बड़े भाई साहब

Important Questions for Chapter 10 बड़े भाई साहब Class 10 Sparsh

Important Questions

1

लेखक कमरे में आकर क्यों डर जाता था?

Answer

लेखक के बड़े भाई बहुत अनुशासनप्रिय थे| वह दिन-रात किताबें खोलकर बैठे रहते थे| वहीं दूसरी ओर छोटे भाई ज्यादातर खेल-कूद में ही व्यस्त रहते थे| वह जानते थे कमरे में आते ही उनका सामना बड़े भाई से होगा और वह उनसे कई तरह के सवाल करेंगें और डाटेंगें| इसलिए लेखक कमरे में आकर डर जाता था।

SAQ

2

लेखक को क्या काम पहाड़ लगता था?

Answer

लेखक का मन बिल्कुल भी पढाई में नहीं लगता था इसलिए उसे एक घंटा भी किताब लेकर बैठना पहाड़ लगता था। वह ज़्यादातर अपना समय खेल-कूद और घूमने-फिरने में व्यतीत करता था|
SAQ

3

लेखक को किस चीज़ में खुशी मिलती थी?

Answer

लेखक को दोस्तों के साथ खेलने-कूदने और घूमने-टहलने में खुशी मिलती थी। वह मौका पाते ही वह होस्टल से निकलकर बाहर मैदान में आ जाता था और कभी कंकरियाँ उछालता, कभी तितलियाँ उड़ाता और कहीं कोई साथी मिल जाता तो खूब मटरगश्ती करता।
SAQ

4

निराशा के बादल फटने पर क्या होता?

Answer

बड़े भाई की बातें सुनकर लेखक का मन निराश हो जाता था परन्तु जब मन की निराशा समाप्त होती तो वह मन में दृढ़ निश्चय करता कि वह मन लगा कर पढ़ाई करेगा। वह इसके लिए टाइम-टेबल तैयार करता जिसमें ज़्यादातर समय वह पढ़ाई को देता और खेल-कूद की अवहेलना करता| परन्तु इस टाइम-टेबल के अनुसार काम करने में खुद को असमर्थ पाता|
SAQ

5

लेखक डाँट सुनने के बाद क्या करता था?

Answer

बड़े भाई की डाँट सुनने के बाद लेखक की आँखों में आँसू आ जाते थे। वह आगे कभी भी गलती को नहीं दोहराने की संकल्प लेता था और तुरंत टाइम-टेबल बनाने लगता था जिसमें केवल पढाई का स्थान होता था|
SAQ

6

लेखक टाइम-टेबल पर अमल क्यों नहीं कर पाता था?

Answer

बड़े भाई की फटकार के बाद लेखक ऐसा टाइम-टेबल तैयार करता जिसमें ज़्यादातर समय वह पढ़ाई को देता और खेल-कूद की अवहेलना करता| इस कारण कुछ ही दिनों में वह उस पर अमल नहीं कर पाता था।
SAQ

7

शैतान का क्या हाल हुआ और क्यों?

Answer

शैतान को यह अभिमान था कि वह ईश्वर का सबसे बड़ा भक्त है। इस अभिमान के कारण उसे स्वर्ग से नरक में धकेल दिया गया था जिससे उसका अंत बहुत बुरा हुआ।
SAQ

8

अंग्रेज़ी भाषा के विषय में बड़े भाई साहब के क्या विचार थे?

Answer

बड़े भाई साहब कहते थे कि अंग्रेज़ी पढ़ना कोई हँसी-खेल नहीं है की जो चाहे वो पढ़ ले। अंग्रेज़ी पढ़ने के लिए रात-दिन आँखें फोड़नी पड़ती हैं और खून जलाना पढ़ता है। कोई भी ऐरा-गैरा नत्थू-खैरा अंग्रेज़ी नहीं पढ़ सकता। बड़े-बड़े विद्वान भी शुद्ध अंग्रेज़ी नहीं लिख पाते।
SAQ

9

लेखक की स्वच्छंदता का परिणाम क्या हुआ?

Answer

स्वच्छंदता के कारण लेखक ने पढ़ाई-लिखाई का त्याग कर दिया और खेलने-कूदने में समय व्यतीत करने लगा| उसने बड़े भाई की फटकार और डाँटो को गंभीरता से लेना बंद कर दिया और जब मन करता मैदान में खेलने निकल जाता|
SAQ

10

बड़ा भाई किन उदाहरणों द्वारा अनुभव को महत्वपूर्ण बताता है?

Answer

बड़ा भाई अपनी माँ, दादा तथा हेड मास्टर की बूढ़ी माँ का उदाहरण देकर अनुभव के द्वारा प्राप्त ज्ञान को महत्वपूर्ण बताता है। वह कहता है कि ये तीनों पढ़े-लिखे नहीं हैं किंतु उन्हें जिंदगी का बहुत अनुभव है। वे कम पैसों में भी हमसे ज़्यादा अच्छे से जिंदगी गुजार सकते हैं|
SAQ

11

इस पाठ द्वारा हमारी शिक्षा पद्धति की कौन-सी कमी की जानकारी मिलती है?

Answer

इस पाठ के द्वारा हमें शिक्षा में रटने के गुण-दोषों का पता चलता है। आज की शिक्षा रटने पर जोर देती है। अधिकांश छात्र पुस्तक के पाठों को रट लेते हैं। शिक्षा में व्यावहारिक ज्ञान का ना होना और रटने को लेकर प्रेरित करने से ये शिक्षा व्यवस्था उबाऊ जाती है|
SAQ