भारत का भौतिक स्वरुप

NCERT Solutions for Chapter 2 भारत का भौतिक स्वरुप Class 9 भूगोल

Book Solutions

1

महान हिमालय में पायी जाने वाली हिमानियों तथा दर्रों के नाम।

Answer

• हिमानियों के नाम: गंगोत्री, चतुरंगी, भागीरथी, खरक, सतोपंथ, कामेत, मिलम, पिंडारी
• दर्रों के नाम: खुन्जेराब दर्रा, शिपकी ला, रोहतांग दर्रा, दिहांग दर्रा, बोमाडी ला
ज्ञात कीजिए Page Number 8

2

भारत के उन राज्यों के नाम जहाँ ऊपर दिए गए ऊँचे शिखर स्थित हैं।

Answer

• कंचनजुंगा - सिक्किम
• नंगा पर्वत - जम्मू और कश्मीर
• नंदा देवी - उत्तराखंड
• कामेत - उत्तराखंड
• नमचा बड़वा - असम
ज्ञात कीजिए Page Number 8

1

एटलस से मसूरी, नैनीताल, व रानीखेत की स्थिति देखें तथा उन राज्यों के नाम लिखें जहाँ वे स्थित हैं।

Answer

• मसूरी - उत्तराखंड
• नैनीताल - उत्तराखंड
• रानीखेत - उत्तराखंड
ज्ञात कीजिए Page Number 8

1(i)

निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए।
एक स्थलीय भाग जो तीन ओर से समुद्र से घिरा हो-
(क) थट
(ख) प्रायद्वीप
(ग) द्वीप
(घ) इनमें से कोई नहीं

Answer

(ख) प्रायद्वीप
अभ्यास Page Number 14

1(ii)

निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए।
भारत के पूर्वी भाग में म्यांमार की सीमा का निर्धारण करने वाले पर्वतों का सयुंक्त नाम-
(क) हिमाचल
(ख) पूर्वांचल
(ग) उत्तराखंड
(घ) इनमें से कोई नहीं

Answer

(ख) पूर्वांचल
अभ्यास Page Number 14

1(iii)

निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए।
गोवा के दक्षिण में स्थित पश्चिम तटीय पट्टी-
(क) कोरोमंडल
(ख) कन्नड
(ग) कोंकण
(घ) उत्तरी सरकार

Answer

(ख) कन्नड
अभ्यास Page Number 14

1(iv)

निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए।
पूर्वी घाट का सर्वोच्च शिखर-
(क) अनाईमुडी
(ख) महेंद्रगिरि
(ग) कंचनजुंगा
(घ) खासी

Answer

(ख) महेंद्रगिरि
अभ्यास Page Number 14

2(i)

निम्नलिखित प्रश्नों के संक्षेप में उत्तर दीजिए-
'भाबर' क्या है?

Answer

 भाबर उत्तरी मैदान का संकरा क्षेत्र है जो कि नदी की धाराओं के साथ नीचे लाए गए कंकड़ों और पत्थरों से बना है। यह क्षेत्र शिवालिक की तलहटी से सटा है।
अभ्यास Page Number 14

2(ii)

निम्नलिखित प्रश्नों के संक्षेप में उत्तर दीजिए-
हिमालय के तीन प्रमुख विभागों के नाम उत्तर से दक्षिण के क्रम में बताइए?

Answer

महान या आंतरिक हिमालय या हिमाद्रि, हिमाचल या निम्न हिमालय, बाह्य हिमालय या शिवालिक।
अभ्यास Page Number 14

2(iii)

निम्नलिखित प्रश्नों के संक्षेप में उत्तर दीजिए-
अरावली और विध्यांचल की पहाड़ियों में कौन-सा पठार स्थित है?

Answer

मालवा पठार अरावली और विध्यांचल की पहाड़ियों में स्थित है।
अभ्यास Page Number 14

2(iv)

निम्नलिखित प्रश्नों के संक्षेप में उत्तर दीजिए-
भारत के उन द्वीपों का नाम बताइए प्रवाल भित्ति के हैं।

Answer

दीपों का समूह लक्षद्वीप प्रवाल भित्ति का है।
अभ्यास Page Number 14

3(क)

निम्नलिखित में अंतर स्पष्ट कीजिए-
बांगर और खादर

Answer

भांगर

खादर

यह पुरानी जलोढ़ मिट्टी है जो उत्तरी मैदान के विशालतम भाग को बनाती है।  

बाढ़ वाले मैदानों के नए तथा युवा निक्षेप जिनका लगभग प्रत्येक वर्ष पुननिर्माण होता है।

