NCERT Solutions for Chapter 1 हमारे आस-पास के पदार्थ Class 9 Science
Book Solutions1
निम्नलिखित में से कौन-से पदार्थ हैं-
कुर्सी, वायु, स्नेह, गंध, घृणा, बादाम, विचार, शीत, शीतल पेय, इत्र की सुगंध
Answer
कुर्सी, वायु, बादाम, शीतल पेय
Exercise
2
निम्नलिखित प्रेक्षण के कारण बताएँ-
गर्मा-गरम खाने की गंध कई मीटर दूर से ही आपके पास पहुँच जाती हैं लेकिन ठंडे खाने की महक लेने के लिए आपको उसके पास जाना पड़ता है|
Answer
ठोस का विसरण धीमी गति से होता है| लेकिन, यदि ठोस का तापमान बढ़ाया जाता है तो वायु उनके कणों का विसरण दर बढ़ जाता है| यह ठोस कणों के गतिज ऊर्जा में वृद्धि के कारण होता है| इसलिए गर्मा-गरम खाने की गंध कई मीटर दूर से ही आपके पास पहुँच जाती हैं लेकिन ठंडे खाने की महक लेने के लिए आपको उसके पास जाना पड़ता है|
Exercise
3
स्वीमिंग पूल में गोताखोर पानी काट पाता है| इससे पदार्थ का कौन-सा गुण प्रेक्षित होता है?
Answer
गोताखोर पानी काट पाताइससे पता चलता है कि द्रव अवस्था में पदार्थ के कण स्वतंत्र रूप से गति करते हैं और ठोस की अपेक्षा द्रव के कणों में रिक्त स्थान भी अधिक होता है, जिसके कारण स्वीमिंग पूल में है|
Exercise
4
पदार्थ के कणों की क्या विशेषताएँ होती है?
Answer
पदार्थ के कणों की निम्नलिखित विशेषताएँ होती हैं:(i) पदार्थ के कण निरंतर गतिशील होते हैं|
(ii) पदार्थ के कणों के बीच रिक्त स्थान होता है|
(iii) पदार्थ के कण एक-दूसरे को आकर्षित करते हैं|
Exercise
5
किसी तत्व के द्रव्यमान प्रति इकाई आयतन को घनत्व कहते हैं| (घनत्व = द्रव्यमान/आयतन) बढ़ते हुए घनत्व के क्रम में निम्नलिखित को व्यवस्थित करें- वायु, चिमनी का धुआँ, शहद, जल, चॉक, रुई और लोहा
Answer
वायु, चिमनी का धुआँ, रुई, जल, शहद, लोहा
Exercise
6
(a) पदार्थ की विभिन्न अवस्थाओं के गुणों में होने वाले अंतर की सारणीबद्ध कीजिए|
(b) निम्नलिखित पर टिप्पणी कीजिए- दृढ़ता, संपीड्यता, तरलता, बर्तन में गैस का भरना, आकार, गतिज ऊर्जा एवं घनत्व
Answer
(a)ठोस अवस्था | द्रव अवस्था | गैसीय अवस्था |
ये निश्चित आकार तथा आयतन के होते हैं| | इनका आकार नहीं लेकिन आयतन निश्चित होता है| जिस बर्तन में इन्हें रखा जाए तो ये उसी का आकार ले लेते हैं| | गैसों में न तो निश्चित आकार होता है और न ही निश्चित आयतन| |
नगण्य संपीड्यता | द्रवों में कम संपीड्यता होती है| | ठोसों और द्रवों की तुलना में गैसों की संपीड्यता अधिक होती है| |
इनके कण स्वतंत्र रूप से गतिशील नहीं होते हैं| | इनके कण स्वतंत्र रूप से गतिशील होते हैं | | गैसीय अवस्था में कणों की गति अनियमित और अत्यधिक तीव्र होती है| |
इनमें बहाव नहीं होता है| | इनमें बहाव होता है| | इनमें भी बहाव होता है| |
इनके कणों के बीच अधिकतम आकर्षण होता है| | इनके कणों के बीच ठोस की अपेक्षा कम लेकिन गैस की अपेक्षा अधिक आकर्षण होता है| | इनके कणों के बीच सबसे कम आकर्षण होता है| |
