नौकर

NCERT Solutions for Naukar Class 6 Vasant Hindi

Book Solutions

1

आश्रम में कॉलेज के छात्रों से गांधी जी ने कौनसा काम करवाया और क्यों?

Answer

गांधीजी ने आश्रम में कॉलेज के छात्रों से गेहूं बीनने का कम करवाया क्योंकि उन छात्रों को अपने अंग्रेजी भाषा के ज्ञान पर बहुत घमंड था | गेंहूँ बीनवाकर गांधी जी उनका यह घमंड तोड़ देना चाहते थे।
निबंध से

2

'आश्रम में गांधी कई ऐसे काम भी करते थे, जिन्हें आमतौर पर नौकर-चाकर करते हैं।' पाठ में तीन ऐसे प्रसंगों को अपने शब्दों में लिखो जो इस बात का प्रमाण हों?

Answer

1. गांधीजी अपना बिस्तर तथा कमरा स्वयं साफ करते थे ।

2. वे कुएँ से पानी भरना, रसोईघर में आटा पीसना, सब्जियाँ काटने आदि काम स्वयं करते थे ।

3. वे बर्तनों की सफाई भी किया करते थे ।

निबंध से

3

लन्दन में भेजे पर बुलाए जाने पर गांधी जी ने क्या किया?

Answer

लन्दन में भोज पर बुलाए जाने पर गांधी जी वहाँ समय से पहले पहुंच गए तथा वहाँ तश्तरियाँ धोने, सब्जी साफ करने में तथा अन्य कामों में लोगो की मदद करने लगे|
निबंध से

4

गांधी जी ने श्रीमती पोलक के बच्चे का दूध कैसे छुड़वाया?

Answer

श्रीमती पोलक के बच्चे का दूध छुड़वाने के लिए गांधी जी रात्रि में बच्चे को अपने साथ सुलाते थे तथा जब भी बच्चा रोता था, उसे दूध पिलाकर सुला देते थे| गांधीजी ने ऐसा 15 दिन तक किया, जिससे बच्चे का दूध छूट गया |
निबंध से

5

आश्रम में काम करने या करवाने का कौनसा तरीका गांधी जी अपनाते थे? इस पाठ पढ़कर लिखो ।

Answer

गाँधी जी अपने काम स्वयं करना पसंद करते थे तथा वे दूसरों के काम में मदद करना भी पसंद करते थे ; परन्तु उन्हें अपने काम दूसरों से करवाना पसंद नहीं था| वे काम करने वाले लोगो को नौकर नहीं समझते थे वरन उनके साथ अपनों जैसा व्यवहार करते थे |
निबंध से

1

गांधी जी इतना पैदल क्यों चलते थे? पैदल चलने का क्या लाभ हैं? लिखो ।

Answer

गांधी जी हर रोज़ मीलों पैदल चला करते थे क्योंकि उन्हें पैदल चलने के लाभों का आभास था ।

पैदल चलने से हमारा स्वास्थ्य सही रहता है | पैदल चलने से शरीर में रक्त का परिवहन अच्छी तरह होता है | घास में नंगे पैर चलने से आँखो की रौशनी बढ़ती हैं |

 

निबंध से आगे 

2

अपने घर के किन्हीं दस कामों की सूची बनाकर लिखो और यह भी कि उन कामों को घर के कौन - कौन से सदस्य अक्सर करते हैं? तुम तालिका की सहायता ले सकते हो –

काम

मैं 

माँ

पिता

भाई

बहन

चाचा

दादी

अन्य

घर का सामान लाना

 

 

 

 

 

 

 

 

घर की सफाई करना

 

 

 

 

 

 

 

 

बिस्तर रखना

 

 

 

 

 

 

 

 

खाना बनाना

 

 

 

 

 

 

 

 

कपडे धोना

 

 

 

 

 

 

 

 


अब यह देखो कि कौन सबसे ज़्यादा काम करता है और कौन सबसे कम | कामों का बराबर बंटवारा हो सके, इसके लिए तुम क्या कर सकते हों? सोचकर कक्षा में बताओ |

Answer

काम

मैं

माँ

पिता

भाई

बहन

चाचा

दादी

अन्य

घर का सामान लाना

 