नदियों के बाढ़ वाले मैदान के ऊपर स्थित हैं।

नदियों के निचले हिस्से में स्थित हैं।

वेदिका जैसी आकृति प्रदर्शित करते हैं।

मृदा में चूनेदार निक्षेप पाए जाते हैं, जिसे स्थानीय भाषा में कंकड़ कहा जाता है। 

कम उपजाऊ

ज्यादा उपजाऊ

अभ्यास Page Number 14

3(ख)

निम्नलिखित में अंतर स्पष्ट कीजिए-
पूर्वी घाट और पश्चिमी घाट

Answer


पश्चिमी घाट

पूर्वी घाट

दक्षिण के पठार के पश्चिमी सिरे पर स्थित है।

दक्षिण के पठार के पूर्वी सिरे पर स्थित है।

सतत् है और केवल दर्रों के द्वारा ही पार किया जा सकता है। 

सतत् नहीं है, अनियमित हैं एवं बंगाल की खाड़ी में गिरने वाली नदियों ने इनको काट दिया है।

पूर्वी घाटी के अपेक्षा ऊँचे हैं, इनकी औसत ऊँचाई 900 से 1600 मीटर है।

पश्चिमी घाटी के अपेक्षा छोटे हैं, इनकी औसत ऊँचाई 600 मीटर है।

पश्चिमी घाटी में पर्वतीय वर्षा होती है जो घाट के पश्चिमी ढाल पर आद्र हवा के टकराकर ऊपर उठने के कारण होती है।

यह ज्यादातर वर्षा ठंड के मौसम के समय में उत्तर-पूर्वी मानसून द्वारा प्राप्त करती हैं। पश्चिमी घाटी के अपेक्षा यहाँ कम वर्षा होती है।

मिट्टी ज्यादा उपजाऊ होती है।

पश्चिमी घाट के अपेक्षा मिट्टी कम उपजाऊ होती है।


अभ्यास Page Number 14

4

भारत के प्रमुख भू-आकृतिक विभाग कौन से हैं? हिमालय क्षेत्र तथा प्रायद्वीप पठार के उच्चावच लक्षणों में क्या अंतर है?

Answer

भारत के प्रमुख भू-आकृतिक विभाग हैं-

→ हिमालय पर्वत-श्रृंखला

→ उत्तरी मैदान

→ प्रायद्वीप पठार

→ भारतीय मरूस्थल

→ तटीय मैदान

→ द्वीप समूह


हिमालय क्षेत्र

प्रायद्वीपीय पठार

यह भूगर्भीय रूप से युवा एवं बनावट के दृष्टिकोण से वलित पर्वत श्रृंखला है।

इसका निर्माण गोंडवाना भूमि के टूटने के कारण हुआ है जो  पुराने क्रिस्टलीय, आग्नेय तथा रूपांतरित शैलों से बना है।

इस पर्वत श्रृंखला में ऊँचे शिखर, गहरी घाटियाँ तथा तेज बहने वाली नदियाँ हैं।

इस पठारी भाग में चौड़ी तथा छिछली घाटियाँ एवं गोलाकार पहाड़ियाँ हैं।

यह क्षेत्र बारहमासी नदियों का उद्गम स्थल है।

इस क्षेत्र में वर्षा पर आधारित मौसमी नदियों का उद्भव होता है। 

श्रृंखलाएँ (I) आकार तथा घाटियाँ (u) आकार की होती हैं।

इस क्षेत्र में खंडित और दरारों वाली घाटियाँ तथा द्रोण है।

भूगर्भ वैज्ञानिकों के अनुसार हिमालय पर्वत एक अस्थिर भाग है।

यह क्षेत्र एक स्थिर भाग माना जाता है।


अभ्यास Page Number 14

5

भारत के उत्तरी मैदान का वर्णन कीजिए।

Answer

उत्तरी मैदान तीन प्रमुख नदी प्रणालियों- सिन्धु, गंगा एवं ब्रह्मपुत्र तथा इसकी सहायक नदियों से बना है| यह मैदान जलोढ़ मृदा से बना है। लाखों वर्षों में हिमालय के गिरिपाद में स्थित बहुत बड़े बेसिन में जलोढ़ों का निक्षेप हुआ, जिससे इस उपजाऊ मैदान का निर्माण हुआ है। इसका विस्तार 7 लाख वर्ग कि.मी. के क्षेत्र पर है तथा लगभग 2,400 कि.मी. लंबा एवं 240 से 320 कि.मी. चौड़ा है। उत्तरी मैदान को मोटे तौर पर तीन उपवर्गों में विभाजित किया गया है:- पंजाब का मैदान, गंगा का मैदान और ब्रह्मपुत्र का मैदान। उत्तरी मैदान की भूमि समतल नहीं है। इन विस्तृत मैदानों की भौगोलिक आकृतियों में भी विविधता है। आकृतिक भिन्नता के आधार पर उत्तरी मैदानों को चार भागों में भी विभाजित किया जा सकता है – भाबर, तराई, भांगर तथा  खादर।
अभ्यास Page Number 14