(b)
दृढ़ता- पदार्थ का वह गुण, जिससे उसके आकार में कोई परिवर्तन नहीं होता है|
संपीड्यता- यह पदार्थ का वह गुण है जिससे बल लगाए जाने पर उसके आयतन में परिवर्तन होता है|
तरलता- यह पदार्थ के बहाव की क्षमता है|
बर्तन में गैस का भरना- बर्तन में गैस भरने पर यह उसी का आकार ले लेता है|
आकार- स्पष्ट सीमाएँ होती हैं|
गतिज ऊर्जा- पदार्थ के कणों के निरंतर गतिशील होने के कारण इनमें गतिज ऊर्जा होती हैं|
घनत्व- किसी तत्व के द्रव्यमान प्रति इकाई आयतन को घनत्व कहते हैं|
Exercise
7
कारण बताएँ –
(a) गैस पूरी तरह उस बर्तन को भर देती है, जिसमें इसे रखते हैं|
(b) गैस बर्तन की दीवारों पर दबाव डालती है|
(c) लकड़ी की मेज ठोस कहलाती है|
(d) हवा में हम आसानी से अपना हाथ चला सकते हैं, लेकिन एक ठोस लकड़ी के टुकड़े में हाथ चलाने के लिए हमें कराटे में दक्ष होना पड़ेगा|
Answer
(a) गैस के कणों के बीच का अकर्षण बल नगण्य होता है| इसके कारण गैस के कण सभी दिशाओं में गतिशील होते हैं| इस प्रकार गैस पूरी तरह उस बर्तन को भर देती है, जिसमें इसे रखते हैं|(b) गैसीय अवस्था में कणों की गति अनियमित और अत्यधिक तीव्र होती है| इस अनियमित गति के कारण ये कण आपस में एवं बर्तन की दीवारों से टकराते हैं| इसलिए गैस बर्तन की दीवारों पर दबाव डालती है|
(c) लकड़ी की मेज का निश्चित आकार तथा निश्चित आयतन होता है, जो ठोस की मुख्य विशेषता है| इसलिए लकड़ी की मेज ठोस कहलाती है|
(d) वायु के कणों में रिक्त स्थान अधिक होता है| वहीँ दूसरी तरफ, लकड़ी के कणों में बहुत कम रिक्त स्थान होता है| साथ ही यह कठोर होता है| इसलिए हवा में हम आसानी से अपना हाथ चला सकते हैं, लेकिन एक ठोस लकड़ी के टुकड़े में हाथ चलाने के लिए हमें कराटे में दक्ष होना पड़ेगा|
Exercise
8
सामान्यतया ठोस पदार्थों की अपेक्षा द्रवों का घनत्व कम होता है| लेकिन आपने बर्फ के टुकड़े को जल में तैरते हुए देखा होगा| पता लगाइए, ऐसा क्यों होता है?
Answer
बर्फ जो ठोस होता है तथा जल के अणुओं के बीच रिक्त स्थान होता है, जिसके कारण पानी की तुलना में बर्फ हल्का होता है| यही कारण है कि बर्फ का टुकड़ा जल में तैरता है|
Exercise
9
निम्नलिखित तापमान को सेल्सियस में बदलें|
a. 300 K
b. 573 K
Answer
a. 300 K = (300 - 273)°C
= 27°C
b. 573 K = (573 - 273)°C
= 300°C
Exercise
10
निम्नलिखित तापमान पर जल की भौतिक अवस्था क्या होगी?
a. 250°C
b. 100°C
Answer
(a) गैसीय अवस्था(b) चूँकि इस तापमान पर पानी उबलता है इसलिए यह गैस या द्रव अवस्था में हो सकता है| इस तापमान पर, दी गई ऊष्मा वाष्पीकरण की गुप्त ऊष्मा के बराबर होती है, जिसके कारण जल द्रव अवस्था से गैसीय अवस्था में परिवर्तित होने लगता है|
Exercise
11
किसी भी पदार्थ की अवस्था परिवर्तन के दौरान तापमान स्थिर क्यों रहता है?
