भोर और बरखा

NCERT Solutions fir Chapter 16 भोर और बरखा Class 7 Hindi

Book Solutions

1

'बंसीवारे ललना', 'मोरे प्यार', 'लाल जी', कहते हुए यशोदा किसे जगाने का प्रयास करती हैं और वे कौन-कौन सी बातें कहती हैं?

Answer

'बंसीवारे ललना', 'मोरे प्यार', 'लाल जी', कहते हुए यशोदा अपने पुत्र श्रीकृष्ण को जगाने का प्रयास करती हैं। वे कहतीं हैं कि रात बीत गयी है, सुबह हो गयी हैसभी के दरवाजें खुल चुके हैं। गोपियाँ दही से मक्खन निकाल रही हैं जिससे उनके कंगन बज रहे हैं, उन्हें सुनो। दरवाजे पर देव और मानव सभी तुम्हारी प्रतीक्षा में खड़े हैं, ग्वाल-बाल भी शोर मचा रहे हैं और जय-जयकार कर रहें हैं, उनके हाथ में माखन रोटी लेकर गाएँ चराने के लिए तुम्हारी प्रतीक्षा कर रहें हैं।
कविता से Page Number 120

2

नीचे दी गई पंक्ति का आशय अपने शब्दों में लिखिए - 'माखन-रोटी हाथ मँह लीनी, गउवन के रखवारे।'

Answer

प्रस्तुत पंक्ति का आशय यह है कि गायों के रखवाले ग्वाल-बालों के हाथ में माखन और रोटी है।
कविता से Page Number 120

3

पढ़े हुए पद के आधार पर ब्रज की भोर का वर्णन कीजिए। 

Answer

पद के आधार पर ब्रज में भोर होते ही सभी घरों के किवाड़ खुल जाते हैं। गोपियाँ दही मथना शुरू कर देती हैं जिससे उनके कंगन खनकने की आवाज़ होती है। ग्वाल-बाल गायें चराने के लिए तैयार होने लगते हैं। 
कविता से Page Number 120

4

मीरा को सावन मनभावन क्यों लगने लगा?

Answer

मीरा को सावन मनभावन इसलिए लगा क्योंकि यह मौसम मीरा को श्रीकृष्ण के आने का अहसास कराता है।इसमें प्रकृति बड़ी सुहावनी होती है इसलिए मन में उमंग भर जाती है।
कविता से Page Number 120

5

पाठ के आधार पर सावन की विशेषताएँ लिखिए। 

Answer

सावन में प्रकृति मनोहारी दृश्य प्रस्तुत करती है। चारों तरफ बादल फैल जाते हैं, गरजते हैं और बिजली चमकती है। इस मौसम में मनभावन वर्षा होती है जिससे सभी प्रसन्न हो जाते हैं। गर्मी में कमी आती है और ठंडी हवाएँ बहती हैं।
कविता से Page Number 120

1

मीरा भक्तिकाल की प्रसिद्द कवयित्री थीं। इस काल के दूसरे कवियों के नामों की सूची बनाइए तथा उनकी एक-एक रचना का नाम लिखिए। 

Answer

कवि - उनकी रचना
सूरदास - सूरसागर
रसखान - प्रेम वाटिका
परमानंद - परमानंदसागर
तुलसीदास - रामचरितमानस
पाठ से आगे Page Number 120

2

सावन वर्षा ऋतु का महीना है, वर्षा ऋतु से संबंधित दो अन्य महीनों के नाम लिखिए। 

Answer

आषाढ़ और भादो
पाठ से आगे Page Number 120

1

कृष्ण को 'गउवन के रखवारे' कहा गया है। जिसका अर्थ है गौओं का पालन करनेवाला। इसके लिए एक शब्द दें। 

Answer

गोपाला
भाषा की बात Page Number 121

2

नीचे दो पंक्तियाँ दी गई हैं। इनमें से पहली पंक्ति में रेखांकित शब्द दो बार आए हैं, और दूसरी पंक्ति में भी दो बार। इन्हें पुनरुक्ति (पुन:उक्ति) कहते हैं। पहली पंक्ति में रेखांकित शब्द विशेषण हैं और दूसरी पंक्ति में संज्ञा।
'नन्हीं-नन्हीं बूँदन मेहा बरसे'
'घर-घर खुले किंवारे'
इस प्रकार के दो-दो उदाहरण खोजकर वाक्य में प्रयोग कीजिए और देखिए कि विशेषण तथा संज्ञा की पुनरुक्ति के अर्थ में क्या अंतर हैं?
जैसे - मीठी-मीठी बातें, फूल-फूल महके।

Answer

विशेषण पुनरुक्ति
नए-नए - कल मैंने नए-नए कपडे पहने थे।
ठंडे-ठंडे - समोसे बड़े ठंडे-ठंडे हैं।

संज्ञा पुनरुक्ति
गली-गली - मैंने उसे गली-गली ढूंढा।
नगर-नगर - आजकल नगर-नगर छापेमारी चल रही है।
भाषा की बात Page Number 121