NCERT Solutions for Chapter 8 जीव जनन कैसे करते हैं Class 10 Science
Book Solutions1
डी. एन. ए. प्रतिकृति का प्रजनन में क्या महत्व है?
Answer
डी. एन. ए. सभी जीवों के कोशिकाओं में मौजूद आनुवांशिक गुणों का सन्देश होता है जो जनक से संतति पीढ़ी में जाता है| अतः जनन की मूल घटना डी. एन. ए. की प्रतिकृति बनाना है| जनक के वंशानुक्रम को आगे बढ़ाने के लिए डी. एन. ए. की प्रतिकृति आवश्यक है| डी. एन. ए. की प्रतिकृति समरूप नहीं होती जो नई प्रजातियों के उत्पत्ति का आधार बनता है|
Exercise
2
जीवों में विभिन्नता स्पीशीज के लिए तो लाभदायक है परंतु व्यष्टि के लिए आवश्यक नहीं है, क्यों?
Answer
विभिन्नता स्पीशीज के लिए लाभदायक है, क्योंकि कभी-कभी एक स्पीशीज के लिए पर्यावरण की स्थिति इतनी तेजी से बदलती है कि उनका अस्तित्व मुश्किल हो जाता है| उदाहरण के लिए यदि जल का ताप बढ़ जाता है तो उसमे रहने वाले अधिकतर जीवाणु मर जाएँगे| केवल उष्ण प्रतिरोधी क्षमता वाले ही जीवित बच सकते हैं| जबकि विभिन्नता न होने पर जीवाणुओं की पूरी प्रजाति नष्ट हो गई होती| इस प्रकार जीवों में विभिन्नता उनके अस्तित्व बनाए रखने में मदद करती है| हालाँकि सभी विभिन्नताएँ अलग-अलग या व्यष्टि जीवों के लिए फायदेमंद नहीं है|
Exercise
3
द्विखंडन बहुखंडन से किस प्रकार भिन्न है?
Answer
द्विखंडन में कोशिका का विभाजन दो बराबर भागों में होता है| अमीबा तथा जीवाणु द्विखंडन द्वारा विभाजित होते हैं|बहुखंडन में एककोशिकीय जीव एक साथ अनेक संतति कोशिकाओं में विभाजित हो जाते हैं| प्लैज्मोडियम में बहुखंदन द्वारा कोशिका विभाजन होता है|
Exercise
4
बीजाणु द्वारा जनन से जीव किस प्रकार लाभान्वित होता है?
Answer
बीजाणु द्वारा जनन के लाभ:• बीजाणुधानी में बड़ी संख्या में बीजाणु उत्पन्न होते हैं|
• एक स्थान पर प्रतिस्पर्धा से बचने के लिए दूरदराज के स्थानों पर हवा से आसानी से बीजाणु वितरित किया जाता है|
• बीजाणु के चारों ओर एक मोटी भित्ति होती है जो प्रतिकूल परिस्थितियों में उसकी रक्षा करती है|
Exercise
5
क्या आप कुछ कारण सोच सकते हैं जिससे पता चलता हो कि जटिल संरचना वाले जीव पुनरुद्भवन द्वारा नई संतति उत्पन्न नहीं कर सकते?
Answer
जटिल संरचना वाले जीव पुनरुद्भवन द्वारा नई संतति उत्पन्न नहीं कर सकते क्योंकि जटिल जीवों के संगठन का स्तर अंग प्रणाली होता है| उनके शरीर के सभी अंग प्रणाली एक साथ जुड़े हुए इकाई के रूप में एक साथ कार्य करते हैं| वे त्वचा, मांसपेशियों, रक्त आदि जैसे अपने खोये हुए शरीर के अंगों को जोड़कर पूर्णजीव का निर्माण कर देते हैं| जबकि वे पुनरुद्भवन द्वारा नई संतति उत्पन्न नहीं कर सकते|
Exercise
6
कुछ पौधों को उगाने के लिए कायिक प्रवर्धन का उपयोग क्यों किया जाता है?
Answer
पौधों को उगाने के लिए कायिक प्रवर्धन का उपयोग निम्नलिखित लाभ के लिए किया जाता है:• कायिक प्रवर्धन द्वारा उगाये गए पौधों में बीज द्वारा उगाये पौधों पुष्प एवं फल कम समय में लगने लगते हैं|
• यह पद्धति केला, संतरा, गुलाब एवं चमेली जैसे उन पौधों को उगाने के लिए उपयोगी हैं जो बीज उत्पन्न करने की क्षमता खो चुके हैं|
• कायिक प्रवर्धन का दूसरा लाभ यह भी है कि इस प्रकार उत्पन्न सभी पौधे आनुवांशिक रूप से जनक पौधे के समान होते हैं|
Exercise
7
डी.एन.ए. की प्रतिकृति बनाना जनन के लिए क्यों आवश्यक है?
