शुक्रतारे के समान

NCERT Solutions for Chapter 6 शुक्र तारे के समान Class 9 Sparsh

Book Solutions

1

निम्नलिखित प्रश्नों का उत्तर एक-दो पंक्तियों में दीजिए-
महादेव भाई अपना परिचय किस रूप में देते थे?

Answer

महादेव भाई अपना परिचय गांधीजी के 'हम्माल' तथा 'पीर-बावर्ची-खर' के रूप में देते थे।
मौखिक Page Number 62

2

निम्नलिखित प्रश्नों का उत्तर एक-दो पंक्तियों में दीजिए-
'यंग इंडिया' साप्ताहिक में लेखों की कमी क्यों रहने लगी थी?

Answer

'यंग  इंडिया' साप्ताहिक के मुख्य लेखक हार्नीमैन को अंग्रेज़ सरकार ने देश निकाला  इंग्लैंड भेज दिया इसलिए लेखों की कमी रहने लगी थी।
मौखिक Page Number 62

3

निम्नलिखित प्रश्नों का उत्तर एक-दो पंक्तियों में दीजिए-
गांधीजी ने 'यंग इंडिया' प्रकाशित करने के विषय में क्या निश्चय किया?

Answer

गांधीजी ने 'यंग इंडिया' प्रकाशित करने के विषय में यह निश्चय किया कि यह हफ्ते में दो बार छपेगी।
मौखिक Page Number 62

4

निम्नलिखित प्रश्नों का उत्तर एक-दो पंक्तियों में दीजिए-
गांधीजी से मिलने से पहले महादेव भाई कहाँ नौकरी करते थे?

Answer

गांधीजी से मिलने से पहले महादेव भाई सरकार के अनुवाद विभाग में नौकरी करते थे।
मौखिक Page Number 62

5

निम्नलिखित प्रश्नों का उत्तर एक-दो पंक्तियों में दीजिए-
महादेव भाई के झोलों में क्या भरा रहता था?

Answer

महादेव भाई के झोलों में समाचार पत्र, मासिक पत्रिकाएँ पत्र और पुस्तकें भरी रहती थीं।
मौखिक Page Number 62

6

निम्नलिखित प्रश्नों का उत्तर एक-दो पंक्तियों में दीजिए-
महादेव भाई ने गांधीजी की कौन-सी प्रसिद्ध पुस्तक का अनुवाद किया था?

Answer

महादेव जी ने गांधीजी द्वारा लिखित 'सत्य के प्रयोग' का अंग्रेजी में अनुवाद किया था।
मौखिक Page Number 62

7

निम्नलिखित प्रश्नों का उत्तर एक-दो पंक्तियों में दीजिए-
अहमदाबाद से कौन-से दो साप्ताहिक निकलते थे?

Answer

अहमदाबाद से यंग इंडिया और नवजीवन नामक दो साप्ताहिक निकलते थे।
मौखिक Page Number 62

8

निम्नलिखित प्रश्नों का उत्तर एक-दो पंक्तियों में दीजिए-
महादेव भाई दिन में कितनी देर काम करते थे?

Answer

महादेव भाई दिन में 17-18 घंटे काम करते थे।
मौखिक Page Number 62

9

निम्नलिखित प्रश्नों का उत्तर एक-दो पंक्तियों में दीजिए-
महादेव भाई से गांधीजी की निकटता किस वाक्य से सिद्ध होती है?

Answer

महादेव भाई से गांधीजी की निकटता निम्न वाक्य से सिद्ध होती है −'ए रे जख्म जोगे नहि जशे' − यह घाव कभी योग से भरेगा नहीं।
मौखिक Page Number 62

(क)1

निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर (25-30) शब्दों  लिखिए-
गांधीजी ने महादेव को अपना वारिस कब कहा था?

Answer

गांधीजी जब 1919 में जलियाँ वाल बाग हत्याकांड के बाद पंजाब जा रहे थे तो पलवल रेलवे स्टेशन पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। तभी गांधीजी ने महादेव भाई को अपना वारिस कहा था।
लिखित Page Number 62

(क)2

निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर (25-30) शब्दों  लिखिए-
गाँधीजी से मिलने आनेवालों के लिए महादेव भाई क्या करते थे?

Answer

गाँधीजी से मिलने आनेवालों से महादेव जी खुद मिलते थे, उनकी समस्याएँ सुनते, उनकी संक्षिप्त टिप्पणी तैयार करते और गांधीजी को बताते। इसके बाद वे आने वालों को गांधीजी से मिलवाते थे।
लिखित Page Number 62

(क)3

निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर (25-30) शब्दों  लिखिए-
महादेव भाई की साहित्यिक देन क्या है?

Answer

महादेव भाई ने 'सत्य का प्रयोग' का अंग्रेज़ी अनुवाद किया जो कि गांधीजी की आत्मकथा थी। वे प्रतिदिन डायरी लिखते थे। शरद बाबू, टैगोर आदि की कहानियों का भी अनुवाद किया, 'यंग इंडिया' में लेख लिखे।
लिखित Page Number 62

(क)4

निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर (25-30) शब्दों  लिखिए-
महादेव भाई की अकाल मृत्यु का कारण क्या था?