Answer
किसी भी पदार्थ की अवस्था परिवर्तन के दौरान, प्रदत्त की गई या निर्गत ऊष्मा का प्रयोग अवस्था परिवर्तन में किया जाता है| इस ऊष्मा को गुप्त ऊष्मा कहते हैं| इसलिए किसी भी पदार्थ की अवस्था परिवर्तन के दौरान तापमान स्थिर रहता है|
Exercise
12
वायुमंडलीय गैसों को द्रव में परिवर्तन के लिए कोई विधि सुझाइए|
Answer
गैसों के कणों को नजदीक लाकर तरल पदार्थ में परिवर्तित किया जा सकता है| इसलिए वायुमंडलीय गैसों का तापमान कम कर अथवा दाब बढ़ाकर द्रव में परिवर्तित किया जा सकता है|
Exercise
13
गर्म, शुष्क दिन में कूलर अधिक ठंडा क्यों करता है?
Answer
कूलर अपने आस-पास की नमी को बढ़ा देता है| वायु में उपस्थित जल के कणों का आस-पास के ऊष्मा से वाष्पीकरण होता है| गर्म, शुष्क दिन में वातावरण में नमी का स्तर बहुत कम होता है, जिसके कारण वाष्पीकरण की दर बढ़ जाती है| वाष्पीकरण की तीव्र दर के कारण कूलर अच्छी तरह काम करता है| इसलिए गर्म, शुष्क दिन में कूलर अधिक ठंडा करता है|
Exercise
14
गर्मियों में घड़े का जल ठंडा क्यों होता है?
Answer
मिट्टी के घड़े में छोटे-छोटे छिद्र होते हैं, जिसके द्वारा घड़े में उपस्थित जल का वाष्पीकरण होता है| वाष्पीकरण के कारण घड़े में रखा जल ठंडा हो जाता है| इसलिए गर्मियों में घड़े का जल ठंडा होता है|
Exercise
15
एसीटोन/पेट्रोल या इत्र डालने पर हमारी हथेली ठंडी क्यों हो जाती है?
Answer
एसीटोन/पेट्रोल या इत्र कम तापमान पर वाष्पीकृत हो जाते हैं| जब कोई एसीटोन/पेट्रोल या इत्र हथेली पर डालता है, तो इसके कण हथेली या उसके आस-पास से ऊर्जा अवशोषित कर लेते हैं तथा वाष्पीकृत हो जाते हैं| इससे हमारी हथेली ठंडी हो जाती है|
Exercise
16
कप की अपेक्षा प्लेट से हम गर्म दूध या चाय जल्दी क्यों पी लेते हैं?
Answer
कप की अपेक्षा प्लेट में द्रव अधिक सतह के क्षेत्र में होता है| इसलिए कप की अपेक्षा प्लेट में तेजी से वाष्पीकृत होता है और जल्दी ठंडा हो जाता है| इस प्रकार कप की अपेक्षा प्लेट से हम गर्म दूध या चाय जल्दी पी लेते हैं|
Exercise
17
गर्मियों में हमें किस तरह के कपड़े पहनने चाहिए?
