NCERT Solutions for Chapter 6 ऊतक Class 9 Science
Book Solutions1
ऊतक क्या है?
Answer
ऊतक कोशिकाओं का वह समूह है, जिनकी संरचना एक समान होती है तथा जो विशिष्ट कार्य को अतिदक्षता पूर्वक संपन्न करने के लिए एक साथ संगठित होते हैं|
Exercise
2
बहुकोशिक जीवों में ऊतकों का क्या उपयोग है?
Answer
बहुकोशिक जीवों में, विभिन्न प्रकार के ऊतक विभिन्न कार्य करते हैं| चूँकि कोशिकाओं का एक विशेष समूह केवल एक ही विशेष कार्य को संपन्न करता है, इसलिए वे उस कार्य को दक्षतापूर्वक करते हैं| इस प्रकार बहुकोशिक जीवों में श्रम-विभाजन होता है|
Exercise
3
प्रकाश संश्लेषण के लिए किस गैस की आवश्यकता होती है?
Answer
प्रकाश संश्लेषण के लिए कार्बन डाइऑक्साइड गैस की आवश्यकता होती है
Exercise
4
पौधों में वाष्पोत्सर्जन के कार्यों का उल्लेख करें|
Answer
पौधों में वाष्पोत्सर्जन की क्रिया स्टोमेटा द्वारा संपन्न होती है| यह पौधों में मिट्टी से पानी के अवशोषण में मदद करता है|
Exercise
5
सरल ऊतकों के कितने प्रकार हैं?
Answer
सरल स्थायी ऊतक तीन प्रकार के होते हैं-• पैरेन्काइमा ऊतक
• कॉलेन्काइमा ऊतक
• स्क्लेरेन्काइमा ऊतक
पैरेन्काइमा ऊतक दो प्रकार के होते हैं:
• क्लोरेन्काइमा ऊतक (हरित ऊतक)
• ऐरेन्काइमा ऊतक
Exercise
6
प्ररोह का शीर्षस्थ विभज्योतक कहाँ पाया जाता है?
Answer
प्ररोह का शीर्षस्थ विभज्योतक जड़ों एवं तनों की वृद्धि वाले भाग में पाया जाता है|
Exercise
7
नारियल का रेशा किस ऊतक का बना होता है?
Answer
नारियल का रेशा स्क्लेरेन्काइमा ऊतक का बना होता है|
Exercise
8
फ़्लोएम के संघटक कौन-कौन से हैं?
Answer
फ़्लोएम के संघटक निम्नलिखित हैं :• चालनी नलिका
• फ़्लोएम पैरेन्काइमा
• फ़्लोएम रेशा
Exercise
9
उस ऊतक का नाम बताएँ जो हमारे शरीर में गति के लिए उत्तरदायी है|
Answer
पेशीय ऊतक|
Exercise
10
न्यूरॉन देखने में कैसा लगता है?
Answer
न्यूरॉन देखने में पूँछ सहित तारे के आकार का ऊतक लगता है|
Exercise
11
हृदय पेशी के तीन लक्षणों को बताएँ|
Answer
हृदय पेशी के तीन लक्षण निम्नलिखित हैं :• हृदय पेशियाँ अनैच्छिक पेशियाँ हैं जो जीवन भर लयबद्ध होकर प्रसार एवं संकुचन करती रहती हैं|
• हृदय की पेशी कोशिकाएँ बेलनाकार, शाखाओं वाली होती हैं |
• हृदय पेशी कोशिकाएँ एक-केंद्रकीय होती हैं|
Exercise
12
एरिओलर ऊतक के क्या कार्य हैं?
