निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-दो-पंक्तियों में दीजिए-तताँरा-वामीरो कहाँ की कथा है?
Answer
तताँरा-वामीरो अंदमान निकोबार द्वीप समुह की लोक कथा है।
मौखिक
Page Number 83
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-दो-पंक्तियों में दीजिए-वामीरो अपना गाना क्यों भूल गई?
Answer
अचानक समुद्र की ऊँची लहर ने वामीरो को भिगो दिया, इसी हड़बडाहट में वह गाना भूल गई।
मौखिक
Page Number 83
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-दो-पंक्तियों में दीजिए-तताँरा ने वामीरो से क्या याचना की?
Answer
तताँरा ने वामीरो से याचना की कि वह कल उसी समुद्री चट्टान पर आए।
मौखिक
Page Number 83
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-दो-पंक्तियों में दीजिए-तताँरा और वामीरो के गाँव की क्या रीति थी?
Answer
तताँरा और वामीरो के गाँव की रीति थी कि विवाह संबंध बाहर के किसी गाँव वाले से नहीं हो सकता था।
मौखिक
Page Number 83
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-दो-पंक्तियों में दीजिए-क्रोध में तताँरा ने क्या किया?
Answer
क्रोध में तताँरा का हाथ कमर पर लटकी तलवार पर चला गया और उसने तलवार निकाल कर ज़मीन में गाड़ दी।
मौखिक
Page Number 83
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (25-30 शब्दों में) दीजिए-
तताँरा की तलवार के बारे में लोगों का क्या मत था?
Answer
तताँरा की तलवार लकड़ी की थी औऱ हर समय तताँरा की कमर पर बँधी रहती थी। वह इसका प्रयोग सबके सामने नहीं करता था। लोगों का मानना था कि उसमे अद्भुत दैवीय शक्ति थी। वास्तव में वह तलवार एक विलक्षण रहस्य थी।
लिखित
Page Number 83
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (25-30 शब्दों में) दीजिए-
वामीरों ने तताँरा को बेरूखी से क्या जवाब दिया?
Answer
वामीरों ने तताँरा को बेरूखी से जवाब दिया कि पहले वह बताए कि वह कौन है जो इस तरह प्रश्न पूछ रहा है।
लिखित
Page Number 83
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (25-30 शब्दों में) दीजिए-
तताँरा-वामीरो की त्यागमयी मृत्यु से निकोबार में क्या परिवर्तन आया?
Answer
तताँरा-वामीरो की त्यागमयी मृत्यु की घटना के बाद निकोबारी दूसरे गांवों में भी आपसी वैवाहिक संबंध रखने लगे।
लिखित
Page Number 84
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (25-30 शब्दों में) दीजिए-
निकोबार के लोग तताँरा को क्यों पसंद करते थे?
Answer
निकोबार के लोग तताँरा को उसके आत्मीय स्वभाव के कारण पसन्द करते थे। वह नेक ईमानदार और साहसी था। वह मुसीबत के समय भाग भागकर सबकी मदद करता था।
लिखित
Page Number 84
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (50-60 शब्दों में) दीजिए-
निकोबार द्वीप समूह के विभक्त होने के बारे में निकोबारियों का क्या विश्वास है?
Answer
निकोबारियों का विश्वास था कि पहले अडंमान निकोबार दोनों एक ही द्वीप थे। इनके दो होने के पीछे तताँरा-वामीरो की लोक कथा प्रचलित है। ये दोनों प्रेम करते थे। दोनों एक गाँव के नहीं थे। इसलिए रीति अनुसार विवाह नहीं हो सकती थी। रूढ़ियों में जकड़ा होने के कारण वह कुछ कर भी नहीं सकता था। उसे अत्यधिक क्रोध आया और उसने क्रोध में अपनी तलवार धरती में गाड़ दी और उसे खींचते खींचते वह दूर भागता चला गया। इससे ज़मीन दो भागों में बँट गई - एक निकोबार और दूसरा अंडमान।
लिखित
Page Number 84
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (50-60 शब्दों में) दीजिए-
तताँरा खूब परिश्रम करने के बाद कहाँ गया? वहाँ के प्राकृतिक सौंदर्य का वर्णन अपने शब्दों में कीजिए।
Answer
तताँरा दिनभर खूब परिश्रम करने के बाद समुद्र के किनारे टहलने निकल गया। शाम का समय था और समुद्र से ठंडी हवाएँ आ रही थी। पक्षियों की चहचहाट धीरे-धीरे कम हो रही थी। डुबते हुए सूरज़ की किरणें समुद्र के पानी पर पड़कर सतरंगी छटा बिखेर रही थी। समुद्र का पानी बहते हुए आवाज़ कर रहा था मानो कोई गीत गा रहा हो। पूरा वातावरण बहुत मोहक लग रहा था।
लिखित
Page Number 84
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (50-60 शब्दों में) दीजिए-
वामीरो से मिलने के बाद तताँरा के जीवन में क्या परिवर्तन आया?
