हिंद महासागर में छोटा-सा हिंदुस्तान (यात्रा वृतांत)

Extra Question Answer for Chapter 12 Class 6 Hindi

Important Questions

1

(i) लेखक ने मॉरिशस की यात्रा नैरोबी होते हुए की।
(ii)
नैरोबी का नेशनल पार्क एक चिड़ियाघर है।
(iii)
मॉरिशस की जनता मुख्यतः हिंदी बोलती है।
(iv) मॉरिशस
में शिवरात्रि का उत्सव बहुत भव्यता से मनाया जाता है।
(v)
मॉरिशस में सभी लोग अंग्रेजी बोलते हैं।

Answer

(i) सही
(ii) गलत
(iii) गलत
(iv) सही
(v) गलत
सही या गलत

2

(i) लेखक ने यात्रा पर दिल्ली से _____ जुलाई को निकलने का निर्णय लिया।
(ii)
नैरोबी के नेशनल पार्क में ____ की सवारी कराई जाती है।
(iii)
मॉरिशस की राजभाषा ____ है।
(iv)
मॉरिशस के प्रमुख धार्मिक पर्व का नाम _____ है।
(v)
मॉरिशस का प्रमुख उद्योग _____ है।

Answer

(i) 15
(ii) गाड़ियों
(iii) अंग्रेजी
(iv) शिवरात्रि
(v) चीनी
रिक्त स्थान भरें

3

मॉरिशस की राजधानी क्या है?
(क) कलकत्ता
(ख) पोर्टलुई
(ग) बम्बई

Answer

(ख) पोर्टलुई
बहुविकल्पीय प्रश्न

4

मॉरिशस का प्रमुख धार्मिक पर्व क्या है?
(क) होली
(ख) दिवाली
(ग) शिवरात्रि

Answer

(ग) शिवरात्रि
बहुविकल्पीय प्रश्न

5

मॉरिशस का प्रमुख उद्योग क्या है?
(क) कपड़ा
(ख) चीनी
(ग) पर्यटन

Answer

(ख) चीनी
बहुविकल्पीय प्रश्न

6

मॉरिशस की राजभाषा क्या है?
(क) हिंदी
(ख) फ्रेंच
(ग) अंग्रेजी

Answer

(ग) अंग्रेजी
बहुविकल्पीय प्रश्न

7

लेखक नैरोबी में सबसे पहले किनसे मुलाकात करना चाहता था?
(क) शेरों से
(ख) पर्यटकों से
(ग) दोनों से
(घ) उपर्युक्त सभी गलत हैं।

Answer

(क) शेरों से
बहुविकल्पीय प्रश्न

8

लेखक नैरोबी से मॉरिशस किस जहाज़ से उड़े ?
(क) एयर इंडिया
(ख) बी.ओ.ए.सी.
(ग) इंडियन एयरलाइंस
(घ) वायुसेना

Answer

(ख) बी.ओ.ए.सी.
बहुविकल्पीय प्रश्न

9

मॉरिशस की लंबाई और चौड़ाई कितनी है ?
(क) 29 मील और चौड़ाई 30 मील
(ख) 20 मील और चौड़ाई 30 मील
(ग) 15 मील और चौड़ाई 25 मील
(घ) 35 मील और चौड़ाई 20 मील

Answer

(क) 29 मील और चौड़ाई 30 मील
बहुविकल्पीय प्रश्न

10

जो संबंध भोजपुरी का हिंदी से है, वही संबंध फ्रेंच से किसका है?
(क) अंग्रेज़ी
(ख) हिंदी
(ग) रूसी
(घ) क्रेयोल

Answer

(घ) क्रेयोल
बहुविकल्पीय प्रश्न

11

मॉरिशस के सभी भारतीय कौन-सी भाषा बोलते हैं।
(क) भोजपुरी
(ख) अवधी
(ग) हिंदी
(घ) मराठी

Answer

(क) भोजपुरी
बहुविकल्पीय प्रश्न

12

(i) लेखक ने नैरोबी के किस पार्क का दौरा किया?
(ii) मॉरिशस की राजधानी का नाम क्या है?
(iii) मॉरिशस की प्रमुख जनभाषा कौन सी है?
(iv) मॉरिशस के हिंदुओं का प्रमुख धार्मिक पर्व कौन सा है?
(v) मॉरिशस में सबसे अधिक उगाई जाने वाली फसल कौन सी है?