Answer
डी.एन.ए. की प्रतिकृति बनाना प्रजनन का एक अनिवार्य हिस्सा है क्योंकि यह जनक से संतति पीढ़ी में जाता है| यह एक व्यक्ति के शरीर के बनावट को आधार देता है| डी.एन.ए. की प्रतिकृति बनाने के लिए कोशिकाएँ विभिन्न रासायनिक क्रियाओं का उपयोग करती है तथा परिणामस्वरूप डी.एन.ए. की दो प्रतिकृतियाँ बनती है| डी.एन.ए. की प्रतिकृति बनने के साथ-साथ दूसरी कोशिकीय संरचनाओं का सृजन भी होता रहता है, इसके बाद डी.एन.ए. की प्रतिकृतियाँ विलग हो जाती है|
Exercise
8
परागण क्रिया निषेचन से किस प्रकार भिन्न है?
Answer
पुष्पी पौधों में जनन प्रक्रम में परागकण परागकोश से स्त्रीकेसर के वार्तिकाग्र तक स्थानांतरित होते हैं जिसे परागण कहते हैं| यह कुछ परागणकों जैसे वायु, पानी, पक्षियों या कीड़ों की मदद से होता है| निषेचन की प्रक्रिया में नर तथा मादा युग्मकों के युग्मन होता है| यह अंडाशय के अंदर होता है तथा युग्मनज का रचना करता है|
Exercise
9
शुक्राशय एवं प्रोस्टेट ग्रंथि की क्या भूमिका है?
Answer
शुक्राशय एवं प्रोस्टेट अपने स्राव शुक्रवाहिका में डालते हैं जिससे शुक्राणु एक तरल माध्यम में आ जाते हैं| इसके कारण इनका स्थानांतरण सरलता से होता है और साथ ही यह स्राव उन्हें पोषण भी प्रदान करता है|
Exercise
10
यौवनारंभ के समय लड़कियों में कौन से परिवर्तन दिखाई देते हैं?
Answer
यौवनारंभ के समय लड़कियों में निम्नलिखित परिवर्तन दिखाई देते हैं:• स्तन के आकार में वृद्धि होने लगती है तथा स्तनाग्र की त्वचा का रंग भी गहरा होने लगता है|
• जननांगी क्षेत्र में बाल-गुच्छ निकल आते हैं|
• पैर, हाथ और चेहरे पर महीन रोम आ जाते हैं|
• रजोधर्म होने लगता है|
• त्वचा अक्सर तैलीय हो जाती है तथा कभी-कभी मुंहासे निकल आते हैं|
Exercise
11
माँ के शरीर में गर्भस्थ भ्रूण को पोषण किस प्रकार प्राप्त होता है?
Answer
भ्रूण को माँ के रुधिर से ही पोषण मिलता है, इसके लिए एक विशेष संरचना होती है जिसे प्लैसेंटा कहते हैं| यह एक तश्तरीनुमा संरचना है जो गर्भाशय की भित्ति में धँसी होती है| इसमें भ्रूण की ओर के ऊत्तक में प्रवर्ध होते हैं| माँ के उत्तकों में रक्तस्थान होते हैं जो प्रवर्ध को अच्छादित करते हैं| यह माँ से भ्रूण को ग्लूकोज, ऑक्सीजन एवं अन्य पदार्थों का स्थानांतरण हेतु एक बृहद क्षेत्र प्रदान करते हैं|
Exercise
12
यदि कोई महिला कॉपर-टी का प्रयोग कर रही है तो क्या वह उनकी यौन संचारित रोगों से रक्षा करेगा?
Answer
नहीं, क्योंकि कॉपर-टी शरीर के स्राव में कोई रूकावट नहीं डालता है| इस प्रकार कॉपर- टी यौन संचारित रोगों से रक्षा नहीं करेगा|
Exercise
13
अलैंगिक जनन मुकुलन द्वारा होता है|
(a) अमीबा
(b) यीस्ट
(c) प्लैज्मोडियम
(d) लेस्मानिया
Answer
(b) यीस्ट
Exercise
14
निम्न में से कौन मानव में मादा जनन तंत्र का भाग नहीं है?
(a) अंडाशय
(b) गर्भाशय
(c) शुक्रवाहिका
(d) डिंबवाहिनी
Answer
(c) शुक्रवाहिका
Exercise
15
परागकोश में होते हैं-
(a) बाह्यदल
(b) अंडाशय
(c) अंडप
(d) परागकण
Answer
(d) परागकण
Exercise
16
अलैंगिक जनन की अपेक्षा लैंगिक जनन के क्या लाभ हैं?
Answer
लैंगिक प्रजनन के निम्नलिखित लाभ हैं:• लैगिक प्रजनन में अधिक विभिन्नता उत्पन्न किये जाते हैं| इस प्रकार, यह प्रजाति के अस्तित्व को बनाए रखने में सहायक है|
• इसमें उत्पादित व्यष्टि (जीव) में जनक अर्थात माता-पिता दोनों की विशेषताएँ होती है|
• अलैंगिक जनन की अपेक्षा लैंगिक जनन में विभिन्नताएँ अधिक व्यवहारिक होती हैं| इसका कारण यह है कि अलैंगिक प्रजनन में, डी.एन.ए. को अनुवांशिक कोशिकीय संरचना के अंदर कार्य करना होता है|
Exercise
17
मानव में वृषण के क्या कार्य हैं?
