer

नायक आँखों के माध्यम से कुछ संकेत करके अपनी बात कहता है। वह अपने मन के भावों को आँखों के माध्यम से व्यक्त करता है, जिसे नायिका अस्वीकार कर देती है।
SAQ

6

छाँहौं चाहति छाँह - इस पंक्ति में दोहे का भाव स्पष्ट कीजिए।

Answer

'छाँहौं चाहति छाँह' सेका भाव है कि छाया भी छाया चाहती है। जेठ के महीने की गर्मी इतनी अधिक होती है कि छाया भी गर्मी की भयंकरता को सहन करने में असमर्थ है। वह भी छाया की तलाश में इधर-उधर भटक रही है।
SAQ

7

बिहारी के अनुसार ग्रीष्म ऋतु का वर्णन कीजिए।

Answer

ग्रीष्म ऋतु की प्रचंड गर्मी है। सारा संसार तपोवन के समान हो गया है। गर्मी के कारण जंगल के सभी जानवर इतने बेहाल हैं कि वे आपसी शत्रुता भूलकर एक ही जगह रहते दिखाई दे रहे हैं। हिरण, शेर, साँप-मोर एक साथ झुलस रहे हैं।
SAQ

8

“बिहारी ने किन बाहरी आडंबरों का खंडन किया है? और क्यों? दोहों के आधार पर लिखिए।

Answer

बिहारी ने बताया है कि ईश्वर को प्राप्त करने के लिए मनुष्य द्वारा किए जाने वाले विभिन्न क्रियाकलाप जैसे माला जपना, ईश्वर का नाम शरीर पर अंकित करना और मस्तक पर तिलक धारण करना, सब व्यर्थ हैं। इन बाह्य आडंबरों को करने से कोई भी कार्य सिद्ध नहीं होगा। जब तक हृदय में प्रभु का वास नहीं हो जाता और मन सच्चा नहीं हो जाता तब तक इन बाह्य आडंबरों से कुछ भी लाभ नहीं होगा।
SAQ

9

श्रीकृष्ण के शरीर की तुलना किस पर्वत से की गई है और क्यों?

Answer

श्रीकृष्ण के शरीर की तुलना नीलमणि पर्वत से की गई है क्योंकि श्रीकृष्ण के शरीर का रंग साँवला है एवं नीलमणि पर्वत का रंग भी उनके शरीर से मिलता-जलता है। कवि कहता है कि कष्ण के साँवले शरीर पर पीला-वस्त्र ऐसे शोभायमान हो रहा है। मानो नीलमणि पर्वत पर प्रात:कालीन सूर्य की किरणें बिखर गई हो।
SAQ

10

कवि ने अपने आराध्य से क्या प्रार्थना की है?

Answer

कवि ने अपने आराध्य श्रीकृष्ण से अपने सभी कष्टों और दुखों को दूर करने की प्रार्थना की है। वह श्रीकृष्ण से अपनी कृपा प्रदान करने तथा सभी दुखों का निवारण करने की प्रार्थना करता है।
SAQ

11

बिहारी कवि ने 'जगत तपोवन सो कियो' ऐसा क्यों कहा है? स्पष्ट कीजिए।

Answer

इस दोहे के माध्यम से कवि यह संदेश देना चाहता है कि विपत्ति या परेशानी की घड़ी में लोगों को आपसी बैर-भाव भुलाकर मिल-जुलकर रहना चाहिए। तभी वे किसी भी संकट का सामना कर सकेंगे। उसी प्रकार जैसे जंगल के पशु गर्मी की मार झेलने के लिए अपनी शत्रुता भूलकर छाया वाले स्थान पर एक साथ बैठ जाते हैं।
SAQ