Answer

(i) नेशनल पार्क
(ii) पोर्टलुई
(iii) क्रेयोल
(iv) शिवरात्रि
(v) ऊख
एक शब्द उत्तर

13

मॉरिशस के बारे में लेखक ने क्या महसूस किया?

Answer

लेखक ने मॉरिशस को छोटे पैमाने पर भारत के समान महसूस किया, जहाँ भारतीय संस्कृति और भाषा का व्यापक प्रभाव है।
अति लघुउत्तरीय

14

नैरोबी का नेशनल पार्क कैसा है?

Answer

नैरोबी का नेशनल पार्क चिड़ियाघर नहीं है। शहर से बाहर बहुत बड़ा जंगल है, जिसमें घास अधिक, पेड़ बहुत कम हैं, लेकिन जंगल में सभी जगह अच्छी सड़कें बिछी हुई हैं।
अति लघु उत्तरीय

15

मॉरिशस में भारतीय संस्कृति की रक्षा करने में किस ग्रंथ की भूमिका रही है?

Answer

मॉरिशस में भारतीय संस्कृति की रक्षा करने में तुलसीदास द्वारा लिखित रामचरितमानस की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
अति लघु उत्तरीय

16

मॉरिशस की दूसरी जनभाषा कौन-सी है ?

Answer

मॉरिशस की दूसरी जनभाषा भोजपुरी है
अति लघु उत्तरीय

17

हिंद महासागर में छोटा-सा हिंदुस्तान’ पाठ के लेखक की यात्रा कब और कहाँ से कहाँ के लिए शुरू हुई ?

Answer

पाठ के लेखक की यात्रा दिल्ली से 15 जुलाई को, बंबई (मुंबई) से 16 जुलाई को और नैरोबी से 17 जुलाई को मॉरिशस के लिए रवाना हुई ।
अति लघु उत्तरीय

18

शिवरात्रि के दिन मॉरिशस के हिंदू क्या पहनते हैं?

Answer

शिवरात्रि के दिन मॉरिशस के हिंदू उजली धोती, उजली कमीज़ और उजली गांधी टोपी पहनते हैं ।
अति लघु उत्तरीय

19

नैरोबी के नेशनल पार्क में शेरों के साथ लेखक का अनुभव कैसा रहा?

Answer

नैरोबी के नेशनल पार्क में शेरों के साथ लेखक का अनुभव अद्वितीय और अविस्मरणीय था। शेरों ने पर्यटकों की ओर ध्यान नहीं दिया और अपनी प्राकृतिक स्थिति में आराम कर रहे थे।
लघु उत्तरीय प्रश्न

20

लेखक ने नेशनल पार्क पहुँचने पर क्या देखा ?

Answer

लेखक ने नेशनल पार्क पहुँचने पर देखा कि कोई सात-आठ सिंह लेटे या सोए हुए थे और उन्हें घेरकर आठ-दस मोटरें खड़ी थीं। तुर्रा यह कि सिंहों को पहचानने की कोई इच्छा ही नहीं थी कि हमें देखने को आने वाले लोग कौन हैं ? लेखक वहाँ आधा घंटा ठहरा था। इस बीच एक सिंह ने उठकर जम्हाई ली, दूसरे ने देह को ताना, मगर हमारी ओर किसी भी सिंह ने नज़र नहीं उठाई।
लघु उत्तरीय प्रश्न

21

शिवरात्रि के दिन मॉरिशस के हिंदू क्या करते हैं?