 

 ✔

 

 

 ✔

 ✔

 

घर की सफाई करना

 ✔  

 ✔  

 ✔

 ✔

 ✔

 ✔

 ✔

 

बिस्तर रखना

 ✔

 ✔

 ✔

 ✔

 ✔

 ✔

 ✔

 

खाना बनाना

 

 ✔

 ✔

 

 

 

 ✔

 

कपडे धोना

 

 ✔

 

 

 

 ✔

 

 

पानी भरना

 

 

 ✔

 

 

 ✔

 

 

पौधों में पानी देना

 ✔

 

 

 ✔

 ✔

 ✔

 

 

सामानों को व्यवथित करना

 ✔

 ✔

 ✔

 ✔

 ✔

 ✔

 ✔

 

सब्ज़ियां लाना

 

 ✔

 ✔

 

 

 ✔

 ✔

 

घर को सजाना

 ✔

 ✔

 ✔

 ✔

 ✔

 ✔

 ✔

 


सबसे अधिक काम चाचा, पिताजी तथा माँ करते हैं जबकि सबसे कम काम मैं करती हूँ। कामों को दिनों के अनुसार बाँटा जा सकता हैं।
निबंध से आगे 

1

गांधी जी अपने साथियों की ज़रूरत के मुताबिक हर कम कर देते थे, लेकिन उनका खुद का काम कोई और करे, ये उन्हें पसंद नहीं था | क्यों? सोचो और अपनी कक्षा में सुनाओ ।

Answer

गांधी जी अपने साथियों की ज़रूरत के मुताबिक हर कम कर देते थे, लेकिन उनका खुद का काम कोई और करे, ये उन्हें पसंद नहीं था क्योंकि वह दूसरों पर बोझ नहीं बनना चाहते थे। कोई उन्हें कमज़ोर समझकर उनकी सहायता करे, ये उन्हें पसंद नहीं था |
अनुमान और कल्पना 

2

नौकरों को हमें वेतनभोगी मज़दूर नहीं, अपने भाई के समान मानना चाहिए | इसमें कुछ कठिनाई हों सकती है, फिर भी हमारी कोशिश सर्वथा निष्फल नहीं जाएगी ।' गांधी जी ऐसा क्यों कहते होंगे? तर्क के साथ समझाओ 

Answer

नौकरों को हमें वेतनभोगी मज़दूर नहीं, अपने भाई के समान मानना चाहिए | इसमें कुछ कठिनाई हों सकती है, फिर भी हमारी कोशिश सर्वथा निष्फल नहीं जाएगी ।' गांधी जी ऐसा इसलिए कहते होंगे क्योंकि नौकर भी मनुष्य होते हैं, उन्हें भी इस समाज में सम्पूर्ण सम्मान से रहने का अधिकार है | नौकरों के साथ प्रेमपूर्वक व्यवहार करने पर उनका काम के प्रति लगाव बढ़ जाएगा |
अनुमान और कल्पना 

3

गांधी जी की कही - लिखी बातें लगभग सौ से अधिक किताबें में दर्ज़ हैं | घर के काम, बीमारों कि सेवा, आगंतुकों से बातचीत आदि ढेरों काम करने के बाद गांधी जी को लिखने का समय कब मिलता होगा? गांधी जी का एक दिन कैसे गुज़रता होगा, इस और अपनी कल्पना से लिखो ।

Answer

गांधी जी की कही - लिखी बातें लगभग सौ से अधिक किताबें में दर्ज़ हैं | घर के काम, बीमारों कि सेवा, आगंतुकों से बातचीत आदि ढेरों काम करने के बाद गांधी जी रात्रि में समय निकालकर लिखते होंगे | सुबह के समय वह टहलने जाते होंगे, उसके बाद नित्य क्रिया से निवृत होकर प्राथना सभा जाते थे। उसके बाद वे रसोई घर के कामों में सहायता करते थे | इसके बाद आगंतुको से मिलना तथा गेंहू बीनने का काम साथ में करते थे। शाम को राजनीतिक गोष्ठियों में शरीक होते थे तथा रात्रि में लेखन कार्य किया करते थे | इस प्रकार गांधी जी पूरे दिन कुछ ना कुछ काम करते रहते थे| वह कभी खाली नहीं बैठते थे । उन्हें कभी थकावट नहीं होती थी |
अनुमान और कल्पना 