Answer
वामीरो से मिलने के बाद तताँरा बहुत बैचेन रहने लगा। वह अपनी सुधबुध खो बैठा। वह शाम की प्रतिक्षा करता जब वह वामीरो से मिल सके। वह दिन ढलने से पहले ही लपाती की समुद्री चट्टान पर पहुँच गया। उसे एक-एक पल पहाड़ जैसा लग रहा था।
लिखित
Page Number 84
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (50-60 शब्दों में) दीजिए-
प्राचीन काल में मनोरंजन और शक्ति प्रदर्शन के लिए किस प्रकार के आयोजन किए जाते थे?
Answer
प्राचीन काल में हष्ट पुष्ट पशुओं के साथ शक्ति प्रदर्शन किए जाते थे। लड़ाकू साँडों, शेर, पहलवानों की कुश्ती, तलवार बाजी जैसे शक्ति प्रदर्शन के कार्यक्रम होते थे। तीतर, बटेर की लड़ाई, पंतगबाजी, पैठे लगाना जिसमें विशिष्ठ सामग्रियाँ बिकती। खाने पीने की दुकाने, जानवरों की नुमाइश, ये सभी मनोरंजन के आयोजन होते थे।
लिखित
Page Number 84
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (50-60 शब्दों में) दीजिए-
रूढ़ियाँ जब बंधन बन बोझ बनने लगें तब उनका टूट जाना ही अच्छा है। क्यों? स्पष्ट कीजिए।
Answer
रूढ़ियां और बंधन समाज को अनुशासित करने के लिए बनते हैं परन्तु जब इन्हीं के द्वारा मनुष्य की भावना आहत होने लगे, बंधन बनने लगे और बोझ लगने लगे तो उसका टूट जाना ही अच्छा होता है। इस कहानी के सन्दर्भ में देखा जाए तो तांतरा-वामीरो का विवाह एक रूढ़ि के कारण नही हो सकता था जिसके कारण उन्हें जान देनी पड़ती है। इस तरह की रूढ़ियाँ किसी भला करने की जगह नुकसान करती हैं। समयानुसार समाज में परिवर्तन आते रहते हैं और रूढ़ियाँ आडम्बर प्रतीत होती हैं इसलिए इनका टूट जाना बेहतर होता है।
लिखित
Page Number 84
निम्नलिखित का आशय स्पष्ट कीजिए-जब कोई राह न सूझी तो क्रोध का शमन करने के लिए उसमें शक्ति भर उसे धरती में घोंप दिया और ताकत से उसे खींचने लगा।
Answer
तताँरा-वामीरो को पता लग गया था कि उनका विवाह नहीं हो सकता था। फिर भी वे मिलते रहे। एक बार पशु पर्व मे वामीरो तताँरा से मिलकर रोने लगी। इस पर उसकी माँ ने क्रोध किया और तताँरा को अपमानित किया। तताँरा को भी क्रोध आने लगा। अपने गुस्से को शान्त करने के लिए अपनी तलवार को ज़मीन में गाड़ कर खींचता चला गया। इस कारण धरती दो हिस्सों में बंट गयी।
लिखित
Page Number 84
निम्नलिखित का आशय स्पष्ट कीजिए-बस आस की एक किरण थी जो समुद्र की देह पर डूबती किरणों की तरह कभी भी डूब सकती थी।
Answer
तताँरा ने वामीरो से मिलने के लिए कहा और वह शाम के समय उसकी प्रतीक्षा भी कर रहा था। जैसे-जैसे सूरज डूब रहा था, उसको वामीरो के न आने की आशंका होने लगती। जिस प्रकार सूर्य की किरणें समुद्र की लहरों में कभी दिखती तो कभी छिप जाती थी, उसी तरह तताँरा के मन में भी उम्मीद बनती और डूबने लगती थी।
लिखित
Page Number 84
