भारत - आकार और स्थिति

NCERT Solutions for Chapter 1 भारत: आकार और स्थिति Class 9 भूगोल

Book Solutions

1

82°30' पूर्व देशांतर को भारत की मानक याम्योत्तर क्यों माना गया है?

Answer

3082°30' पूर्व देशांतर को भारत की मानक याम्योत्तर इसलिए माना गया है क्योंकि यह रेखा भारत के मध्य से होकर निकलती है।
ज्ञात कीजिए Page Number 2

2

कन्याकुमारी और कश्मीर में दिन-रात की अवधि में अंतर क्यों है?

Answer

कन्याकुमारी भारत का अक्षांशीय विस्तार के दक्षिणी छोर (8°4' उत्तरी अक्षांश) और कश्मीर भारत का अक्षांशीय विस्तार के उत्तरी छोर (37°6' उत्तरी अक्षांश) पर स्थित है। भारत का अक्षांशीय विस्तार लगभग 30° है जिसका प्रभाव दिन-रात की अवधि पर पड़ता है। इसलिए कन्याकुमारी और कश्मीर में दिन-रात की अवधि में अंतर है।
ज्ञात कीजिए Page Number 2

1

पश्चिमी और पूर्वी तटों पर केंद्र शासित क्षेत्रों की संख्या ज्ञात कीजिए।

Answer

पश्चिमी तटों पर केंद्र शासित क्षेत्र - दीव और दमन, दादर और नगर हवेली, माहे (पुडुचेरी) और लक्षद्वीप
पूर्वी तटों पर केंद्र शासित क्षेत्र - यानाम (पुडुचेरी) और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
ज्ञात कीजिए Page Number 4

2

क्षेत्रफल के आधार पर सबसे बड़ा और सबसे छोटा राज्य कौन-सा है?

Answer

सबसे बड़ा राज्य - राजस्थान
सबसे छोटा राज्य - गोवा
ज्ञात कीजिए Page Number 4

3

कौन-सा राज्य अंतर्राष्ट्रीय सीमा तथा समुद्र थट को स्पर्श नहीं करते हैं?

Answer

हरियाणा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, तेलंगाना
ज्ञात कीजिए Page Number 4

4

(i) पाकिस्तान (ii) चीन (iii) म्यांमार और (iv) बांग्लादेश की सीमाओं को छूने वाले राज्यों को चार वर्गों में विभाजित कीजिए। उदाहरणार्थ उन राज्यों को एक वर्ग में रखिए जिनकी सीमाएँ पाकिस्तान से मिलती हैं। इसी तरह अन्य शेष वर्ग बनाइए।

Answer

(i) पाकिस्तान की सीमा को छूने वाले राज्य - जम्मू और कश्मीर, पंजाब, राजस्थान,गुजरात।
(ii) चीन की सीमा को छूने वाले राज्य - जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश।
(iii) म्यांमार की सीमा को छूने वाले राज्य - अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर,मिजोरम।
(iv) बांग्लादेश की सीमा को छूने वाले राज्य - मेघालय, असम, पश्चिम बंगाल।
ज्ञात कीजिए Page Number 4

1(i)

निम्नलिखित चार उत्तरों में से उपयुक्त उत्तर चुनिए:
कर्क रेखा किस राज्य से नहीं गुजरती है?
(क) राजस्थान
(ख) उड़ीसा
(ग) छत्तीसगढ़
(घ) त्रिपुरा

Answer

(ख) उड़ीसा
अभ्यास Page Number 6

1(ii)

निम्नलिखित चार उत्तरों में से उपयुक्त उत्तर चुनिए:
भारत का सबसे पूर्वी देशांतर कौन-सा है?
(क) 97°25' पू○
(ख) 77°6' पू○
(ग) 68°7' पू○
(घ) 82°32' पू○

Answer

(क) 97°25' पू○
अभ्यास Page Number 6

1(iii)

निम्नलिखित चार उत्तरों में से उपयुक्त उत्तर चुनिए:
उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम की सीमाएँ किस देश को छूती हैं?
(क) चीन
(ख) भूटान
(ग) नेपाल
(घ) म्यांमार

Answer

(ग) नेपाल
अभ्यास Page Number 6

1(iv)

निम्नलिखित चार उत्तरों में से उपयुक्त उत्तर चुनिए:
ग्रीष्मावकाश में आप यदि कवरत्ती जाना चाहते हैं तो किस केंद्र शासित क्षेत्र में जाएँगे?
(क) पुडुचेरी
(ख) लक्षद्वीप
(ग) अंडमान और निकोबार
(घ) दीव और दमन

Answer

(ख) लक्षद्वीप
अभ्यास Page Number 6

1(v)

निम्नलिखित चार उत्तरों में से उपयुक्त उत्तर चुनिए:
मेरे मित्र एक ऐसे देश के निवासी हैं जिसे देश की सीमा भारत के साथ नहीं लगती है। आप बताइए, वह कौन-सा देश है?
(क) भूटान
(ख) ताजिकिस्तान
(ग) बांग्लादेश
(घ) नेपाल

Answer

(ख) ताजिकिस्तान
अभ्यास Page Number 6

2(i)

निम्न प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए:
अरब सागर तथा बंगाल की खाड़ी में स्थित द्वीप समूह के नाम बताइए। दक्षिण में कौन-कौन से द्वीपीय देश हमारे पड़ोसी हैं?

