मैं क्यों लिखता हूँ? (Not in Syllabus)

NCERT Solutions for Chapter 5 मैं क्यों लिखता हूँ? Class 10 Kritika

Book Solutions

1

लेखक के अनुसार प्रत्यक्ष अनुभव की अपेक्षा अनुभूति उनके लेखन में कहीं अधिक मदद करती है, क्यों?

Answer

लेखक के अनुसार प्रत्यक्ष अनुभव घटित का होता है परन्तु अनुभूति संवेदना और कल्पना के सहारे उस सत्य को आत्मसात् कर लेती है जो वास्तव में कृतिकार के साथ घटित नहीं हुआ है| जो आँखों के सामने नहीं आया, वही आत्मा के सामने ज्वलंत प्रकाश में आ जाता है, तब वह अनुभूति प्रत्यक्ष हो जाता है|
उनका मानना है कि जब भीतर की अनुभूति बुद्धि से बढ़कर संवेदना के क्षेत्र में आती है तब वह लेखक को लिखने को विवश करती है| भावनाओं को वह खुद शब्दों को रूप देने लगती है| इस प्रकार प्रत्यक्ष अनुभव की अपेक्षा अनुभूति उनके लेखन में कहीं अधिक मदद करती है|
प्रश्न अभ्यास Page Number 45

2

लेखक ने अपने आपको हिरोशिमा के विस्फोट का भोक्ता कब और किस तरह महसूस किया?

Answer

अपनी जापान यात्रा दौरान लेखक ने एक पत्थर में मानव की उजली छाया देखी। वे विज्ञान के विद्यार्थी थे इस कारण समझ गए की विस्फोट के समय पत्थर के पास कोई व्यक्ति खड़ा होगा। विस्फोट से विसर्जित रेडियोधर्मी पदार्थ ने उस व्यक्ति को भाप बना दिया और पत्थर को झुलसा दिया। इस प्रत्यक्ष अनुभूति ने लेखक के हृदय को झकझोर दिया। इस प्रकार लेखक हिरोशिमा के विस्फोट का भोक्ता बन गया।
प्रश्न अभ्यास Page Number 45

3(क)

मैं क्यों लिखता हूँ? के आधार पर बताइए कि-
लेखक को कौन-सी बातें लिखने के लिए प्रेरित करती हैं?

Answer

लेखक की आंतरिक विवशता उसे लिखने के लिए प्रेरित करती है। लेखक विवशता को पहचान कर कर उसे लिख देता है और उससे मुक्त हो जाता है| ऐसा करने से वे अपनी विवशता को तटस्थ होकर देख और पहचान पाते हैं|
प्रश्न अभ्यास Page Number 45

3(ख)

मैं क्यों लिखता हूँ? के आधार पर बताइए कि-
किसी रचनाकार के प्रेरणा स्रोत किसी दूसरे को कुछ भी रचने के लिए किस तरह उत्साहित कर सकते हैं?

Answer

किसी रचनाकार के प्रेरणा स्रोत दूसरे को कुछ भी रचने के लिए विभिन्न तरीकों से उत्साहित करते हैं| जैसे वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण से प्रेरणा लेकर अन्य लेखकों ने इसके बारे में लिखा| अन्य लेखकों के अपने सामजिक स्थिति और सुलभता से पात्रों को नए रूप में ढाला| महाभारत भी इसका एक प्रमुख उदाहरण है|
प्रश्न अभ्यास Page Number 45

4

कुछ रचनाकारों के लिए आत्मानुभूति/स्वयं के अनुभव के साथ-साथ बाह्य दबाव भी महत्वपूर्ण होता है। ये बाह्य दबाव कौन-कौन-से हो सकते हैं?

Answer

कुछ रचनाकारों के लिए आत्मानुभूति/स्वयं के अनुभव के साथ-साथ बाह्य दबाव भी महत्वपूर्ण होता है| ये कई प्रकार के हो सकते हैं-
• कुछ प्रसिद्ध लेखक सम्पादकों के आग्रह और प्रकाशक के जरूरत के अनुसार लिखते हैं|
• कुछ अपनी आर्थिक आवश्यकताओं के कारण भी लेखन कार्य करते हैं|
प्रश्न अभ्यास Page Number 45

5

क्या बाह्य दबाव केवल लेखन से जुड़े रचनाकारों को ही प्रभावित करते हैं या अन्य क्षेत्रों से जुड़े कलाकारों को भी प्रभावित करते हैं, कैसे?