निम्नलिखित वाक्यों के सामने दिए कोष्ठक में (✓) का चिह्न लगाकर बताएँ कि वह वाक्य किस प्रकार का है−(क) निकोबारी उसे बेहद प्रेम करते थे। (प्रश्नवाचक, विधानवाचक, निषेधात्मक, विस्मयादिबोधक)
(ख) तुमने एकाएक इतना मधुर गाना अधूरा क्यों छोड़ दिया? (प्रश्नवाचक, विधानवाचक, निषेधात्मक, विस्मयादिबोधक)
(ग) वामीरो की माँ क्रोध में उफन उठी। (प्रश्नवाचक, विधानवाचक, निषेधात्मक, विस्मयादिबोधक)
(घ) क्या तुम्हें गाँव का नियम नहीं मालूम? (प्रश्नवाचक, विधानवाचक, निषेधात्मक, विस्मयादिबोधक)
(ङ) वाह! कितना सुदंर नाम है। (प्रश्नवाचक, विधानवाचक, निषेधात्मक, विस्मयादिबोधक)
(च) मैं तुम्हारा रास्ता छोड़ दूँगा। (प्रश्नवाचक, विधानवाचक, निषेधात्मक, विस्मयादिबोधक)
Answer
(क) | निकोबारी उसे बेहद प्रेम करते थे। | विधानवाचक |
(ख) | तुमने एकाएक इतना मधुर गाना अधूरा क्यों छोड़ दिया? | प्रश्नवाचक |
(ग) | वामीरो की माँ क्रोध में उफन उठी। | विधानवाचक |
(घ) | क्या तुम्हें गाँव का नियम नहीं मालूम? | प्रश्नवाचक |
(ङ) | वाह! कितना सुदंर नाम है। | विस्मयादिबोधक |
(च) | मैं तुम्हारा रास्ता छोड़ दूँगा। | विधानवाचक |
भाषा अध्ययन
Page Number 84
निम्नलिखित मुहावरों का अपने वाक्यों में प्रयोग कीजिए −
(क) सुध-बुध खोना
(ख) बाट जोहना
(ग) खूशी का ठिकाना न रहना
(घ) आग बबूला होना
(ङ) आवाज़ उठाना
Answer
(क) सुध-बुध खोना - अचानक बहुत से मेहमानों को देखकर गीता ने अपनी सुधबुध खो दी।
(ख) बाट जोहना - शाम होते ही माँ सबकी बाट जोहने लगती।
(ग) खुशी का ठिकाना न रहना - आई. ए. एस. की परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर मोहन का खुशी का ठिकाना न रहा।
(घ) आग बबूला होना - शैतान बच्चों को देखकर अध्यापक आग बबूला हो गए|
(ङ) आवाज़ उठाना - प्रगतीशील लोगों ने रूढ़ियों के खिलाफ आवाज़ उठाई।
भाषा अध्ययन
Page Number 84
नीचे दिए गए शब्दों में से मूल शब्द और प्रत्यय अलग करके लिखिए−शब्द | मूल शब्द | प्रत्यय |
चर्चित | ------------------- | ------------------- |
साहसिक | ------------------- | ------------------- |
छटपटाहट | ------------------- | ------------------- |
शब्दहीन | ------------------- | -------------------
|
Answer
शब्द | मूल शब्द | प्रत्यय |
चर्चित | चर्चा | इत |
साहसिक | साहस | इक |
छटपटाहट | छटपट | आहट |
शब्दहीन | शब्द | हीन |
भाषा अध्ययन
Page Number 85
नीचे दिए गए शब्दों में उचित उपसर्ग लगाकर शब्द बनाइए −
------------------ | + | आकर्षक | = | ------------------ |
------------------ | + | ज्ञात | = | ------------------ |
------------------ | + | कोमल | = | ------------------ |
------------------ | + | होश | = | ------------------ |
------------------ | + | घटना | = | ------------------ |