Answer
वृषण के कार्य:• शुक्राणु का उत्पादन करता है, जिसमें पिता के अगुणित गुणसूत्र विद्यमान रहते हैं|
• टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का उत्पादन करता है जो लड़कों में यौवनावस्था के लक्षणों का नियंत्रण भी करता है|
Exercise
18
ऋतुस्राव क्यों होता है?
Answer
ऋतुस्राव में योनि मार्ग से रुधिर एवं म्यूकस के रूप में प्रति माह स्राव होता है| अंडाशय प्रत्येक माह एक अंड का मोचन करता है, अतः निषेचित अंड की प्राप्ति हेतु गर्भाशय भी प्रति माह तैयारी करता है| अतः इसकी अंतःभित्ति मांसल एवं स्पोंजी हो जाती है| यह अंड के निषेचन होने की अवस्था में उसके पोषण के लिए आवश्यक है| परंतु निषेचन न होने की अवस्था में इस पर्त की भी आवश्यकता नहीं होती| अतः यह पर्त धीरे-धीरे टूट कर योनि मार्ग से रुधिर एवं म्यूकस के रूप निष्कासित होती है|
Exercise
19
पुष्प की अनुदैधर्य काट का नामांकित चित्र बनाइए|
Answer

Exercise
20
गर्भनिरोधन की विभिन्न विधियाँ कौन सी है?
Answer
गर्भनिरोधन की विधियों को विस्तृत तौर पर निम्नलिखित प्रकारों में विभाजित किया जाता है:
• प्राकृतिक उपाय- इसमें शुक्राणुओं तथा डिंब के मिलने की संभावना को कम किया जाता है| इस विधि में ऋतुचक्र से दसवें दिन से 17वें दिन तक यौन क्रिया से बचा जाता है क्योंकि इस अवधि के दौरान डिंबोत्सर्जन की उम्मीद रहती है तथा निषेचन की संभावना अधिक होती है|
• एक तरीका यांत्रिक अवरोध का है जिससे शुक्राणु अंडकोशिका तक न पहुँच सके| शिश्न को ढकने वाले कंडोम अथवा योनि में रखने वाली अनेक युक्तियों का उपयोग किया जा सकता है|
• दूसरा तरीका शरीर में हार्मोन संतुलन के परिवर्तन का है, जिससे अंड का मोचन ही नहीं होता अतः निषेचन नहीं हो सकता|
• गर्भधारण रोकने के लिए कुछ अन्य युक्तियाँ जैसे कि लूप अथवा कॉपर-टी को गर्भाशय स्थापित करके भी किया जाता है|
• यदि पुरूष की शुक्रवाहिकाओं को अवरूद्ध कर दिया जाता है और इससे शुक्राणुओं का स्थानांतरण रुक जाता है| इसी प्रकार यदि स्त्री की अंडवाहिनी अथवा फेलोपियन नालिका को अवरूद्ध कर दिया जाता है तो इससे अंड (डिंब) गर्भाशय तक नहीं पहुँच सकेगा| इस तरह दोनों ही अवस्थाओं में निषेचन नहीं हो पायेगा|
Exercise
21
एक-कोशिक एवं बहुकोशिक जीवों की जनन पद्धति में क्या अंतर है?
Answer
एक-कोशिक जीवों में कोशिका विभाजन अथवा विखंडन द्वारा नए जीवों की उत्पत्ति होती है| एक-कोशिक जीवों में प्रजनन खंडन, मुकुलन पद्धति द्वारा होता है जबकि बहुकोशिक जीवों में विशेष प्रजनन अंग मौजूद होते हैं| इसलिए वे जटिल प्रजनन विधियों जैसे कायिक प्रवर्धन, बीजाणु सीमांघ आदि द्वारा प्रजनन करते हैं| अत्यधिक जटिल बहुकोशिक जीवों जैसे मानव तथा पादपों में लैंगिक जनन द्वारा प्रजनन होता है|
Exercise
22
जनन किसी स्पीशीज की समष्टि के स्थायित्व में किस प्रकार सहायक है?
Answer
जनन एक स्पीशीज के मौजूद जीवों द्वारा एक ही प्रजाति के नए जीव उत्पादन करने की प्रक्रिया है| इसलिए यह नयी प्रजातियों को जन्म देकर समष्टि के स्थायित्व में सहायक है क्योंकि एक प्रजाति के समष्टि के सथायित्व के लिए जन्म दर मृत्यु दर के बराबर होनी चाहिए|
Exercise
23
गर्भनिरोधक युक्तियाँ अपनाने के क्या कारण हो सकते हैं?
Answer
गर्भनिरोधक युक्तियाँ अपनाने के निम्नलिखित कारण हो सकते हैं:
• अवांछित गर्भधारण को रोकने के लिए|
• जन्म दर अथवा बढ़ती आबादी के नियंत्रण के लिए|
• यौन संचारित रोगों के स्थानांतरण को रोकने के लिए|
Exercise