निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-दो पंक्तियों दीजिए-
बड़े-बड़े बिल्डर समुद्र को पीछे क्यों धकेल रहे थे?
Answer
आबादी बढ़ने के कारण स्थान का अभाव हो रहा था इसलिए बिल्डर नई-नई इमरातें बनाने के लिए बड़े-बड़े बिल्डर समुद्र को पीछे धकेल रहे थे।
मौखिक
Page Number 114
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-दो पंक्तियों दीजिए-
लेखक का घर किस शहर में था?
Answer
लेखक का घर ग्वालियर शहर में था।
मौखिक
Page Number 114
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-दो पंक्तियों दीजिए-
जीवन कैसे घरों में सिमटने लगा है?
Answer
एकल परिवारों का चलन होने के कारण जीवन डिब्बों जैसे फलैटों में सिमटने लगा है।
मौखिक
Page Number 114
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-दो पंक्तियों दीजिए-
कबूतर परेशानी में इधर-उधर क्यों फड़फड़ा रहे थे?
Answer
कबूतर के घोंसले में दो अंडे थे। एक बिल्ली ने तोड़ दिया था दूसरा बिल्ली से बचाने के चक्कर में माँ से टूट गया। कबूतर इससे परेशान होकर इधर-उधर फड़फड़ा रहे थे।
मौखिक
Page Number 114
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (25-30 शब्दों में) लिखिए-अरब में लशकर को नूह के नाम से क्यों याद करते हैं?
Answer
अरब में लशकर को नूह के नाम से इसलिए याद करते हैं क्योंकि वे हमेशा दूसरों के दुःख में दुखी रहते थे। नूह को पैगम्बर या ईश्वर का दूत भी कहा गया है। उनके मन में करूणा होती थी।
लिखित
Page Number 114
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (25-30 शब्दों में) लिखिए-लेखक की माँ किस समय पेड़ों के पत्ते तोड़ने के लिए मना करती थीं और क्यों?
Answer
लेखक की माँ दिन छिपने या सूरज ढलने के बाद पेड़ों के पत्ते तोड़ने के लिए मना करती थीं क्योंकि उस समय वे रोते हैं, रात में फूल तोड़ने पर वे श्राप देते हैं।
लिखित
Page Number 114
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (25-30 शब्दों में) लिखिए-प्रकृति में आए असंतुलन का क्या परिणाम हुआ?
Answer
प्रकृति में आए असंतुलन का परिणाम भूकंप, अधिक गर्मी, वक्त बेवक्त की बारिश, अतिवृष्टि, साइकलोन आदि और अनेक बिमारियाँ हैं।
लिखित
Page Number 114
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (25-30 शब्दों में) लिखिए-लेखक की माँ ने पूरे दिन रोज़ा क्यों रखा?
Answer
लेखक के घर एक कबूतर का घोंसला था जिसमें दो अंडे थे। एक अंडा बिल्ली ने झपट कर तोड़ दिया, दूसरा अंडा बचाने के लिए माँ उतारने लगीं तो टूट गया। इस पर उन्हें दुख हुआ। माँ ने प्रायश्चित के लिए पूरे दिन रोज़ा रखा और नमाज़ पढ़कर माफी माँगती रहीं।
लिखित
Page Number 114
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (25-30 शब्दों में) लिखिए-लेखक ने ग्वालियर से बंबई तक किन बदलावों को महसूस किया? पाठ के आधार पर स्पष्ट कीजिए।
Answer
लेखक पहले ग्वालियर में रहता था। फिर बम्बई के वर्साेवा में रहने लगा। पहले घर बड़े-बड़े होते थे, दालान आंगन होते थे अब डिब्बे जैसे घर होते हैं, पहले सब मिलकर रहते थे अब सब अलग-अलग रहते हैं, इमारतें ही इमारतें हैं पशु-पक्षियों के रहने के लिए स्थान नहीं रहे,पहले अगर वे घोंसले बना लेते थे तो ध्यान रखा जाता था पर अब उनके आने के रास्ते बंद कर दिए जाते हैं।
लिखित
Page Number 114
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (25-30 शब्दों में) लिखिए-डेरा डालने से आप क्या समझते हैं? स्पष्ट कीजिए।
Answer
डेरा डालने का अर्थ है कुछ समय के लिए रहना। बड़ी-बड़ी इमारतें बनने के कारण पक्षियों को घोंसले बनाने की जगह नहीं मिल रही है। वे इमारतों में ही डेरा डालने लगे हैं।
लिखित
Page Number 114
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (25-30 शब्दों में) लिखिए-शेख अयाज़ के पिता अपने बाजू पर काला च्योंटा रेंगता देख भोजन छोड़ कर क्यों उठ खड़े हुए?
Answer
शेख अयाज़ के पिता जब कुँए से नहाकर लौटे तो काला च्योंटा चढ़ कर आ गया। भोजन करते वक्त उन्होंने उसे देखा और भोजन छोड़कर उठ खड़े हुए। वे पहले उसे घर छोड़ना चाहते थे।
लिखित
Page Number 114
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (50-60 शब्दों में) लिखिए−बढ़ती हुई आबादी का पर्यावरण पर क्या प्रभाव पड़ा?
