लोकतांत्रिक अधिकार

NCERT Solutions for Chapter 5 लोकतान्त्रिक अधिकार Class 9 राजनीति विज्ञान

Book Solutions

1

राजनीति शास्त्रइनमें से कौन-सा मौलिक अधिकारों के उपयोग का उदाहरण नहीं है?
(क) बिहार के मज़दूरों का पंजाब के खेतों में काम करने जाना
(ख) ईसाई मिशनों द्वारा मिशनरी स्कूलों की श्रृंखला चलाना
(ग) सरकारी नौकरी में स्त्री और पुरुष को समान वेतन मिलना
(घ) बच्चों द्वारा माँ-बाप की संपत्ति विरासत में पाना

Answer

(घ) बच्चों द्वारा माँ-बाप की संपत्ति विरासत में पाना।
प्रश्नावली Page Number 97

2

इनमें से कौन-सी स्वतंत्रता भारतीय नागरिकों को नहीं है?
(क) सरकार की आलोचना की स्वतंत्रता
(ख) सशस्त्र विद्रोह में भाग लेने की स्वतंत्रता
(ग) सरकार बदलने के लिए आंदोलन शुरू करने की स्वतंत्रता
(घ) संविधान के केंद्रीय मूल्यों का विरोध करने की स्वतंत्रता

Answer

(ख) एवं (घ)
प्रश्नावली Page Number 97

3

भारतीय संविधान इनमें से कौन-सा अधिकार देता है?
(क) काम का अधिकार
(ख) पर्याप्त जीविका का अधिकार
(ग) अपनी संस्कृति की रक्षा का अधिकार
(घ) निजता का अधिकार उत्तर सभी अधिकार संविधान में उपलब्ध हैं। 

Answer

सभी अधिकार संविधान में उपलब्ध हैं।
प्रश्नावली Page Number 97

4

उस मौलिक अधिकार का नाम बताएँ जिसके तहत निम्नलिखित स्वतंत्रताएँ आती हैं?
(क) अपने धर्म का प्रचार करने की स्वतंत्रता
(ख) जीवन का अधिकार
(ग) छुआछूत की समाप्ति
(घ) बेगार पर प्रतिबंध

Answer

(क) धर्म को (धार्मिक) स्वतंत्रता का अधिकार
(ख) व्यक्तिगत जीवन एवं व्यक्तिगत स्वतंत्रता की रक्षा का अधिकार
(ग) समानता का अधिकार
(घ) शोषण के विरुद्ध अधिकार 
प्रश्नावली Page Number 97

5

लोकतंत्र और अधिकारों के बीच संबंधों के बारे में इनमें से कौन-सा बयान ज़्यादा उचित है? अपनी पसंद के पक्ष में कारण बताएँ।
(क) हर लोकतांत्रिक देश अपने नागरिकों को अधिकार देता है।
(ख) अपने नागरिकों को अधिकार देने वाला हर देश लोकतांत्रिक है।
(ग) अधिकार देना अच्छा है, पर यह लोकतंत्र के लिए ज़रूरी नहीं है।

Answer

कथन 'क' 'हर लोकतांत्रिक देश अपने नागरिकों को अधिकार देता है' अधिक उचित है क्योंकि नागरिक अधिकारों का प्रयोग लोकतांत्रिक राज्यों में ही करते हैं। अधिकारों के बिना नागरिक राज्य में प्रशासन में भाग नहीं ले सकते। नागरिकों के व्यक्तित्व के विकास में भी अधिकार मदद करते हैं। अधिकारों के बिना लोकतंत्र, सच्चा लोकतंत्र नहीं हो सकता।
प्रश्नावली Page Number 97

6

स्वतंत्रता के अधिकार पर ये पाबंदियाँ क्या उचित हैं? अपने जवाब के पक्ष में कारण बताएँ।
(क) भारतीय नागरिकों को सुरक्षा कारणों से कुछ सीमावर्ती इलाकों में जाने के लिए अनुमति लेनी पड़ती है।
(ख) स्थानीय लोगों के हितों की रक्षा के लिए कुछ इलाकों में बाहरी लोगों को संपत्ति खरीदने की अनुमति नहीं है।
(ग) शासक दल को अगले चुनाव में नुकसान पहुँचा सकने वाली किताब पर सरकार प्रतिबंध लगाती है।

Answer

(क) हाँ देश की सुरक्षा के कारण इस प्रतिबंध को उचित माना जा सकता है।
(ख) हाँ, स्थानीय लोगों की संस्कृति एवं हितों की रक्षा के लिए इस प्रतिबंध को भी उचित माना जा सकता है। हिमाचल प्रदेश तथा जम्मू-कश्मीर में बाहरी लोगों को संपत्ति खरीदने का अधिकार नहीं है।
(ग) नहीं, यह प्रतिबंध उचित नहीं है, क्योंकि यह प्रतिबंध विचारों की अभिव्यक्ति के विरुद्ध है। 
प्रश्नावली Page Number 97

7

मनोज एक सरकारी दफ्तर में मैनेजर के पद के लिए आवेदन देने गया। वहाँ के किरानी ने उसका आवेदन लेने से मना कर दिया और कहा, 'झाड़ लगाने वाले का बेटा होकर तुम मैनेजर बनना चाहते हो। तुम्हारी जाति का कोई कभी इस पद पर आया है? नगरपालिका के दफ्तर जाओ और सफाई कर्मचारी के लिए अर्जी दो।' इस मामले में मनोज के किस मौलिक अधिकार का उल्लंघन हो रहा है? मनोज की तरफ़ से जिला अधिकारी के नाम लिखे एक पत्र में इसका उल्लेख करो।