Answer

शिवरात्रि के दिन मॉरिशस के हिंदू श्वेत वस्त्र धारण करके कंधों पर काँवर लिए जुलूस बाँधकर परी – तालाब पर आते हैं। यहाँ से जल भरकर अपने-अपने गाँव के शिवालय में लौट आते हैं और वहाँ जल चढ़ाकर ही अपने-अपने घरों में प्रवेश करते हैं। ये सारे कृत्य वे बड़ी ही भक्ति–भावना से करते हैं।
लघु उत्तरीय प्रश्न

22

मॉरिशस में हिंदी का प्रचार-प्रसार क्यों है?

Answer

मॉरिशस में हिंदी का प्रचार-प्रसार इसलिए है क्योंकि वहाँ के अधिकांश हिंदू बिहार और उत्तर प्रदेश के लोग हैं, जिनकी मातृभाषा हिंदी है।
लघु उत्तरीय प्रश्न

23

नैरोबी नेशनल पार्क के बंदर और लंगूर पर्यटकों की गाड़ियों को क्यों घेर लेते हैं?

Answer

वस्तुतः पर्यटक नैरोबी नेशनल पार्क के बंदरों और लंगूरों को खाने के लिए बिस्कुट और फल देते हैं। अतः बंदर पर्यटकों की गाड़ियों को देखते ही उन्हें घेर लेते हैं।
लघु उत्तरीय प्रश्न

24

मॉरिशस के धार्मिक स्थल और पर्वों के बारे में लेखक ने क्या बताया?

Answer

लेखक ने बताया कि मॉरिशस में हर गाँव में शिवालय होते हैं और वहाँ के हिंदू रामचरितमानस का पाठ और उसका गायन करते हैं। शिवरात्रि वहाँ का सबसे महत्वपूर्ण पर्व है, जिसे बहुत भव्यता और श्रद्धा से मनाया जाता है।
लघु उत्तरीय प्रश्न

25

मॉरिशस में बोली जाने वाली भोजपुरी बिहार में बोली जाने वाली भोजपुरी से किस प्रकार भिन्न है ?

Answer

मॉरिशस में रहने वाले सभी भारतीय भोजपुरी बोल या समझ लेते हैं। यहाँ तक कि उनके पड़ोस में रहने वाले चीनी भी भोजपुरी बोल लेते हैं। किंतु यहाँ की भोजपुरी वहाँ के लोगों से संप्रेषण स्थापित करने के लिए बिहार की भोजपुरी में फ्रेंच के संज्ञा में पदों का प्रयोग बहुतायत किया जाता है। इससे इसका स्वरूप बिहारी भोजपुरी से भिन्न हो जाता है।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

26

हिरनों के झुंड ने क्या ताड़ लिया?

Answer

हिरनों के झुंड ने ताड़ लिया कि उन पर सिंहों की नज़र पड़ रही है। अत: हिरनों ने चरना भूलकर चौकन्ने हो उठे। फिर ऐसा हुआ कि झुंड से छूटकर कुछ हिरन एक तरफ़ को भाग निकले, मगर बाकी जहाँ-के-तहाँ ठिठके खड़े रहे। शेष हिरन ठिठके हुए इसलिए खड़े थे कि सिंह उन्हें देख रहे थे और सहज प्रवृत्ति हिरनों को यह समझा रही थी कि खतरा किसी भी तरफ़ भागने में हो सकता है।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

27

मॉरिशस के शिवालय और मंदिरों पर एक टिप्पणी लिखिए

Answer

मॉरिशस के सभी प्रमुख गाँवों में एक शिवालय अवश्य होता है। वहाँ के हिंदू तुलसीकृत रामचरितमानस का पूरी भक्ति-भावना से पाठ करते हैं। भारतीय वाद्य यंत्र ढोलक एवं माँझ पर रामचरितमानस की चौपाइयों एवं दोहों का गायन देखते ही बनता है। वहाँ के शिवालय एवं मंदिर एकदम साफ एवं सुरम्य होते हैं। भारत के लोगों को इससे सीख ग्रहण करते हुए अपने तीर्थ स्थानों को इन्ही की तरह स्वच्छ और सुरम्य बनाना चाहिए।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

28

लेखक का रक्तचाप कब और क्यों बढ़ने लगा और इससे लेखक के व्यक्तित्व का कौन-सा पक्ष प्रकट होता है?