Answer
एरिओलर ऊतक के कार्य :• यह आंतरिक अंगों को सहारा प्रदान करता है|
• यह अंगों के भीतर खाली जगह को भरता है और ऊतकों की मरम्मत में सहायता करता है|
Exercise
13
ऊतक को परिभाषित करें|
Answer
ऊतक कोशिकाओं का वह समूह है, जिनकी संरचना एक समान होती है तथा जो विशिष्ट कार्य को अतिदक्षता पूर्वक संपन्न करने के लिए एक साथ संगठित होते हैं|
Exercise
14
कितने प्रकार के तत्व मिलकर ज़ाइलम ऊतक का निर्माण करते हैं? उनके नाम बताएँ|
Answer
ज़ाइलम ऊतक का निर्माण चार प्रकार के तत्वों से होता है :• ट्रैकीड् (वाहिनिका)
• वाहिका
• ज़ाइलम पैरेन्काइमा
• ज़ाइलम फाइबर
Exercise
15
पौधों में सरल ऊतक जटिल ऊतक से किस प्रकार भिन्न होते हैं?
Answer
सरल ऊतक | जटिल ऊतक |
इन ऊतकों में केवल एक प्रकार की कोशिकाएँ होती हैं| | ये ऊतक एक से अधिक प्रकार की कोशिकाओं से बने होते हैं| |
इनके कोशिकाओं की संरचना लगभग एक समान होती हैं तथा वे एक समान कार्य करते हैं| | विभिन्न प्रकार की कोशिकाएँ अलग-अलग कार्य करते हैं| उदाहरण के लिए- ट्रैकीड् के द्वारा पानी का संवहन होता है जबकि पैरेन्काइमा भोजन का संग्रह करता है| |
सरल ऊतक तीन प्रकार के हैं- पैरेन्काइमा ऊतक, कॉलेन्काइमा ऊतक, स्क्लेरेन्काइमा ऊतक| | पौधों में जटिल ऊतक दो प्रकार के होते हैं- ज़ाइलम तथा फ़्लोएम| |
Exercise
16
कोशिका भित्ति के आधार पर पैरेन्काइमा, कॉलेन्काइमा, स्क्लेरेन्काइमा के बीच भेद स्पष्ट करें|
Answer
पैरेन्काइमा | कॉलेन्काइमा | स्क्लेरेन्काइमा |
यह पतली कोशिका भित्ति वाली सरल कोशिकाओं का बना होता है तथा इस प्रकार के ऊतक की कोशिकाओं के मध्य काफी रिक्त स्थान पाया जाता है| | इस ऊतक की कोशिकाएँ जीवित, लंबी और अनियमित ढंग से कोनों से मोटी होती है तथा कोशिकाओं के बीच बहुत कम स्थान होता है|| | इनकी कोशिका भित्तियाँ प्रायः इतनी मोटी होती हैं कि कोशिका के भीतर कोई आंतरिक स्थान नहीं होता है| |
इस ऊतक में कोशिका भित्ति सेल्यूलोज की बनी होती है| | कोशिका भित्ति के प्रमुख घटक पेक्टिन तथा हेमिसेल्यूलोज हैं| | इस ऊतक की भित्ति में कोशिकाओं को दृढ़ बनाने के लिए लिग्निन की अतिरिक्त परत पायी जाती है| |
Exercise
17
रंध्र के क्या कार्य हैं?
Answer
रंध्र के कार्य :• ये कोशिकाएँ वायुमंडल से गैसों का आदान-प्रदान करते हैं|
• वाष्पोत्सर्जन की क्रिया भी रंध्र के द्वारा होती है|
Exercise
18
तीन प्रकार के पेशीय रेशों में चित्र बनाकर अंतर स्पष्ट करें|
Answer
तीन प्रकार के पेशीय रेशे हैंa) रेखित पेशी
(b) चिकनी पेशी तथा
(c) कार्डिक (हृदयक पेशी)|

Exercise
19
कार्डिक (हृदयक) पेशी का विशेष कार्य क्या है?