Answer

इस मामले में मनोज के मौलिक अधिकार का उल्लंघन हो रहा है।
आदरणीय जिलाधीश महोदय,
इस पत्र के माध्यम से मैं आपको सूचित करना चाहता हूँ कि एक सफाई कर्मचारी का बेटा होने के कारण मुझे एक सरकारी दफ्तर में मैनेजर के पद के लिए आवेदन नहीं देने दिया गया, जो सीधे तौर पर समानता के अधिकार की अवहेलना है। भारत का नागरिक होने के नाते शिक्षा का अधिकार मेरा मौलिक अधिकार है। मेरा आपसे निवेदन है कि आप इस विषय में आवश्यक कार्यवाही करें।
भवदीय,
मनोज।
प्रश्नावली Page Number 98

8

जब मधुरिमा संपत्ति के पंजीकरण वाले दफ़्तर में गई तो रजिस्ट्रार ने कहा, 'आप अपना नाम मधुरिमा बनर्जी, बेटी ए० के० बनर्जी' नहीं लिख सकतीं। आप शादीशुदा हैं और आपको अपने पति का ही नाम देना होगा। फिर आपके पति का उपनाम तो राव है। इसलिए आपका नाम भी बदलकर मधुरिमा राव हो जाना चाहिए। मधुरिमा इस बात से सहमत नहीं हुई। उसने कहा, 'अगर शादी के बाद मेरे पति का नाम नहीं बदला तो मेरा नाम क्यों बदलना चाहिए? अगर वह अपने नाम के साथ पिता का नाम लिखा रह सकते हैं तो मैं क्यों नहीं लिख सकती?' आपकी राय में इस विवाद में किसका पक्ष सही है? और क्यों?

Answer

यह विवाद समानता के अधिकार से संबंधित है। मधुरिमा सही है। वह अपना नाम अपनी इच्छानुसार लिख सकती है। उसे अपने नाम के साथ राव लिखने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता।
प्रश्नावली Page Number 98

9

मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले के पिपरिया में हज़ारों आदिवासी और जंगल में रहने वाले लोग सतपुड़ा राष्ट्रीय पार्क, बोरी वन्य जीव अभयारण्य और पंचमढ़ी वन्य जीव अभयारण्य से अपने प्रस्तावित विस्थापन का विरोध करने के लिए जमा हुए। उनका कहना था कि यह विस्थापन उनकी जीविका और उनके विश्वासों पर हमला है। सरकार का दावा है कि इलाके के विकास और वन्य जीवों के संरक्षण के लिए उनका विस्थापन ज़रूरी है। जंगल पर आधारित जीवन जीने वाले की तरफ़ से राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को एक पत्र, इस मसले पर सरकार द्वारा दिया जा सकने वाला संभावित जवाब और इस मामले पर मानवाधिकार आयोग की रिपोर्ट तैयार करो।

Answer

जंगलों में रहने वाले लोगों की तरफ़ से राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को याचिका
आदरणीय महोदय,
सरकार हमें, हमारी आजीविका तथा आस्था से वंचित करना चाहती है। हमारे पूर्वज शुरुआत से ही इन जंगलों में रह रहे थे और वन देवता' एवं पहाड़ों की पूजा करते थे। परंतु सतपुड़ा राष्ट्रीय पार्क से हमारा विस्थापन करके हमें हमारी आजीविका तथा विश्वासों से वंचित किया जा रहा है। कृपया इस ओर ध्यान दें एवं हमारी मदद करें।

सरकार की प्रतिक्रिया एवं इस विषय पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की रिपोर्टः
सतपुड़ा राष्ट्रीय पार्क, बोरी वन्य जीव सेंचुरी तथा पंचमरही वन्य जीव सेंचुरी से इन लोगों का विस्थापन उस क्षेत्र के विकास तथा वन्य जीवन की सुरक्षा के लिए आवश्यक है। सरकार इन लोगों के पुनर्वास के लिए प्रबंध करेगी।
प्रश्नावली Page Number 98

10

इस अध्याय में पढ़े विभिन्न अधिकारों को आपस में जोड़ने वाला एक मकड़जाल बनाएँ। जैसे आने-जाने की स्वतंत्रता का अधिकार तथा पेशा चुनने की स्वतंत्रता का अधिकार आपस में एक-दूसरे से जुड़े हैं। इसका एक कारण है कि आनेजाने की स्वतंत्रता के चलते व्यक्ति अपने गाँव या शहर के अंदर ही नहीं, दूसरे गाँव, दूसरे शहर और दूसरे राज्य तक जाकर काम कर सकता है। इसी प्रकार इस अधिकार को तीर्थाटन से जोड़ा जा सकता है जो किसी व्यक्ति द्वारा अपने धर्म का अनुसरण करने की आजादी से जुड़ा है। आप इस मकड़जाल को बनाएँ और तीर के निशानों से बताएं कि कौन-से अधिकार आपस में जुड़े हैं। हर तीर के साथ संबंध बताने वाला एक उदाहरण भी दें।

Answer

प्रश्नावली Page Number 98