NCERT Solutions for Chapter 5 जन संघर्ष और आंदोलन Class 10 राजनीति विज्ञान
Book Solutions1
दबाव समूह और आंदोलन राजनीति को किस तरह से प्रभावित करते हैं?
Answer
दबाव समूह और आंदोलन विभिन्न तरीकों से राजनीति पर प्रभाव डालते हैं।• वे सूचना अभियान चलाकर, बैठकें आयोजित कर, याचिकाएँ दायर कर आदि तरीकों से जनता का समर्थन और सहानुभूति हासिल करने की कोशिश करते हैं।
• हड़तालें और व्यवधानों का आयोजन कर वे सरकार से उनकी मांगों पर ध्यान आकर्षित करवाना चाहते हैं।
• वे पैरवी करके निर्णय लेने को भी प्रभावित करने की कोशिश करते हैं।
प्रश्नावली
2
दबाव समूहों और राजनीतिक दलों के आपसी संबंधों का स्वरूप कैसा होता है, वर्णन करें?
Answer
राजनीतिक दलों और दबाव समूहों के बीच आपसी संबंध विभिन्न रूप ले सकते हैं।
• राजनेताओं और राजनीतिक दलों द्वारा अक्सर दबाव समूह बनाए जाते हैं और उसका नेतृत्व भी किया जाता है। भारत के ज्यादातर मजदूर संगठन और छात्र संघ किसी ना किसी रूप में प्रमुख राजनीतिक दल से जुड़े हुए हैं।
• कभी-कभी आंदोलन राजनीतिक दल का स्वरुप ले लेती है। DMK और AIADMK पार्टियों का गठन भी इसी तरह किया गया था।
• कई बार दबाव या आंदोलन समूहों द्वारा उठाए गए मुद्दों को राजनीतिक दलों द्वारा उठाया जाता है जिससे दलों की नीतियों में बदलाव होता है।

3
दबाव समूहों की गतिविधियाँ लोकतांत्रिक सरकार के कामकाज में कैसे उपयोगी होती हैं?
Answer
दबाव समूह लोकतंत्र को मजबूत करने में मदद करते हैं। जब तक सबको समान अवसर नहीं मिलेगा शासकों पर दबाव डालना लोकतंत्र में अस्वास्थ्यकर गतिविधि नहीं है। सरकारें अक्सर अमीर और शक्तिशाली लोगों के एक छोटे समूह के अनुचित दबाव में आ जाती हैं। दबाव समूह आम नागरिकों की जरूरतों और चिंताओं से सरकार को रूबरू कराते हैं और अनुचित प्रभाव का मुकाबला करने में एक उपयोगी भूमिका निभाते हैं।
प्रश्नावली
4
एक दबाव समूह क्या है? कुछ उदाहरण बताइए।
Answer
एक दबाव समूह एक संगठन है जो विरोध और प्रदर्शनों के माध्यम से सरकारी नीतियों को प्रभावित करने का प्रयास करता है। दबाव समूह तब बनते हैं जब समान उद्देश्य वाले लोग समान उद्देश्यों के लिए साथ आते हैं। दबाव समूहों के उदाहरण फेडेकोर और बामसेफ हैं।
प्रश्नावली
5
एक दबाव समूह और एक राजनीतिक दल में क्या अंतर है?