Answer
हृदय पेशियों के विशिष्ट कार्य जीवन भर लयबद्ध होकर हृदय के प्रसार एवं संकुचन को नियंत्रित करना है|
Exercise
20
रेखित, अरेखित तथा कार्डिक (हृदयक) पेशियों में शरीर में स्थित कार्य और स्थान के आधार पर अंतर स्पष्ट करें|
Answer
कार्य के आधार पर :
रेखित पेशी | अरेखित पेशी | कार्डिक (हृदयक) पेशी |
ये अधिकतर हड्डियों से जुड़ी होती हैं तथा शारीरिक गति में सहायक होती हैं| | अरेखित पेशियाँ आहारनली में भोजन का प्रवाह या रक्त नालिका का प्रसार व संकुचन को नियंत्रित करती हैं| | हृदयक पेशियाँ जीवन भर लयबद्ध होकर हृदय के प्रसार एवं संकुचन को नियंत्रित करती हैं| |
रेखित पेशी | अरेखित पेशी | कार्डिक (हृदयक) पेशी |
ये पेशियाँ शरीर के अंगों, जैसे- हाथ, पैर, जीभ आदि में उपस्थित होते हैं| | ये भोजन की आहारनली, रक्तनालिका, आँख की पलक, मूत्रवाहिनी और फेफड़ों की श्वसनी में पाया जाता है| | हृदयक पेशियाँ हृदय में स्थित होते हैं| |
Exercise
21
न्यूरॉन का एक चिन्हित चित्र बनाएँ|
Answer

Exercise
22
निम्नलिखित के नाम लिखें :
(a) ऊतक जो मुँह के भीतरी अस्तर का निर्माण करता है |
(b) ऊतक जो मनुष्य में पेशियों को अस्थि से जोड़ता है |
(c) ऊतक जो पौधों में भोजन का संवहन करता है |
(d) ऊतक जो हमारे शरीर में वसा का संचय करता है |
(e) तरल अधात्री सहित संयोजी ऊतक |
(f) मस्तिष्क में स्थित ऊतक |
Answer
(a) एपिथीलियम ऊतक(b) कंडरा
(c) फ़्लोएम
(d) वसामय ऊतक
(e) रक्त
(f) तंत्रिका ऊतक
Exercise
23
निम्नलिखित में ऊतक के प्रकार की पहचान करें :
त्वचा, पौधे का वल्क, अस्थि, वृक्कीय नलिका अस्तर, संवहन बंडल |
Answer
त्वचा- शल्की एपिथीलियम ऊतक
पौधे का वल्क- सरल स्थायी ऊतक
अस्थि- संयोजी ऊतक
वृक्कीय नलिका अस्तर- घनाकार एपिथीलियम ऊतक
संवहन बंडल- जटिल स्थायी ऊतक
Exercise
24
पैरेन्काइमा ऊतक किस क्षेत्र में स्थित होते हैं?
Answer
पत्तियाँ, फल और फूल ऐसे क्षेत्र हैं जहां पैरेन्काइमा ऊतक स्थित होते हैं|
Exercise
25
पौधों में एपीडर्मिस की क्या भूमिका है?
Answer
पौधों की बाह्य सतह पर उपस्थित एपीडर्मिस की निम्नलिखित भूमिका है :
• यह पौधों की प्रतिरोधी ऊतक है|
• यह जल हानि के विरूद्ध यांत्रिक आघात तथा परजीवी कवक के प्रवेश से पौधों की रक्षा करती है|
• यह स्टोमेटा के द्वारा गैसों के आदान-प्रदान में सहायता करता है|
Exercise
26
छाल (कॉर्क) किस प्रकार सुरक्षा ऊतक के रूप में कार्य करता है?
Answer
एक पेड़ की बाह्य सुरक्षात्मक परत को छाल (कॉर्क) कहा जाता है| इन छालों की कोशिकाएँ मृत होती हैं| इस प्रकार यह पौधों की यांत्रिक आघात, अत्यधिक तापमान से सुरक्षा करता है| यह वाष्पीकरण द्वारा होने वाले पानी की हानि को रोकता है|
Exercise
27
निम्न दी गई तालिका को पूर्ण करें

Answer

Exercise