Answer

लेखक नैरोबी नेशनल पार्क में सिंहों से मुलाकात करने आया था। बड़ी दूरी तय करने के बाद वह उस जगह पर पहुँचा था जहाँ सात-आठ सिंह लेटे या सोए हुए थे। कुछ समय पश्चात एक सिंह ने उठकर जम्हाई ली और दूसरे ने शरीर ताना। इतने में उन्हें मील – भर की दूरी पर हिरनों का एक झुंड दिखाई पड़ा। इतने में दो जवान सिंह उठे और दो दिशाओं में चल दिए। एक तो थोड़ा आगे बढ़कर बैठ गया, लेकिन दूसरा घास की ओट में छिपता हुआ हिरनों की तरफ बढ़ने लगा। हिरनों के झुंड ने भी दूर से देख लिया और इसकी मंशा को समझ लिया। सभी हिरन भागने की जगह गोल घेरे में खड़े हो गए। असहाय एवं आत्मसमपर्ण का भाव हिरनों की भाव-भंगिमा में स्पस्ट रूप से देखा जा सकता था। शिकारी और शिकार की इन गतिविधियों को देखते हुए लेखक का मानो रक्तचाप बढ़ने लगा । लेखक का रक्तचाप बढ़ना उनकी उदारता तथा जीवमात्र के प्रति उनकी करुणा का द्योतक है।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

29

यात्रा पर मैं दिल्ली से 15 जुलाई को, बंबई (मुंबई) से 16 जुलाई को और नैरोबी से 17 जुलाई को मॉरिशस के लिए रवाना हुआ। इधर से जाते समय नैरोबी (केन्या) की दुनिया में मुझे एक रात और दो दिन ठहरने का मौका मिल गया अतएव मन में यह लोभ जग गया कि मॉरिशस के भारतीयों और अफ्रीकियों से मिलने के पूर्व हमें अफ्रीका के शेरों से मुलाकात कर लेनी चाहिए जहाज़ (विमान) दूसरे दिन शाम को मिलने वाला था। अतएव, हम जिस दिन नैरोबी पहुँचे, उसी दिन नेशनल पार्क में घूमने को निकल गए।


(क) प्रस्तुत गद्यांश में ‘मैं’ का प्रयोग किसके लिए किया गया है?
(i) लेखक के मित्र के लिए
(ii) रामधारी सिंह ‘दिनकर’ के लिए
(iii) भोजपुरी भाषी व्यक्ति के लिए
(iv) अफ्रीकियों के लिए


(ख) नैरोबी में लेखक को कितने समय तक ठहरने का मौका मिल गया ?
(i) एक रात, दो दिन
(ii) दो रात, एक दिन
(iii) दो दिन
(iv) एक दिन, एक रात


(ग) लेखक किस दिन नैरोबी से मॉरिशस के लिए रवाना हुए?
(i) 15 जुलाई को
(ii) 14 जुलाई को
(iv) 16 जुलाई को
(iii) 17 जुलाई को


(घ) लेखक नैरोबी में कहाँ घूमने के लिए गए?
(i) कान्हा नेशलन पार्क
(ii) वन विहार पार्क
(iii) संजय नेशलन पार्क
(iv) नेशनल पार्क

Answer

(क) (ii) रामधारी सिंह ‘दिनकर’ के लिए
(ख) (i) एक रात, दो दिन
(ग) (iv) 16 जुलाई को
(घ) (iv) नेशनल पार्क
अर्थग्रहण संबंधी