Answer
एक दबाव समूह एक संगठित या एक असंगठित निकाय है जो अपने हितों की रक्षा करने की कोशिश करता है। इसके लिए वे लड़ते हैं और एक सामान्य उद्देश्य को प्राप्त करने की कोशिश करते हैं। राजनीतिक दल चुनाव लड़ते हैं क्योंकि उनका उद्देश्य राजनीतिक शक्ति प्राप्त करना होता है। उनके एक से अधिक हित और उसकी अपनी-अपनी विचारधाराऐं होती है। वे विभिन्न हितों का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनका लक्ष्य को प्राप्त करने का अपना तरीका है।
प्रश्नावली
6
जो संगठन विशिष्ट सामाजिक वर्ग जैसे मजदूर, कर्मचारी, शिक्षक और वकील आदि के हितों को बढ़ावा देने की गतिविधियाँ चलाते हैं उन्हें ________ कहा जाता है।
Answer
वर्ग विशेष हित –समूह
प्रश्नावली
7
निम्न में से कौन एक विशेष विशेषता है जो एक राजनीतिक दल को एक दबाव समूह को अलग करता है -
(क) राजनीतिक दल राजनीतिक पक्ष लेते हैं, जबकि दबाव समूह राजनीतिक मसले की चिंता नहीं करते।
(ख) दबाव समूह कुछ लोगों तक ही सीमित होते हैं, जबकि राजनीतिक दल का दायरा ज्यादा लोगों तक फैला होता है|
(ग) दबाव समूह सत्ता में नहीं आना चाहते जबकि राजनीतिक दल सत्ता हासिल करना चाहते हैं।

(घ) दबाव समूह लोगों की लामबंदी नहीं करते हैं जबकि राजनीतिक दल करते हैं।
Answer
(ग) दबाव समूह सत्ता में नहीं आना चाहते जबकि राजनीतिक दल सत्ता हासिल करना चाहते हैं।
प्रश्नावली
8
सूची I का मिलान सूची II के साथ करें और नीचे दिए गए कोड का उपयोग करके सही उत्तर चुनें:-
सूची I | सूची II |
1. किसी विशेष तबके या समूह के हितों को बढ़ावा देना वाले संगठन | क. आंदोलन |
2. जन-सामान्य के हितों को बढ़ाने वाले संगठन | ख. राजनीतिक दल |
3. किसी सामाजिक समस्या के समाधान के लिए चलाया गया एक ऐसा संघर्ष जिसमें संगठनिक संरचना हो भी सकता है और नहीं भी | ग. वर्ग विशेष हित –समूह |
4. ऐसा संगठन जो राजनीतिक सत्ता पाने के लिए लोगों को एक जुट करता है | घ. लोक कल्याणकारी हित समूह |
1 | 2 | 3 | 4 | |
(क) | ग | घ | ख | क |
(ख) | ग | घ | क | ख |
(ग) | घ | ग | ख | क |
(घ) | ख | ग | घ | क |
Answer
1 | 2 | 3 | 4 | |
(ख) | ग | घ | क | ख |
प्रश्नावली
9
सूची I का मिलान सूची II के साथ करें -
सूची I | सूची II |
1. दबाव समूह | क. नर्मदा बचाओ आंदोलन |
2. लम्बी अवधि का आंदोलन | ख. असम गण परिषद |
3. एक मुद्दे पर आधारित आंदोलन | ग. महिला आंदोलन |
4. राजनीतिक दल | घ. खाद विक्रेताओं का समूह |
1 | 2 | 3 | 4 | |
(क) | घ | ग | क | ख |
(ख) | ख | क | घ | ख |
(ग) | ग | घ | ख | क |
(घ) | ख | घ | ग | क |
Answer
1 | 2 | 3 | 4 | |
(क) | घ | ग | क | ख |
प्रश्नावली
10
दबाव समूहों और पार्टियों के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें।
क. दबाव समूह समाज के किसी खास तबके के हितों की संगठित अभिव्यक्ति होते हैं।
ख. दबाव समूह राजनीतिक मुद्दों पर कोई न कोई पक्ष लेते हैं।
ग. सभी दबाव समूह राजनीतिक दल होते हैं।
क. दबाव समूह समाज के किसी खास तबके के हितों की संगठित अभिव्यक्ति होते हैं।
ख. दबाव समूह राजनीतिक मुद्दों पर कोई न कोई पक्ष लेते हैं।
ग. सभी दबाव समूह राजनीतिक दल होते हैं।
ऊपर दिए गए कौन से कथन सही हैं?
(क) क, ख़ और ग
(ख़) क और ख़
(क) क, ख़ और ग
(ख़) क और ख़
(ग) ख़ और ग
(घ) क और ग
Answer
(ख़) क और ख़
प्रश्नावली