Answer
अन | + | आकर्षक | = | अनाकर्षक |
अ | + | ज्ञात | = | अज्ञात |
सु | + | कोमल | = | सुकोमल |
बे | + | होश | = | बेहोश |
दुर् | + | घटना | = | दुर्घटना |
भाषा अध्ययन
Page Number 85
निम्नलिखित वाक्यों को निर्देशानुसार परिवर्तित कीजिए −
(क) जीवन में पहली बार मैं इस तरह विचलित हुआ हूँ। (मिश्रवाक्य)
(ख) फिर तेज़ कदमों से चलती हुई तताँरा के सामने आकर ठिठक गई। (संयुक्त वाक्य)
(ग) वामीरो कुछ सचेत हुई और घर की तरफ़ दौड़ी। (सरल वाक्य)
(घ) तताँरा को देखकर वह फूटकर रोने लगी। (संयुक्त वाक्य)
(ङ) रीति के अनुसार दोनों को एक ही गाँव का होना आवश्यक था। (मिश्रवाक्य)
Answer
(क) जीवन में ऐसा पहली बार हुआ है जब मैं विचलित हुआ हूँ।
(ख) फिर तेज़ कदमों से चलती हुई आई और तताँरा के सामने आकर ठिठक गई।
(ग) वामीरो कुछ सचेत होकर घर की तरफ़ दौड़ी।
(घ) उसने तताँरा को देखा और वह फूटकर रोने लगी।
(ङ) रीति के अनुसार यह आवश्यक था कि दोनों एक ही गाँव के हों।
भाषा अध्ययन
Page Number 85
नीचे दिए गए शब्दों के विलोम शब्द लिखिए −
भय, मधुर, सभ्य, मूक, तरल, उपस्थिति, सुखद।
Answer
भय | अभय |
मधुर | कर्कश |
सभ्य | असभ्य |
मूक | वाचाल |
तरल | ठोस |
उपस्थिति | अनुपस्थिति |
दुखद | सुखद |
भाषा अध्ययन
Page Number 85
नीचे दिए गए शब्दों के दो-दो पर्यायवाची शब्द लिखिए −
समुद्र, आँख, दिन, अँधेरा, मुक्त।
Answer
समुद्र | - | सागर, जलधि |
आँख | - | नेत्र, चक्षु |
दिन | - | दिवस, वासर |
अँधेरा | - | तम, अंधकार |
मुक्त | - | आज़ाद, स्वतंत्र |
भाषा अध्ययन
Page Number 85
नीचे दिए गए शब्दों का वाक्यों में प्रयोग कीजिए −
किंकर्तव्यविमूढ़, विह्वल, भयाकुल, याचक, आकंठ।
Answer
किंकर्तव्यविमूढ़ − बहुत परेशानी में ठाकुर साहब से ढेरो पैसे इनाम मिलने पर वह किंकर्तव्यविमूढ़ हो गया।
विह्वल − गीता बूढ़ी माँ के अंतिम क्षणों में विह्वल हो गई।
भयाकुल − वह अकेले अंधेरे घर में भयाकुल हो गया।
याचक − दरवाज़े पर एक याचक खड़ा था।
आकंठ − वह बहुत ही मधुर आकंठ से गीत गा रही थी।
भाषा अध्ययन
Page Number 86
'किसी तरह आँचरहित एक ठंडा और ऊबाऊ दिन गुज़रने लगा' वाक्य में दिन के लिए किन-किन विशेषणों का प्रयोग किया गया है? आप दिन के लिए कोई तीन विशेषण और सुझाइए।
Answer
(क) ठंडा, ऊबाऊ
(ख) सुदंर, शुभ, ठंडा।
भाषा अध्ययन
Page Number 86
वाक्यों के रेखांकित पदबंधों का प्रकार बताइए −
(क) उसकी कल्पना में वह एक अद्भुत साहसी युवक था।
(ख) तताँरा को मानो कुछ होश आया।
(ग) वह भागा-भागा वहाँ पहुँच जाता।
(घ) तताँरा की तलवार एक विलक्षण रहस्य थी।
(ङ) उसकी व्याकुल आँखें वामीरों को ढूँढने में व्यस्त थीं।
Answer
(क) विशेषण पदबंध
(ख) क्रिया पदबंध
(ग) क्रिया विशेषण पदबंध
(घ) संज्ञा पदबंध
(ङ) संज्ञा पदबंध
भाषा अध्ययन
Page Number 86