6(i)

निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणियां लिखें।
मध्य हिमालय

Answer

हिमाद्रि के दक्षिण में स्थित यह श्रृंखला सबसे अधिक असम है। इन श्रृंखलाओं का निर्माण मुख्यतः अत्यधिक संपीडित तथा परिवर्तित शैलों से हुआ है। इनकी ऊँचाई 3,700 मीटर से 4,500 मीटर के बीच तथा औसत चौड़ाई 50 कि.मी. है। पीर पंजाल श्रृंखला, धौलाधर एवं महाभारत श्रृंखलाएँ सबसे लंबी तथा सबसे महत्वपूर्ण श्रृंखला है। इसी श्रृंखला में कश्मीर की घाटी तथा हिमाचल के कांगड़ा एवं कुल्लू की घाटियाँ स्थित है| इस क्षेत्र को पहाड़ी नगरों के लिए जाना जाता है।
अभ्यास Page Number 15

6(ii)

निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणियां लिखें।
मध्य उच्चभूमि

Answer

नर्मदा नदी के उत्तर में प्रायद्वीपीय पठार का वह भाग जो कि मालवा के पठार के अधिकतर भागों पर फैला है उसे मध्य उच्चभूमि के नाम से जाना जाता है। विंध्य श्रृंखला दक्षिण में मध्य उच्चभूमि तथा उत्तर-पश्चिम में अरावली से घिरी है। पश्चिम में यह धीरे-धीरे राजस्थान के बलुई तथा पथरीले मरूस्थल से मिल जाता है। इस क्षेत्र में बहने वाली नदियाँ हैं- चम्बल, सिंध, बेतवा तथा केन। मध्य उच्चभूमि पश्चिम में चौड़ी लेकिन पूर्व में संकीर्ण है| इस पठार के पूर्वी विस्तार को स्थानीय रूप से बुंदेलखंड तथा बघेलखंड के नाम से जाना जाता है। इसके और पूर्व के विस्तार को दामोदर नदी द्वारा अपवाहित छोटा नागपुर पठार दर्शाता है।
अभ्यास Page Number 15

6(iii)

निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणियां लिखें।
भारत के द्वीप समूह

Answer

भारत में दो मुख्य द्वीप समूह हैं- लक्षद्वीप तथा अंडमान और निकोबार द्वीप। केरल के मालाबार तट के पास द्वीपों का समूह लक्षद्वीप स्थित है। द्वीपों का यह समूह छोटे प्रवाल द्वीपों से बना है। पहले इनको लकादीव, मीनीकाय तथा एमीनदीव के नाम से जाना जाता था। यह 32 वर्ग कि.मी. के छोटे से क्षेत्र में फैला है। कावारत्ती द्वीप लक्षद्वीप का प्रशासनिक मुख्यालय है। अंडमान और निकोबार द्वीप बंगाल की खाड़ी में उत्तर से दक्षिण के तरफ फैले द्वीपों की श्रृंखला है। यह द्वीप समूह आकर में बड़े संख्या में बहुल तथा बिखरे हुए हैं। यह द्वीप समूह मुख्यतः दो भागों में बाँटा गया है- उत्तर में अंडमान तथा दक्षिण में निकोबार। यह द्वीप समूह निमज्जित पर्वत श्रेणियों के शिखर हैं।
अभ्यास Page Number 15

1

भारत के रेखा मानचित्र पर निम्नलिखित दिखाइए-
(i) पर्वत शिखर- के-2, कन्चंजुंगा, नंगा पर्वत, अनाईमुडी।
(ii) पठार- शिलांग, छोटानागपुर, मालवा तथा बुन्देलखंड।
(iii) थार मरूस्थल, पश्चिमी घाट, लक्षद्वीप समूह, गंगा-यमुना दोआब तथा कोरोमंडल तट।

Answer

मानचित्र कार्य Page Number 15