4

पाठ में बताया गया है कि गांधी जी और उनके साथी आश्रम में रहते थे | घर और स्कूल के छात्रावास से गांधी जी का आश्रम किस तरह अलग था? कुछ वाक्यों में लिखो ।

Answer

स्कूल के छात्रावास में केवल किताबी ज्ञान उपलब्ध करवाया जाता है | परन्तु गांधी जी के आश्रम में विद्यार्थियों को ज्ञान के साथ T स्वावलम्बन के गुण भी सिखाये जाते थे ।
अनुमान और कल्पना 

5

ऐसे कामों कि सूची बनाओ जिन्हें तुम हर रोज़ खुद कर सकते हों ।

Answer

ऐसे कई काम होते हैं जिन्हें हम हर रोज़ खुद कर सकते हैं -

स्वयं के कमरे की सफाई करना

सभी सामानो को व्यवस्थित रखना

खाना परोसना

बर्तन धोना

जूते - मोज़े साफ करना

घर के कामों में सहायता करना

अनुमान और कल्पना 

1

(क) 'पिसाई ' संज्ञा है | पीसना शब्द से 'ना' निकाल देने पर 'पीस धातु रह जाती है | पीस धातु में 'आई' प्रत्यय जोड़ने पर 'पिसाई' शब्द बनता है | किसी - किसी क्रिया में प्रत्यय जोड़कर उसे संज्ञा बनाने के बाद उसके रूप में बदलाव आ जाता है, जैसे ढोना से ढुलाई, बोना से बुआई |

मूल शब्द के अंत में जुड़कर नया शब्द बनाने वाले शब्दांश को प्रत्यय कहते हैं |

नीचे कुछ संज्ञाएँ दी गयी हैं | ये बताओ ये किन क्रियाओं से बनी हैं?

रोपाई

कटाई

सिंचाई

सिलाई

कताई

रँगाई

(ख) हर काम - धंधे के क्षेत्र कि अपनी कुछ अलग भाषा और शब्द भंडार भी होते हैं | पिछले पृष्ठ पर लिखे शब्दों के सम्बन्ध दो अलग – अलग कामों से हैं । पहचानो कि दिए गए शब्दों के सम्बन्ध किन - किन कामों से हैं|

Answer

(क) रोपाई - रोपना

कटाई - काटना

सिंचाई - सींचना

सिलाई - सिलना

कताई - कातना

रँगाई - रँगना

(ख) रोपाई, सिंचाई, कटाई कृषि के क्षेत्र से सम्बंधित हैं ।

कताई, रँगाई, सिलाई वस्त्र निर्माण से सम्बंधित हैं ।

भाषा की बात 

2

(क) तुमने कपड़ो को सिलते हुए देखा होगा | नीचे इस काम से जुड़े कुछ शब्द दिए गए हैं। आस - पास के बड़ों से या दर्जी से इन शब्दों के बारे में पूछो और इन शब्दों को कुछ वाक्यों में समझाओ|

तुरपाई

बखिया

कच्ची सिलाई

चोर सिलाई

(ख) नीचे दिए गए शब्द पाठ से लिए गए हैं। इन्हे पाठ में खोजकर बताओ कि ये स्त्रीलिंग हैं या पुल्लिंग |

कालिख

भराई

चक्की

रोशनी सेवा

पतीला

Answer

(क) तुरपाई - हाथ द्वारा की गई सिलाई को तुरपाई कहलाती है ।

बखिया - मशीन द्वारा की गई सिलाई बखिया कहलाती है ।

कच्ची सिलाई = पक्की सिलाई को हटाने के बाद की सिलाई कच्ची सिलाई कहलाती है ।

चोर सिलाई = आंतरिक सिलाई अर्थात जो बाहर से दिखाई ना दे |

(ख) कालिख = स्त्रीलिंग

भराई - स्त्रीलिंग

चक्की - स्त्रीलिंग

रोशनी - स्त्रीलिंग

सेवा - स्त्रीलिंग

पतीला – पुल्लिंग

 

भाषा की बात