कर चले हम फ़िदा (पद्य)

NCERT Solutions for Chapter 8 कर चले हम फ़िदा Class 10 Sparsh

Book Solutions

(क)1

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
क्या इस गीत की कोई ऐतिहासिक पृष्ठभूमि है?

Answer

यह गीत सन् 1962 के भारत-चीन युद्ध की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर लिखा गया है। चीन ने तिब्बत की ओर से आक्रमण किया और भारतीय वीरों ने इस आक्रमण का मुकाबला वीरता से किया।
प्रश्न अभ्यास Page Number 44

(क)2

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
'सर हिमालय का हमने न झुकने दिया', इस पंक्ति में हिमालय किस बात का प्रतीक है?

Answer

हिमालय भारत के मान सम्मान का प्रतीक है। भारतीय सैनिकों ने अपने प्राणों का बलिदान देकर भी देश के मान-सम्मान को सुरक्षित रखा।
प्रश्न अभ्यास Page Number 44

(क)3

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
इस गीत में धरती को दुल्हन क्यों कहा गया है?

Answer

जिस तरह दुल्हन को लाल जोड़े में सजाया जाता है उसी तरह भारतीय सैनिकों ने अपने प्राणो की आहुति देकर धरती को खून के लाल रंग से सजा दिया इसीलिए इस गीत में धरती को दुल्हन कहा गया है।
प्रश्न अभ्यास Page Number 44

(क)4

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
गीत में ऐसी क्या खास बात होती है कि व जीवन भर याद रह जाते हैं?

Answer

गीतों में भावनात्मकता,मार्मिकता, सच्चाई, गेयता, संगीतात्मकता, लयबद्धता आदि गुण होते हैं'जिससे वे जीवन भर याद रह जाते हैं। कर चले हम फ़िदा' गीत में बलिदान की भावना स्पष्ट रुप से झलकती है जो हर हिन्दुस्तानी की दिमाग में रच-बस जाते हैं।
प्रश्न अभ्यास Page Number 44

(क)5

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
कवि ने 'साथियों' संबोधन का प्रयोग किसके लिए किया है?

Answer

कवि ने 'साथियों' शब्द का प्रयोग सैनिक साथियों व देशवासियों के लिए किया है। सैनिकों का मानना है कि इस देश की रक्षा हेतु हम बलिदान की राह पर बढ़ रहे हैं। हमारे बाद यह राह सूनी न हो जाए। आने वाले भी देश की मान-सम्मान की रक्षा के लिए प्राणों का बलिदान देने को तैयार रहें।
प्रश्न अभ्यास Page Number 44

(क)6

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
कवि ने इस कविता में किस काफ़िले को आगे बढ़ाते रहने की बात कही है?

Answer

कवि चाहता है कि यदि सैनिकों की टोली शहीद हो जाए, तो अन्य सैनिक युद्ध की राह पर बढ़ जाएँ। यहाँ देश की रक्षा करने वाले सैनिकों के समूह के लिए 'काफ़िले' शब्द का प्रयोग किया गया है।
प्रश्न अभ्यास Page Number 44

(क)7

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
इस गीत में 'सर पर कफ़न बाँधना' किस ओर संकेत करता है?

Answer

'सर पर कफ़न बाँधना' का अर्थ होता है मौत के लिए तैयार हो जाना। इस गीत यह शत्रुओं से रणभूमि में लड़ने की और संकेत करता है। सैनिक जब युद्धक्षेत्र में उतरते हैं तो वे देश की मान-सम्मान की रक्षा के लिए प्राण तक देने को तैयार रहते हैं।
प्रश्न अभ्यास Page Number 44

(क)8

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
इस कविता का प्रतिपाद्य अपने शब्दों में लिखिए?

Answer

प्रस्तुत कविता देश के सैनिकों की भाषा में लिखा गया है जो की उनके देशभक्ति की भावना को दर्शाता है। सैनिक कभी अपने देश की मान-सम्मान की रक्षा के लिए पीछे नही हटेंगे चाहे इन्हे अपने प्राणों को ही अर्पित क्यों न करना पड़े। साथ ही इन्हे आने वाली पीढ़ियों से अपेक्षाएं हैं की वे भी उनके शहीद होने के बाद इस देश के दुश्मनों डट कर मुकाबला करें। वे कह रहे हैं कि उन्होंने अंतिम क्षण तक रक्षा की अब ये जिमेवारी आप पर है। देश पर जान देने के मौके बहुत कम आते हैं। ये क्रम टूटना नही चाहिए। 
प्रश्न अभ्यास Page Number 44

(ख)1

निम्नलिखित का भाव स्पष्ट कीजिए-
साँस थमती गई, नब्ज़ जमती गई
फिर भी बढ़ते कदम को न रुकने दिया

Answer

इन पंक्तियों में कवि कैफ़ी आज़मी ने भारतीय जवानों के साहस की सराहना की है। चीनी आक्रमण के समय भारतीय जवानों ने हिमालय की बर्फ़ीली चोटियों पर लड़ाई लड़ी। इस बर्फ़ीली ठंड में उनकी साँस घुटने लगी, साथ ही तापमान कम होने से नब्ज़ भी जमने लगी परन्तु वे किसी भी बात की परवाह किए बिना आगे बढ़ते रहे और हर मुश्किल का सामना किया।
प्रश्न अभ्यास Page Number 44

(ख)2

निम्नलिखित का भाव स्पष्ट कीजिए-
खींच दो अपने खूँ से ज़मीं पर लकीर
इस तरफ़ आने पाए न रावन कोई

Answer

यह गीत की प्रेरणा देने वाली पंक्तियाँ हैं। कवि का भाव है कि भारतभूमि सीता की तरह पवित्र है। शत्रु रुपी रावण हरण करने के लिए उसकी तरफ़ बढ़ रहा है इसलिए उनका आग्रह है की हम आगे बढ़कर उनकी रक्षा करें तथा ऐसी लक्ष्मण रेखा खीचें की शत्रु बढ़ न पाये यानी उसे रोकने का प्रयास करें।
प्रश्न अभ्यास Page Number 44

(ख)3

निम्नलिखित का भाव स्पष्ट कीजिए-
छू न पाए सीता का दामन कोई
राम भी तुम, तुम्हीं लक्ष्मण साथियों

Answer

कवि सैनिकों को कहना चाहता है कि भारत का सम्मान सीता की पवित्रता के समान में है। देश की रक्षा करना तुम्हारा कर्त्तव्य है। देश की पवित्रता की रक्षा राम और लक्ष्मण की तरह करना है। अत: राम तथा लक्ष्मण का कर्त्तव्य भी हमें ही निभाना है।
प्रश्न अभ्यास Page Number 44

1

इस गीत में कुछ विशिष्ट प्रयोग हुए हैं। गीत संदर्भ में उनका आशय स्पष्ट करते हुए अपने वाक्यों में प्रयोग कीजिए।
कट गए सर, नब्ज़ जमती गई, जान देने की रुत, हाथ उठने लगे

Answer

1. युद्ध क्षेत्र में शत्रुओं के कट जाए सर
2. डर के मारे सबकी नब्ज़ जम गई
3. शत्रु के हमले की जानकारी मिलते ही सब जान गए कि यह जान देने की रुत है
4. स्टेज पर मंत्री के आते ही जयकारे के साथ हाथ उठने लगे
भाषा अध्यन Page Number 44