Answer

महादेव भाई भरी गर्मी में वर्घा से पैदल चलकर सेवाग्राम आते थे और जाते थे। 11 मील रोज़ गर्मी में पैदल चलने से स्वास्थय पर बुरा प्रभाव पड़ा और उनकी अकाल मृत्यु हो गई।
लिखित Page Number 63

(क)5

निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर (25-30) शब्दों  लिखिए-
महादेव भाई के लिखे नोट के विषय में गांधीजी क्या कहते थे?

Answer

महादेव भाई के लिखे नोट के विषय में गांधीजी कहते थे कि वे सटीक होते हैं। उनमें कभी कोमा तक की गलती भी नहीं होती है। अगर किसी की टाइप करवाई हुई बातचीत में खामियां निकल जाती तो गांधीजी  उन्हें कहते महादेव के लिखे नोट से मिलान कर लेना चाहिए था ना।
लिखित Page Number 63

(ख)1

निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर (50-60) शब्दों लिखिए-
पंजाब में फ़ौजी शासन ने क्या कहर बरसाया?

Answer

पंजाब में फ़ौजी शासन ने अधिकतर नेताओं को गिरफ्तार करके, जन्म-क़ैद की सजाएँ देकर कालापानी भेज दिया। राष्ट्रीय दैनिक पत्र 'ट्रिब्यून' के संपादक को 10 साल की सज़ा मिली।
लिखित Page Number 63

(ख)2

निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर (50-60) शब्दों लिखिए-
महादेव जी के किन गुणों ने उन्हें सबका लाड़ला बना दिया था?

Answer

महादेव जी प्रतिभा संपन्न व्यक्ति थे। वे कर्तव्यनिष्ठ थे, विन्रम स्वभाव के थे, आने वालों के साथ सहयोग करते थे। उनकी लेखन शैली का सभी लोहा मानते थे। वे कट्टर विरोधियों के साथ भी सत्यनिष्ठता और विवेक युक्त बात करते थे। देश में ही नहीं विदेश में भी लोकप्रिय थे। इन्हीं सब करणों से वे सबके लाडले थे।
लिखित Page Number 63

(ख)3

निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर (50-60) शब्दों लिखिए-
महादेव जी की लिखावट की क्या विशेषताएँ थीं ?

Answer

महादेव जी की लिखावट बहुत सुंदर थी। उनके अक्षरों का कोई सानी नहीं था। उनके लिखे नोटों में कॉमा- हलंत तक की गलती नही होती थी। वाइसराय को जाने वाले पत्र गांधीजी हमेशा महादेव जी से ही लिखाते थे। उनका लेखन सबको मंत्रमुग्ध कर देता था। बड़े-बड़े सिविलियन और गवर्नर कहा करते थे कि सारी ब्रिटिश सर्विसों में उनके समान अक्षर लिखने वाला कोई नहीं था।
लिखित Page Number 63

(ग)1

निम्नलिखित का आशय स्पष्ट कीजिए−
'अपना परिचय उनके 'पीर-बावर्ची-भिश्ती-खर' के रूप में देने में वे गौरवान्वित महसूस करते थे।'

Answer

महादेव जी गांधीजी के मंत्री थे। वे गांधीजी के छोटे-बड़े सभी कार्य कुशलता पूर्वक करते थे। इसी कारण वे स्वयं को गांधीजी के 'पीर-बावर्ची-भिश्ती-खर' कहते थे और उसमें गौरव का अनुभव करते थे।
लिखित Page Number 63

(ग)2

निम्नलिखित का आशय स्पष्ट कीजिए−
इस पेशे में आमतौर पर स्याह को सफ़ेद और सफ़ेद को स्याह करना होता था।

Answer

वकालत पेशे का काम झूठ को सच और सच को झूठ सिद्ध करना होता है। इसमें पूरी सच्चाई से काम नहीं होता था ।
लिखित Page Number 63

(ग)3

निम्नलिखित का आशय स्पष्ट कीजिए−
देश और दुनिया को मुग्ध करके शुक्रतारे की तरह ही अचानक अस्त हो गए।

Answer

जिस तरह शुक्रतारा थोड़े समय में ही अपनी छटा से  मोहित कर देता है और फिर छिप जाता है उसी प्रकार महादेव जी भी थोड़े ही समय में अपनी कार्यकुशलता से सबके लाडले बन गए परन्तु अकाल मृत्यु को प्राप्त हुए।
लिखित Page Number 63

(ग)4

निम्नलिखित का आशय स्पष्ट कीजिए−
उन पत्रों को देख देखकर दिल्ली और शिमला में बैठे वाइसराय लंबी साँस उसाँस लेते रहते थे।

Answer

गांधीजी के पत्र हमेशा महादेव जी की लिखावट में लिखे जाते थे। जिन पत्रों को गांधीजी दिल्ली और शिमला में बैठे वाइसराय को भेजते उन पत्रों की लिखावट की सुन्दरता देखकर वे भी दांग रह जाते।
लिखित Page Number 63

1

'इक' प्रत्यय लगाकर शब्दों का निर्माण कीजिए−

सप्ताह

-

साप्ताहिक

साहित्य

-

..............