Answer

बाह्य दबाव लेखन से जुड़े रचनाकारों के अलावा अन्य क्षेत्रों से जुड़े कलाकारों को भी प्रभावित करते हैं। जैसे -अभिनेता, अभिनेत्री पर निर्देशक का दबाव रहता है ताकि वह अच्छे फिल्म का निर्माण कर सकें। गायक-गायिकाएँ और नर्तक पर आयोजकों के साथ-साथ श्रोताओं का दबाव रहता है। चित्रकार पर उनके ग्राहकों का दवाब रहता कि वह अच्छी चित्र बनाएँ| खिलाड़ियों पर उनके प्रबंधकों और दर्शक दवाब होता है|
प्रश्न अभ्यास Page Number 45

6

हिरोशिमा पर लिखी कविता लेखक के अंत: व बाह्य दोनों दबाव का परिणाम है यह आप कैसे कह सकते हैं?

Answer

लेखक को जब जापान जाने का अवसर मिला तब वे हिरोशिमा भी गए| उन्होंने वहाँ वह अस्पताल भी देखा जहाँ रेडियम-पदार्थ से आहत लोग वर्षों से कष्ट पा रहे थे| उन्हें देखकर लेखक को सहानभूति हुई परन्तु इसने लिखने के लिए लेखक को प्रेरित नहीं किया। जब उन्होंने जले पत्थर पर किसी व्यक्ति की उजली छाया को देखा तो उन्हें उनके दर्द की अनभूति हुई जिसने लेखक को लिखने के लिए प्रेरित किया। यह लेखक का आंतरिक दवाब था|चूँकि लेखक विज्ञान के छात्र थे तो वह हिरोशिमा की त्रासदी अच्छे ढंग से बता सकते थे| इसलिए कुछ अलग लिखने की चाह लेखक का बाह्य दवाब हो सकता है|
प्रश्न अभ्यास Page Number 45

7

हिरोशिमा की घटना विज्ञान का भयानकतम दुरुपयोग है। आपकी दृष्टि में विज्ञान का दुरुपयोग कहाँ-कहाँ और किस तरह से हो रहा है?

Answer

हमारी दृष्टि में विज्ञान का दुरुपयोग अनेक क्षेत्रों में निम्नलिखित रूप में हो रहा है-
• असंख्य मात्रा में चल रहे वाहनों से निकलने वाला प्रदूषण हमारे स्वास्थ्य को बुरी तरह से प्रभावित कर रहा है|
• विज्ञान के विकसित होने की वजह से आतंकवादी भी आजकल गोली-बम का निर्माण कर सकने में सक्षम हैं और वे दुनिया में बम-विस्फोट कर तबाही मचा रहे हैं|
• चिकित्सा के क्षेत्र में अल्ट्रासाउंड का दुरूपयोग किया जा रहा है। गर्भ में पल रहे भ्रूण का लिंग परीक्षण कर कन्याभ्रूण की आधुनिक तकनीक से गर्भ में हत्या कर दी जा रही है।
• किसान जहरीले रसायनों का इस्तेमाल कर पैदावार बढ़ा रहे हैं परन्तु इसमें लोगों के स्वास्थ्य पर नकरात्मक प्रभाव पड़ रहा है|
• विकसित चिकित्सा की मदद से गैर-कानूनी अंग प्रत्यारोपण का व्यापार फल-फूल रहा है|
प्रश्न अभ्यास Page Number 45

8

एक संवेदनशील युवा नागरिक की हैसियत से विज्ञान का दुरुपयोग रोकने में आपकी क्या भूमिका है?

Answer

देश के एक संवेदनशील युवा नागरिक की हैसियत से विज्ञान का दुरूपयोग निम्नलिखित प्रकार से रोक सकते हैं-
• बिजली के अनावश्यक प्रयोग को रोक कर हम ऊर्जा की बचत कर सकते हैं जिससे पर्यावरण को नुकसान ना पहुँचे|
• विज्ञान द्वारा उपजी समस्याएँ जैसे वायरस को हम दूसरों ना फैलाकर इसकी रोकथाम कर सकते हैं|
• हम रैलियों, मीडिया और सेमिनार के माध्यम से समाज में विज्ञान द्वारा उत्पन्न बुराइयों जैसे भ्रूणहत्या, गैर-कानूनी अंग प्रत्यारोपण आदि को रोक सकते हैं|
• हम किसानों को जैविक खेती के बारे में जागरूक कर जहरीले रसायनों के प्रयोग को कम कर सकते हैं|
प्रश्न अभ्यास Page Number 45