30

मॉरिशस वह देश है, जिसका कोई भी हिस्सा समुद्र से पंद्रह मील से ज्यादा दूर नहीं है। मॉरिशस वह देश है, जहाँ की जनसंख्या के 67 प्रतिशत लोग भारतीय खानदान के हैं तथा जहाँ 53 प्रतिशत लोग हिंदू हैं। मॉरिशस वह देश है, जिसकी राजधानी पोर्टलुई की गलियों के नाम कलकत्ता, मद्रास, हैदराबाद और बम्बई हैं तथा जिसके एक पूरे मोहल्ले का नाम काशी है। मॉरिशस वह देश है, जहाँ बनारस भी है, गोकुल भी है और ब्रह्मस्थान भी। मॉरिशस वह देश है, जहाँ माध्यमिक स्कूलों को कॉलेज कहने का रिवाज़ है। चूँकि मॉरिशस के हिंदुओं में से अधिकांश बिहार और उत्तर प्रदेश के लोग हैं, इसलिए हिंदी का मॉरिशस में व्यापक प्रचार है। मॉरिशस की राजभाषा अंग्रेज़ी, किंतु संस्कृति की भाषा फ्रेंच है। मगर जनता वहाँ क्रेयोल बोलती है।


(क) मॉरिशस समुद्र से कितने मील दूर है?
(i) पंद्रह मील
(ii) दस मील
(iii) आठ मील
(iv) बीस मील


(ख) मॉरिशस में भारत के लोगों की जनसंख्या कितने प्रतिशत है ?
(i) 50 प्रतिशत
(ii) 67 प्रतिशत
(iii) 40 प्रतिशत
(iv) 65 प्रतिशत


(ग) मॉरिशस में कितने प्रतिशत हिंदू हैं ?
(i) 70 प्रतिशत
(ii) 50 प्रतिशत
(iii) 45 प्रतिशत
(iv) 53 प्रतिशत


(घ) मॉरिशस में माध्यमिक स्कूलों को क्या कहने का रिवाज है?
(i) स्कूल
(ii) पाठशाला
(iii) कॉलेज
(iv) विद्यालय

Answer

(क) (i) पंद्रह मील
(ख) (ii) 67 प्रतिशत
(ग) (iv) 53 प्रतिशत
(घ) (iii) कॉलेज
अर्थग्रहण संबंधी

31

हिरनों के झुंड ने ताड़ लिया कि उन पर सिंहों की नज़र पड़ रही है अतएव वे चरना भूलकर चौकन्ने हो उठे। फिर ऐसा हुआ कि झुंड से छूटकर कुछ हिरन एक तरफ़ को भाग निकले, मगर बाकी जहाँ के तहाँ ठिठके खड़े रहे। बाकी हिरन ठिठके हुए इसलिए खड़े थे कि सिंह उन्हें देख रहे थे और सहज प्रवृत्ति हिरनों को यह समझा रही थी कि खतरा किसी भी तरफ़ भागने में हो सकता है। शिकार सिंह सूर्यास्त के बाद किया करते हैं और शिकार वे झुंड का नहीं करते, बल्कि उस जानवर का करते हैं जो भागते हुए झुंड से पिछड़ जाता है। अब यह बात समझ में आई कि हिरन भागने को निरापद नहीं समझकर एक गोल में क्यों खड़े थे।


(क) हिरनों के झुंड ने क्या ताड़ लिया था ?
(i) जिराफ़ बेवकूफ़ है।
(ii) शेर उन्हें देख चुके हैं।
(iii) शेरों का उनकी तरफ़ ध्यान नहीं है।
(iv) शेर उदार हैं।


(ख) शेर कब शिकार करते हैं?
(i) सूर्योदय के समय
(ii) सूर्यास्त के समय
(iii) सूर्यास्त के बाद
(iv) दोपहर में


(ग) हिरनों की सहज प्रवृत्ति उन्हें क्या समझा रही थी?
(i) खतरा किसी भी तरफ़ भागने में है ।
(ii) खतना यहाँ रुकने में है।
(iii) खतरा बिलकुल नहीं है।
(iv) खतरों से संघर्ष करना चाहिए ।


(घ) शेर किसका शिकार करते हैं?
(i) झुंड का
(ii) जिराफ़ का
(iii) जो झुंड से पिछड़ जाता है।
(iv) उपर्युक्त तीनों गलत है।