Answer

अरब सागर में लक्षद्वीप समूह है तथा बंगाल की खाड़ी में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह स्थित है। दक्षिण में मालदीव और श्रीलंका द्वीपीय देश हमारे पडोसी हैं।
अभ्यास Page Number 6

2(ii)

निम्न प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए:
उन देशों के नाम बताइए, जो क्षेत्रफल में भारत से बड़े हैं?

Answer

रूस, कनाडा, चीन, अमेरिका, ब्राज़ील और ऑस्ट्रेलिया।
अभ्यास Page Number 6

2(iii)

निम्न प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए:
हमारे उत्तर-पश्चिमी, उत्तरी तथा उत्तर-पूर्वी पडोसी देशों के नाम बताइए।

Answer

हमारे उत्तर-पश्चिम में पाकिस्तान और अफ़गानिस्तान, उत्तर में चीन (तिब्बत), नेपाल और भूटान तथा उत्तर-पूर्व में बांग्लादेश और म्यांमार हैं।
अभ्यास Page Number 6

2(iv)

निम्न प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए:
भारत में किन-किन राज्यों से कर्क रेखा गुजरती है, उनके नाम बताइए।

Answer

गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल त्रिपुरा और मिजोरम।
अभ्यास Page Number 6

3

सूर्योदय अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी भाग में गुजरात के पश्चिमी भाग की अपेक्षा 2 घंटे पहले क्यों होता है, जबकि दोनों राज्यों में घडी एक ही समय दर्शाती है? स्पष्ट कीजिए।

Answer

अरुणाचल प्रदेश और गुजरात के बीच 30° देशांतर का अंतर है। इस कारण इन दोनों राज्यों के बीच दो घंटे का फासला है। चूँकि अरुणाचल प्रदेश पूर्व में है इसलिए वहाँ सूर्योदय गुजरात से पहले होता है। भारतीय मानक समय का समय भारत की मानक याम्यतोर से तय होती है इसलिए दोनों राज्यों की घड़ी एक ही समय दर्शाती है।
अभ्यास Page Number 6

4

हिन्द महासागर में भारत की केंद्रीय स्थिति से इसे किस प्रकार का लाभ प्राप्त हुआ है?

Answer

हिन्द महासागर पश्चिम के यूरोपीय देशों को पूर्वी एशियाई देशों से मिलाता है तथा भारत इन देशों को मिलान वाले मार्ग में स्थित है जिस कारण हिन्द महासागर भारत को केंद्रीय स्थिति प्रदान करता है। दक्षिण का पठार हिन्द महासागर में शीर्षवत् फैला हुआ है तथा एक लम्बी तठ रेखा प्रदान करता है जिसके माध्यम से भारत पश्चिम एशिया, अफ्रीका, यूरोप के देशों के साथ-साथ पूर्वी एशिया के देशों से भी निकटतम संबंध बनाए हुए है।
अभ्यास Page Number 6

5

निम्नलिखित की मानचित्र की सहायता से पहचान कीजिए:
(i) अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में स्थित द्वीप समूह।
(ii) भारतीय उपमहाद्वीप किन देशों से मिलकर बनता है?
(iii) कर्क रेखा कौन-कौन से राज्यों से गुजरती है?
(iv) भारतीय दक्षिणी मुख्य भूभाग का दक्षिणी शीर्ष बिंदु।
(v) भारत का सबसे उत्तरी अक्षांश।
(vi) अंशों में भारत के मुख्य भूभाग का दक्षिणी अक्षांश।
(vii) भारत का सबसे पूर्वी और पश्चिमी देशांतर।
(viii) सबसे लम्बी तट रेखा वाला राज्य।
(ix) भारत और श्रीलंका को अलग करने वाली जलसंधि।
(x) भारत के केंद्र शासित क्षेत्र।

Answer

(i) लक्षद्वीप
(ii) भारतीय उपमहाद्वीप बनाने वाले देश - भारत, पाकिस्तान, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश|
(iii) गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल त्रिपुरा और मिजोरम।
(iv) कन्याकुमारी
(v) 37°6' उत्तर
(vi) 8°4' उत्तर
(vii) पश्चिमी - 68°7' पश्चिम, पूर्वी - 97°25' पूर्व
(viii) गुजरात
(ix) पाक जलसंधि
(x) दीव और दमन, दादर और नगर हवेली, माहे (पुडुचेरी), लक्षद्वीप, यानाम (पुडुचेरी) और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
मानचित्र कौशल Page Number 6