व्यक्ति

-

..............

राजनीति

-

..............

अर्थ

-

..............

धर्म

-

..............

मास

-

..............

वर्ष

-

..............

Answer

1.

सप्ताह

-

साप्ताहिक

2.

साहित्य

-

साहित्यिक

3.

व्यक्ति

-

वैयक्तिक

4.

राजनीति

-

राजनीतिक

5.     

अर्थ

-

आर्थिक

6.

धर्म

-

धार्मिक

7.

मास

-

मासिक

8.

वर्ष

-

वार्षिक

भाषा अध्ययन Page Number 63

2

नीचे दिए गए उपसर्गों का उपयुक्त प्रयोग करते हुए शब्द बनाइए − अ, नि, अन, दुर, वि, कु, पर, सु, अधि

आर्य

-

..............

आगत

-

..............

डर

-

..............

आकर्षण

-

..............

क्रय

-

..............

मार्ग

-

..............

उपस्थित

-

..............

लोक

-

..............

नायक

-

..............

भाग्य

-

..............

Answer

आर्य

-

अनार्य

डर

-

निडर

क्रय

-

विक्रय

उपस्थित

-

अनुपस्थित

नायक

-

अधिनायक

आगत

-

स्वागत

आकर्षण

-

अनाकर्षण

मार्ग

-

कुमार्ग

लोक

-

परलोक

भाग्य

-

सौभाग्य



भाषा अध्ययन Page Number 63

3

निम्नलिखित मुहावरों का अपने वाक्यों में प्रयोग कीजिए−
आड़े हाथों लेना
अस्त हो जाना
दाँतों तले अँगुली दबाना
मंत्र मुग्ध करना
लोहे के चने चबाना

Answer

1. आड़े हाथों लेना - पुलिस ने चोर को आड़े हाथों ले लिया।

2. दाँतों तले अँगुली दबाना − पाँच वर्ष के बालक को कम्प्यूटर पर काम करते देखा तो सबने दाँतों तले अँगुली दबा ली।

3. लोहे के चने चबाना − आतंकवादियों ने अमेरिका जैसे शक्तिशाली देश को भी लोहे के चने चबवा दिए।

4. अस्त हो जाना − बहुत मेहनत के बाद भारतीय अंग्रेजी राज्य के सूर्य को अस्त करने में सफल रहे।

5. मंत्र-मुग्ध करना − उसने अपने भाषण से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।

भाषा अध्ययन Page Number 64

4

निम्नलिखित शब्दों के पर्याय लिखिए−

वारिस

-

..............

जिगरी

-

..............

कहर

-

..............

मुकाम

-

..............

रूबरू

-

..............

फ़र्क

-

..............

तालीम

-

..............

गिरफ़्तार

-

..............

Answer

वारिस

-

वंश, उत्तराधिकारी

मुकाम

-

लक्ष्य, मंज़िल

तालीम

-

शिक्षा, ज्ञान, सीख

जिगरी

-

पक्का, घनिष्ठ

फ़र्क

-

अंतर, भेद

गिरफ़्तार

-

कैद, बंदी

भाषा अध्ययन Page Number 64

5

उदाहरण के अनुसार वाक्य बदलिए − उदाहरण : गाँधीजी ने महादेव भाई को अपना वारिस कहा था।
गाँधीजी महादेव भाई को अपना वारिस कहा करते थे।
1. महादेव भाई अपना परिचय 'पीर-बावर्ची-भिश्ती-खर' के रूप में देते थे।
2. पीड़ितों के दल-के-दल ग्रामदेवी के मणिभवन पर उमड़ते रहते थे।
3. दोनों साप्ताहिक अहमदाबाद से निकलते थे।
4. देश-विदेश के समाचार-पत्र गांधीजी की गतिविधियों पर टीका-टिप्पणी करते थे।
5. गांधीजी के पत्र हमेशा महादेव की लिखावट में जाते थे।

Answer

1. महादेव भाई अपना परिचय 'पीर-बावर्ची-भिश्ती-खर' के रूप में दिया करते थे।

2. पीड़ितों के दल-के-दल ग्रामदेवी के मणिभवन पर उमड़ा करते थे।

3. दोनों साप्ताहिक अहमदाबाद से निकला करते थे।

4. देश-विदेश के समाचार-पत्र गांधीजी की गतिविधियों पर टीका-टिप्पणी किया करते थे।

5. गांधीजी के पत्र हमेशा महादेव की लिखावट में जाया करते थे।

भाषा अध्ययन Page Number 64