खुशबु रचते हैं हाथ (काव्य)

NCERT Solutions for Chapter 13 खुशबु रचते हैं हाथ Class 9 Sparsh

Book Solutions

1(क)

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
'खुशबु रचनेवाले हाथ' कैसी परिस्थितियों में तथा कहाँ-कहाँ रहते हैं?

Answer

खुशबु रचने वाले हाथ दूर दराज के सबसे गंदे और बदबूदार इलाकों में रहते हैं। इनके घर नालों के पास और गलियों के बीच होते हैं। इनके घरों के आस-पास कूड़े-करकट का ढेर होता है। यहाँ इतनी बदबू होती है कि सिर फट जाता है। ये सारी दुनिया की गंदगी के बीच रहते हैं जो अत्यन्त दयनीय है।
प्रश्न अभ्यास Page Number 111

1(ख)

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
कविता में कितने तरह के हाथों की चर्चा हुई है?

Answer

कविता में उभरी नसों वाले हाथ, पीपल के पत्ते से नए-नए हाथ, गंदे कटे-पिटे हाथ, घिसे नाखुनों वाले हाथ, जूही की डाल से खूशबूदार हाथ, जख्म से फटे हाथ जैसे हाथों की चर्चा हुई है।
प्रश्न अभ्यास Page Number 111

1(ग)

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
कवि ने यह क्यों कहा है कि 'खुशबू रचते हैं हाथ'?

Answer

कवि ने ऐसा इसलिए कहा है क्योंकि अगरबत्ती जिसका प्रयोग सुंगध फैलाने के लिए किया जाता है का निर्माण हाथों द्वारा किया जाता है।
प्रश्न अभ्यास Page Number 111

1(घ)

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
जहाँ अगरबत्तियाँ बनती हैं, वहाँ का माहौल कैसा होता है?

Answer

जहाँ अगरबत्तियाँ बनती है, वहाँ का माहौल बड़ा ही गन्दा होता है। अगरबत्तियाँ गंदी बस्तियों में बनाई जाती हैं। ये बस्तियाँ अधिकतर गंदे नालों के किनारे पर स्थित होती हैं। यहाँ जगह-जगह कूड़े के ढेर व गन्दगी का राज होता है। चारों तरफ़ बदबू फैली होती है।
प्रश्न अभ्यास Page Number 111

1(ङ)

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
इस कविता को लिखने का मुख्य उद्देश्य क्या है?

Answer

इस कविता को लिखने का मुख्य उद्देश्य गरीब मज़दूरों की दयनीय दशा की ओर ध्यान आकर्षित करना है। इस प्रकार कवि उनके उद्धार के प्रति चेतना जाग्रत करना चाहता है। वह चाहता है कि इन श्रमिकों की दयनीय दशा को सुधारा जाए, इनके रहने की दशा को स्वास्थ्यप्रद बनाया जाए।
प्रश्न अभ्यास Page Number 111

2(क)(i)

व्याख्या कीजिए−
पीपल के पत्ते-से नए-नए हाथ
जूही की डाल से खुशबूदार हाथ

Answer

इन पंक्तियों में बच्चों की ओर कि इशारा किया गया है जिनके हाथ पीपल के पत्तों की तरह कोमल, नए हैं, जिनमें जूही की डाल जैसी खुशबू आती है परन्तु अगरबत्ती बनाते बनाते उनके कोमल हाथ खुरदरे हो गए हैं। उनकी कोमलता और सुगंध गायब हो जाती है।
प्रश्न अभ्यास Page Number 111

2(क)(ii)

व्याख्या कीजिए −
दुनिया की सारी गंदगी के बीच
दुनिया की सारी खुशबू
रचते रहते हैं हाथ

Answer

कवि कहता है कि खुशबु रहने वाले हाथ अर्थात अगरबत्ती बनाने वाले लोग स्वयं कितने गंदे वातावरण में रहते हैं, इसकी कल्पना करना भी कठिन है। इस गंदगी में रहकर भी इनके हाथ में कमाल का जादू है ये खुशबूदार अगरबत्तियों को बनाते हैं।
प्रश्न अभ्यास Page Number 111

2(ख)

कवि ने इस कविता में 'बहुवचन' का प्रयोग अधिक किया है। इसका क्या कारण है?

Answer

कवि ने इस कविता में किसी ख़ास एक व्यक्ति का वर्णन नही किया है बल्कि एक समाज का वर्णन किया है इस कारण इस कविता में 'बहुवचन' का प्रयोग अधिक किया है।
प्रश्न अभ्यास Page Number 111

2(ग)

कवि ने हाथों के लिए कौन-कौन से विशेषणों का प्रोयग किया है।

Answer

कवि ने हाथों के लिए निम्नलिखित विशेषणों का प्रोयग किया है −
1. उभरी नसों वाले हाथ
2. गंदे नाखूनों वाले हाथ
3. पत्तों से नए हाथ
4. खुशबूदार हाथ
5. गंदे कटे पिटे हाथ
6. फटे हुए हाथ
7. खुशबू रचते हाथ
प्रश्न अभ्यास Page Number 111