Answer

(क) (ii) शेर उन्हें देख चुके हैं।
(ख) (iii) सूर्यास्त के बाद
(ग) (i) खतरा किसी भी तरफ़ भागने में है ।
(घ) (iii) जो झुंड से पिछड़ जाता है।
अर्थग्रहण संबंधी

32

शिवरात्रि के समय सारे मॉरिशस के हिंदू श्वेत वस्त्र धारण करके कंधों पर काँवर लिए जुलूस बाँधकर परी – तालाब पर आते हैं और परी–तालाब का जल भरकर अपने-अपने गाँव के शिवालय को लौट जाते हैं तथा शिवजी को जल चढ़ाकर अपने घरों में प्रवेश करते हैं। ये सारे कृत्य वे बड़ी ही भक्ति भावना और पवित्रता से करते हैं। सभी वयस्क लोग उस दिन उजली धोती, उजली कमीज़ और उजली गांधी टोपी पहनते हैं। हाँ, बच्चे हाफ पैंट पहन सकते हैं, लेकिन गांधी टोपी उस दिन उन्हें भी पहननी पड़ती है परी – तालाब पर लगने वाला यह मेला मॉरिशस के प्रमुख आकर्षणों में से एक है और उसे देखने को अन्य धर्मों के लोग भी काफ़ी संख्या में आते हैं।


(क) शिवरात्रि के दिन मॉरिशस के हिंदू जुलूस बाँध कर कहा जाते हैं?
(i) समुद्र तट पर
(ii) परी–तालाब पर
(iii) सभी प्रमुख शहरों तक
(iv) उपर्युक्त सभी गलत हैं।


(ख) शिवरात्रि के दिन क्या नहीं पहनते हैं?
(i) धोती
(ii) कुर्ता
(iii) टोपी
(iv) कमीज़


(ग) ‘शिवालय’ का सही संधि-विच्छेद है-
(i) शिव + वालय
(ii) शिव + आलय
(iii) शिव + लय
(iv) शिवा + लय


(घ) मॉरिशस के प्रमुख आकर्षणों में से एक है-
(i) परी–तालाब पर लगने वाला मेला
(ii) शिव जी का मंदिर
(iii) मंदिर में रामचरितमानस का पाठ
(iv) उपर्युक्त सभी

Answer

(क) (ii) परी–तालाब पर
(ख) (ii) कुर्ता
(ग) (ii) शिव + आलय
(घ) (i) परी–तालाब पर लगने वाला मेला
अर्थग्रहण संबंधी

33

नैरोबी से मॉरिशस तक हम बी.ओ.ए.सी. के जहाज़ में उड़े। जहाज़ नैरोबी से चार बजे शाम को उड़ा और पाँच घंटों की निरंतर उड़ान के बाद जब वह मॉरिशस पहुँचा, तब वहाँ रात के लगभग दस बज रहे थे। रात थी, अँधेरा था, पानी बरस रहा था। मगर तब भी हमारे स्वागत में बहुत लोग खड़े थे। हवाई अड्डे के स्वागत का समाँ देखकर यह भाव जगे बिना नहीं रहा कि हम जहाँ आए हैं, वह छोटे पैमाने पर भारत ही है।


(क) लेखक नैरोबी से मॉरिशस कैसे गए थे?
(
ख) बी.ओ.ए.सी. का पूरा नाम लिखिए।
(
ग) लेखक मॉरिशस कब पहुँचे ?
(
घ) लेखक ने मॉरिशस को ‘छोटे पैमाने पर भारत ‘ क्यों कहा है?

Answer

(क) लेखक नैरोबी से मॉरिशस बी. ओ. ए. सी. के जहाज़ से गए थे।
(ख) बी.ओ.ए.सी. का पूरा नाम ब्रिटिश ओवरसीज एयरवेज कॉरपोरेशन है।
(ग) लेखक मॉरिशस लगभग रात के दस बजे पहुँचे।
(घ) लेखक को मॉरिशस में सम्मान सहित वे सारी चीजें मिलीं, जो भारत में मिलती हैं। अतः लेखक ने मॉरिशस को ‘छोटे पैमाने पर भारत’ कहा।
अर्थग्रहण संबंधी