तोप (पद्य)

NCERT Solutions for Chapter 7 तोप Class 10 Sparsh

Book Solutions

(क)1

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
विरासत में मिली चीज़ों की बड़ी सँभाल क्यों होती है? स्पष्ट कीजिए।

Answer

विरासत में मिली चीज़ों की बड़ी सँभाल इसलिए होती है क्योंकि ये चीज़ें हमें अपने पूर्वजों, परम्पराओं और इतिहास की याद दिलाती हैं। ये हमारे आने वाली पीढ़ियों को भी इनसे हमारा भावनात्मक संबंध होता है। इसलिए इन्हें अमूल्य माना जाता है। ये तात्कालिक परिस्थितियों की जानकारी के साथ दिशानिर्देश भी देती हैं।
प्रश्न अभ्यास Page Number 39

(क)2

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
इस कविता से तोप के विषय में क्या जानकारी मिलती है?

Answer

इस कविता में तोप के विषय में जानकारी मिलती है कि यह अंग्रेज़ों के समय की तोप है। 1857 में इसका प्रयोग शक्तिशाली हथियार के रुप में किया गया था। इसने अनगिनत शूरवीरों, स्वतंत्रता सेनानियों के धज्जे उड़ा दिए थे। लेकिंग आज यह तोप शांत है और एक बाग़ में निष्क्रिय खड़ी है। अब यह केवल दर्शनीय वस्तु है। चिड़िया इस पर अपना घोंसला बना रही है तथा बच्चे खेल रहे हैं।
प्रश्न अभ्यास Page Number 39

(क)3

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
कंपनी बाग में रखी तोप क्या सीख देती है?

Answer

कंपनी बाग में रखी तोप हमें सिख देती है की कोई भी कितना ही ताकतवर क्यों न हो लेकिन एक दिन उसे शांत होना पड़ता है। इसके अलावा यह हमें अंग्रेज़ों के शोषण और अत्याचारों की याद दिलाती है और बतलाती है की सुरक्षा और हितों के प्रति सचेत रहें। यह हमारे उन तमाम शहीद स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने तथा उनके उनके बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
प्रश्न अभ्यास Page Number 39

(क)4

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
कविता में तोप को दो बार चमकाने की बात की गई है। ये दो अवसर कौन-से होंगे?

Answer

भारत की स्वतंत्रता के प्रतीक चिह्न दो बड़े त्योहार 15 अगस्त और 26 जनवरी गणतंत्र दिवस है। इन दोनों अवसरों पर तोप को चमकाकर कंपनी बाग को सजाया जाता है।
प्रश्न अभ्यास Page Number 39

(ख)1

निम्नलिखित का भाव स्पष्ट कीजिए-
अब तो बहरहाल
छोटे लड़कों की घुड़सवारी से अगर यह फ़ारिग हो
तो उसके ऊपर बैठकर
चिड़ियाँ ही अकसर करती हैं गपशप।

Answer

इन पंक्तियों में कवि ने तोप की वर्तमान स्थिति को बताया है। 1857 की क्रांति में जिस तोप ने आतंक मचा रखा था वो आज बेबस थी। छोटे-छोटे बच्चे इसकी नाल पर बैठकर घुड़सवारी करते हैं। चिड़ियाँ भी इसपर बैठकर आपस में बातचीत करती हैं।
प्रश्न अभ्यास Page Number 39

(ख)2

निम्नलिखित का भाव स्पष्ट कीजिए-
वे बताती हैं कि दरअसल कितनी भी बड़ी हो तोप
एक दिन तो होना ही है उसका मुँह बंद।

Answer

आज कंपनी बाग़ का तोप विनाश करने लायक नही है। चिड़ियाँ और गौरये उसपर बैठकर फुदकती रहती हैं। इससे यह पता चलता है कि कोई भी कितना भी मजबूत और क्रूर क्यों न हो एक दिन उसे झुकना पड़ता है।
प्रश्न अभ्यास Page Number 39

(ख)3

निम्नलिखित का भाव स्पष्ट कीजिए-
उड़ा दिए थे मैंने
अच्छे-अच्छे सूरमाओं के धज्जे।

Answer

इन पंक्तियों में तोप ने अपनी गाथा को सुनाया है। वह बता रहा है की 1857 की क्रांति की सामने उसने अपने आगे किसी की नही सुनी थी। उसने कई वीरों  की नींद सुला दिया था।
प्रश्न अभ्यास Page Number 39