Answer
गर्मियों में हमें सूती कपड़े पहनने चाहिए क्योंकि यह पसीने का अच्छा अवशोषक होता है| सूती कपड़े में पसीना अवशोषित होकर वायुमंडल में आसानी से वाष्पीकृत हो जाता है| वाष्पीकरण की प्रसुप्त ऊष्मा के बराबर ऊष्मीय ऊर्जा हमारे शरीर से अवशोषित हो जाती है, जिससे शरीर शीतल हो जाता है|
Exercise
18
निम्नलिखित तापमानों को सेल्सियस इकाई में परिवर्तित करें:
(a) 300 K
(b) 573 K
Answer
(a) 300 K = (300 - 273) °C = 27 °C
(b) 573 K = (573 - 273) °C = 300 °C
Exercise
19
निम्नलिखित तापमान को केल्विन इकाई में परिवर्तित करें:
(a) 25°C
(b) 373°C
Answer
(a) 25 °C = (25 + 273) K = 298 K(b) 373 °C = (373 + 273) K = 646 K
Exercise
20
निम्नलिखित अवलोकनों हेतु कारण लिखें:
(a) नैफ्थलीन को रखा रहने देने पर यह समय के साथ कुछ भी ठोस पदार्थ छोड़े बिना अदृश्य हो जाती है|
(b) हमें इत्र की गंध बहुत दूर बैठे हुए भी पहुँच जाती है|
Answer
(a) नैफ्थलीन को रखा रहने देने पर यह समय के साथ कुछ भी ठोस पदार्थ छोड़े बिना अदृश्य हो जाती है क्योंकि उनका आसानी से उर्ध्वपातन हो जाता है| इसके कारण नैफ्थलीन ठोस अवस्था से गैसीय अवस्था में आसानी से परिवर्तित हो जाता है|(b) इत्र में उच्च स्तर पर वाष्पीकरण होता है और हवा में इसका विसरण तेजी से होता है| इसलिए हमें इत्र की गंध बहुत दूर बैठे हुए भी पहुँच जाती है|
Exercise
21
निम्नलिखित पदार्थों को उनके कणों के बीच बढ़ते हुए आकर्षण के अनुसार व्यवस्थित करें:
(a) जल
(b) चीनी
(c) ऑक्सीजन
Answer
ऑक्सीजन, जल, चीनी|
Exercise
22
निम्नलिखित तापमानों पर जल की भौतिक अवस्था क्या है?
(a) 25°C
(b) 0°C
(c) 100°C
Answer
(a) द्रव अवस्था|(b) ठोस अवस्था, द्रव अवस्था में भी हो सकता है| (कुछ परिस्थितियों में)
(c) गैसीय अवस्था में, द्रव अवस्था में भी हो सकता है| (कुछ परिस्थितियों में)
Exercise
23
पुष्टि हेतु कारण दें:
(a) जल कमरे के ताप पर द्रव है|
(b) लोहे की अलमारी कमरे के ताप पर ठोस है|
Answer
(a) जल कमरे के ताप पर द्रव है क्योंकि इसमें तरलता होती है| इसका निश्चित आकार नहीं, लेकिन निश्चित आयतन होता है| इसलिए यह उसी बर्तन का आकार ले लेता है, जिसमें यह रखा जाता है|(b) लोहे की अलमारी कमरे के ताप पर ठोस है क्योंकि यह कठोर होता है तथा इसका निश्चित आकार होता है|
Exercise
24
273 K पर बर्फ को ठंडा करने पर तथा जल को इसी तापमान पर ठंडा करने पर शीतलता का प्रभाव अधिक क्यों होता है?
Answer
273 K पर बर्फ में जल की अपेक्षा कम ऊर्जा होती है| जल में अतिरिक्त संगलन की प्रसुप्त ऊष्मा होती है| इसलिए 273 K पर बर्फ की तुलना में जल में शीतलता का प्रभाव अधिक होता है|
Exercise
25
उबलते हुए जल अथवा भाप में से जलने की तीव्रता किसमें अधिक महसूस होती है?
Answer
उबलते हुए जल की अपेक्षा भाप में अधिक ऊर्जा होती है| इसमें अतिरिक्त वाष्पीकरण की गुप्त ऊष्मा भी होती है |
Exercise
26
निम्नलिखित चित्र के लिए A, B, C, D, E तथा F की अवस्था परिवर्तन को नामांकित करे:

Answer
A- पिघलना, यहाँ ठोस द्रव में परिवर्तित हो रहा है|
B- वाष्पीकरण, यहाँ द्रव गैस में परिवर्तित हो रहा है|
C- संघनन, द्रव गैस में परिवर्तित हो रहा है|
D- जमना, द्रव ठोस अवस्था में परिवर्तित हो रहा है|
E- ऊर्ध्वपातन, यहाँ ठोस द्रव में परिवर्तित हुए बिना ही सीधे गैसीय अवस्था में परिवर्तित हो रहा है|
F- ऊर्ध्वपातन, यहाँ गैस द्रव में परिवर्तित हुए बिना ही सीधे ठोस अवस्था में परिवर्तित हो रहा है|
Exercise