शाम - एक किसान

NCERT Solutions for Chapter 8 शाम-एक किसान Class 7 Hindi

Book Solutions

1

इस कविता में शाम के दृश्य को किसान के रूप में दिखाया गया है - यह एक रूपक है। इसे बनाने के लिए पाँच एकरूपताओं की जोड़ी बनाई गई है। उन्हें उपमा कहते हैं। पहली एकरूपता आकाश और साफ़े में दिखाते हुए कविता में 'आकाश का साफ़ा' वाक्यांश आया है। इसी तरह तीसरी एकरूपता नदी और चादर में दिखाई गई है, मानो नदी चादर-सी हो। अब आप दूसरी, चौथी और पाँचवी एकरूपताओं को खोजकर लिखिए।

Answer

दूसरी एकरूपता - चिलम सूरज-सी 
चौथी एकरूपता - अँगीठी पलाश के फूलों-सी 
पाँचवी एकरूपता - अंधकार भेड़ों के गल्ले-सा
कविता से Page Number 64

2

शाम का दृश्य अपने घर की छत या खिड़की से देखकर बताइए -
क) शाम कब से शुरू हुई?
ख) तब से लेकर सूरज डूबने में कितना समय लगा?
ग) इस बीच आसमान में क्या-क्या परिवर्तन आए?

Answer

क) शाम छः बजे से शुरू हुई।
ख) सूरज को डूबने में करीब एक घंटा लगा।
ग) इस बीच आसमान का रंग लाल और कुछ देर बाद पीले रंग में परिवर्तित हो गया और कुछ देर बाद सूरज आसमान से गायब हो गया और चारों ओर अँधेरा छा गया। 
कविता से Page Number 64

3

मोर के बोलने पर कवि को लगा जैसे किसी ने कहा हो - 'सुनते हो'। नीचे दिए गए पक्षियों की बोली सुनकर उन्हें भी एक या दो शब्दों में बाँधिए-
कबूतर कौआ मैना 
तोता चील हंस

Answer

कबूतर - भाई, ख़त ले लो। 
कौआ - सुनते हो, घर में मेहमान आने वाले हैं। 
मैना - कैसे हो?
तोता - राम! राम! भाई। 
चील - अरे,वह देखो नीचे क्या पड़ा है। 
हंस - मेरी तरह शांत और स्वच्छ रहो।
कविता से Page Number 64

1

इस कविता को चित्रित करने के लिए किन-किन रंगों का प्रयोग करना होगा?

Answer

इस कविता को चित्रित करने के लिए हमें पीला, भूरा, लाल, सफ़ेद, काला, हरा, आदि अनेक रंगों का प्रयोग करना पड़ेगा। 
कविता से आगे Page Number 64

3

हिन्दी के एक प्रसिद्ध कवि सुमित्रानंदन पंत ने संध्या का वर्णन इस प्रकार किया है - 
संध्या का झुटपुट- 
बाँसों का झुरमुट- 
है चहक रहीं चिडि़याँ 
टी-वी-टी--टुट्-टुट् 
• ऊपर दी गई कविता और सर्वेश्वरदयाल जी की कविता में आपको क्या मुख्य अंतर लगा? लिखिए।

Answer

सुमित्रानंदन पंत ने अपनी कविता में संध्या का दृश्य चिड़ियों के माध्यम से दिखाया है वहीं सर्वेश्वरदयाल जी ने संध्या का दृश्य किसान के माध्यम से प्रस्तुत किया है। यही इन दोनों की कविताओं में मुख्य अंतर है।
कविता से आगे Page Number 64

1

लिखी पंक्तियों में रेखांकित शब्दों को ध्यान से देखिए- 
(क) घुटनों पर पड़ी है नदी चादर-सी 
(ख) सिमटा बैठा है भेड़ों के गल्ले-सा 
(ग) पानी का परदा-सा मेरे आसपास था हिल रहा 
(घ) मँडराता रहता था एक मरियल-सा कुत्ता आस-पास 
(ड) दिल है छोटा-सा छोटी-सी आशा 
(च) घास पर फुदकती नन्ही-सी चिडि़या 
• इन पंक्तियों में सा/सी का प्रयोग व्याकरण की दृष्टि से कैसे शब्दों के साथ हो रहा है?

Answer

इन पंक्तियों में सा/सी का प्रयोग उन शब्दों के साथ किया जा रहा है जिनकी उपमा दी जा रही है। जैसे-नदी चादर-सी अर्थात् नदी चादर के समान। इससे इनमें तुलना और समानता प्रकट की जा रही है।
भाषा की बात Page Number 65

2

निम्नलिखित शब्दों का प्रयोग आप किन संदर्भों में करेंगे? प्रत्येक शब्द के लिए दो-दो संदर्भ (वाक्य) रचिए। आँधी दहक सिमटा

Answer

आँधी - इस वक़्त मेरे मन में आशंकाओं की आँधी चल रही है।
           कल रात में आई आँधी ने सब कुछ तबाह कर दिया।
दहक - उसे देखते ही मेरे मन में एक ज्वाला दहक उठा।
           चूल्हे की आग अब तक दहक रही है।
सिमटा - डाँट खाने के बाद वो कोने में सिमटा बैठा है।
              उसका कारोबार धीरे-धीरे सिमट रहा है।
भाषा की बात Page Number 65