रजनी

NCERT Solutions for Chapter 7 रजनी Class 11 Aroh

Book Solutions

1

रजनी ने अमित के मुद्दे को गंभीरता से लिया, क्योंकि-
क. वह अमित से बहुत स्नेह करती थी|
ख. अमित उसकी मित्र लीला का बेटा था|
ग. वह अन्याय के विरूद्ध आवाज उठाने की सामर्थ्य रखती है|
घ. उसे अखबार की सुर्ख़ियों में आने का शौक था|

Answer

ग. वह अन्याय के विरूद्ध आवाज उठाने की सामर्थ्य रखती है|
पाठ के साथ

2

जब किसी का बच्चा कमजोर होता है, तभी उसके माँ-बाप ट्यूशन लगवाते हैं| अगर लगे कि कोई टीचर लूट रहा है, तो उस टीचर से न ले ट्यूशन, किसी और के पास चले जाएँ.....यह कोई मजबूरी तो है नहीं- प्रसंग का उल्लेख करते हुए बताएँ कि यह संवाद आपको किस सीमा तक सही या गलत लगता है, तर्क दीजिए|

Answer

अमित के गणित में कम अंक लाने से रजनी ट्यूशन से संबंधित शिकायत लेकर जब हैडमास्टर के पास जाती है तो वे इस बात को गंभीरता से नहीं लेते हैं तथा अध्यापक और बच्चों की समस्या कहकर टाल देते हैं| रजनी इस समस्या की शिकायत शिक्षा निदेशक से करती है| शिक्षा निदेशक के अनुसार माँ-बाप के लिए बच्चों को ट्यूशन भेजना कोई मंजूरी तो है नहीं| यदि उन्हें लगता है कि कोई अध्यापक लूट रहा है तो वे किसी दूसरे अध्यापक के पास जा सकते हैं|

मेरे विचार से शिक्षा निदेशक का यह संवाद बिलकुल ही अतार्किक है| उन्होंने समस्या को गंभीरता से नहीं लिया है| अध्यापकों द्वारा ट्यूशन के लिए मजबूर किया जाना और न पढ़ने पर कम अंक देना, ये उनके लिए कोई बड़ी समस्या नहीं है| उनके द्वारा कही गई इस तरह की बातें उनकी गलत सोच को व्यक्त करता है|
पाठ के साथ

3

तो एक और आंदोलन का मसला मिल गया- फुफुसाकर कही गई बात-
क. किसने किस प्रसंग में कही?
ख. इससे कहने वाले की किस मानसिकता का पता चलता है?

Answer

क. यह बात रजनी के पति ने उस समय कही थी, जब रजनी ने अध्यापकों द्वारा मनमाने ढंग से ट्यूशन लेने के विरूद्ध मीटिंग के दौरान भाषण देने के दौरान यह बताया कि कुछ अध्यापकों को कम वेतन देकर अधिक वेतन पर हस्ताक्षर करवाए जाते हैं| ऐसे अध्यापकों से उसने अनुरोध किया कि वे संगठित होकर आंदोलन करें और इस अन्याय का पर्दाफाश करें|

ख. इससे कहने वाले की संकीर्ण तथा आत्मकेंद्रित सोच का पता चलता है| ऐसे लोग सामाजिक समस्या से स्वयं को अलग रखना चाहते हैं| सिर्फ अपने काम से मतलब रखते हैं| इस तरह के लोग दूसरों की समस्या में उलझकर व्यर्थ की परेशानी में नहीं पड़ना चाहते हैं|
पाठ के साथ

4

रजनी धारावाहिक की इस कड़ी की मुख्य समस्या क्या है? क्या होता अगर-
क. अमित का पर्चा सचमुच खराब होता|
ख. संपादक रजनी का साथ न देता|

Answer

रजनी धारावाहिक की इस कड़ी की मुख्य समस्या अध्यापकों द्वारा जबरदस्ती ट्यूशन लेने के लिए छात्रों को मजबूर करना तथा ट्यूशन न पढने पर कम अंक देना है| इस धारावाहिक में इसी समस्या को उजागर किया गया है|

क. यदि अमित का पर्चा सचमुच खराब होता, तो रजनी इस समस्या को लेकर कोई बखेड़ा खड़ा नहीं करती और इस बात के पता चलने पर कोई आंदोलन नहीं करती|

ख. यदि संपादक रजनी का साथ न देता, तो रजनी इस समस्या को एक बड़े आंदोलन का रूप नहीं दे पाती| न ही वह ट्यूशन से संबंधित मसले को सुलझा पाने में सफल हो पाती|
पाठ के साथ

1

गलती करने वाला तो है ही गुनहगार, पर उसे बर्दाश्त करने वाला भी कम गुनहगार नहीं होता- इस संवाद के सन्दर्भ में आप सबसे ज्यादा किसे और क्यों गुनहगार मानते हैं?

Answer

इस संवाद के सन्दर्भ में मेरे विचार से गलती करने वाला तथा उसे बर्दाश्त करने वाला दोनों ही गुनहगार है| ऐसा इसलिए है, क्योंकि गलती करने वाला (अध्यापक), जो जबरदस्ती ट्यूशन के लिए बच्चों को मजबूर करते हैं, वे दोषी हैं| साथ ही ऐसे अभिभावक जो इस जबरदस्ती को बर्दाश्त करते हैं, समान रूप से दोषी हैं| उन्हें इस अन्याय के विरूद्ध आवाज उठानी चाहिए| अन्याय बर्दाश्त करने से दोषी और अधिक गलती करने की छूट मिल जाती है| 
पाठ के आस-पास

2

स्त्री के चरित्र की बनी-बनाई धारणा से रजनी का चेहरा किन मायनों में अलग है?

Answer

सामान्यतः स्त्री का चरित्र कोमल, सहनशील, कमजोर तथा शांत व्यक्तित्व का माना जाता है| जबकि रजनी का चरित्र ठीक इसके विपरीत है| वह एक साहसी, शक्तिशाली तथा अन्याय के विरूद्ध आवाज उठाने वाली महिला है| प्रायः घरेलू नारी अन्याय को सहन कर चुप रहती है, लेकिन रजनी अन्याय के विरूद्ध अकेले लड़ जाती है| वह अध्यापकों द्वारा ट्यूशन लेने जैसी सामाजिक समस्या को भी सबके सामने लाकर उसका समाधान निकालती है|
पाठ के आस-पास

3

पाठ के अंत में मीटिंग के स्थान का का विवरण कोष्ठक में दिया गया है| यदि इसी दृश्य को फिल्माया जाए तो आप कौन-कौन से निर्देश देंगे?

Answer

यदि इसी दृश्य को फिल्माया जाए, तो निम्नलिखित निर्देश देंगे:
• मीटिंग के अनुरूप तैयार किया गया मंच तथा बैनर|
• लोगों का उत्साह में आना|
• रजनी का मंच पर भाषण देना|
पाठ के आस-पास

4

इस पटकथा में दृश्य-संख्या का उल्लेख नहीं है| मगर गिनती करें तो सात दृश्य हैं| आप किस आधार पर इस दृश्यों को अलग करेंगे?

Answer

पटकथा में दृश्यों को संख्या के आधार पर अलग-अलग नहीं दर्शाया गया है| हम स्थान के आधार पर दृश्यों को अलग कर सकते हैं|
पाठ के आस-पास
भाषा की बात