Answer
बढ़ती हुई आबादी के कारण पर्यावरण असंतुलित हो गया है। आवासीय स्थलों को बढ़ाने के लिए वन, जंगल यहाँ तक कि समुद्रस्थलों को भी छोटा किया जा रहा है। पशुपक्षियों के लिए स्थान नहीं है। इन सब कारणों से प्राकृतिक का सतुंलन बिगड़ गया है और प्राकृतिक आपदाएँ बढ़ती जा रही हैं। कहीं भूकंप, कहीं बाढ़, कहीं तूफान, कभी गर्मी, कभी तेज़ वर्षा इन के कारण कई बिमारियाँ हो रही हैं। इस तरह पर्यावरण के असंतुलन का जन जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ा है।
लिखित
Page Number 115
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (50-60 शब्दों में) लिखिए−लेखक की पत्नी को खिड़की मे जाली क्यों लगवानी पड़ी?
Answer
लेखक के घर में कबतूर ने घोंसला बना लिया था जिसमें दो बच्चे थे उनको दाना खिलाने के लिए कबूतर आया जाया करते थे, सामान तोड़ाकरते थे। इससे परेशान होकर लेखक की पत्नी ने मचान के आगे घोंसला सरका दिया और वहाँ जाली लगवानी पड़ी।
लिखित
Page Number 115
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (50-60 शब्दों में) लिखिए−समुद्र के गुस्से की क्या वजह थी? उसने अपना गुस्सा कैसे निकाला?
Answer
कई सालों से बिल्डर समुद्र को पीछे धकेल रहे थे और उसकी ज़मीन हथिया रहे थे। समुद्र सिमटता जा रहा था। उसने पहले टाँगें समेटी फिर उकडू बैठा फिर खड़ा हो गया। फिर भी जगह कम पड़ने लगी जिससे वह गुस्सा हो गया। उसने गुस्सा निकालने के लिए तीन जहाज फेंक दिए। एक वार्ली के समुद्र के किनारे, दूसरा बांद्रा मे कार्टर रोड के सामने और तीसरा गेट वे ऑफ इंडिया पर टूट फूट गया।
लिखित
Page Number 115
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (50-60 शब्दों में) लिखिए−मट्टी से मट्टी मिले,
खो के सभी निशान,
किसमें कितना कौन है,
कैसे हो पहचान
इन पंक्तियों के माध्यम से लेखक क्या कहना चाहता है? स्पष्ट कीजिए।
Answer
इन पंक्तियों में बताया गया है कि सभी प्राणी एक ही मिट्टी से बने हैं और अंत में हमारा शरीर व्यक्तिगत पहचान खोकर उसी मिट्टी में मिल जाता है। यह पता नही रहता कि उस मिट्टी में कौन-कौन से मिट्टी मिली हुई है यानी मनुष्य में कितनी मनुष्यता है और कितनी पशुता यह किसी को पता नहीं होता।
लिखित
Page Number 115
निम्नलिखित का आशय स्पष्ट कीजिए−
नेचर की सहनशक्ति की एक सीमा होती है। नेचर के गुस्से का एक नमूना कुछ साल पहले बंबई में देखने को मिला था।
Answer
प्रकृति के साथ मनुष्य खिलवाड़ करता रहा है परन्तु प्रकृति की भी एक हद तक सहने की शक्ति होती है। इसके गुस्से का नमूना कुछ साल पहले बंबई में देखने को मिला था। इसने तीन जहाजों को गेंद की तरह उछाल दिया था।
लिखित
Page Number 115
निम्नलिखित का आशय स्पष्ट कीजिए−जो जितना बड़ा होता है उसे उतना ही कम गुस्सा आता है।
Answer
महान तथा बड़े लोगों में क्षमा करने की प्रधानता होती है। किसी भी व्यक्ति की महानता क्रोध कर दण्ड देने में नहीं होती है बल्कि किसी की भी गलती को क्षमा करना ही महान लोगों की विशेषता होती है। समुद्र महान है। वह मनुष्य के खिलवाड़ को सहन करता रहा। पर हर चीज़ की हद होती है। एक समय उसका क्रोध भी विकराल रूप में प्रदर्शित हुआ। वैसे तो महान व्यक्तियों की तरह उसमें अथाह गहराई,शांति व सहनशक्ति है।
लिखित
Page Number 115
निम्नलिखित का आशय स्पष्ट कीजिए−इस बस्ती ने न जाने कितने परिंदों-चरिंदों से उनका घर छीन लिया है। इनमें से कुछ शहर छोड़कर चले गए हैं। जो नहीं जा सके हैं उन्होंने यहाँ-वहाँ डेरा डाल लिया है।
Answer
बस्तियों के फैलाव से पेड़ कटते गए और पक्षियों के घर छिन गए। कुछ की तो जातियाँ ही नष्ट हो गईं। कुछ पक्षियों ने यहाँ इमारतों में डेरा जमा लिया।
लिखित
Page Number 115
निम्नलिखित का आशय स्पष्ट कीजिए−शेख अयाज़ के पिता बोले, नहीं, यह बात नहीं हैं। मैंने एक घर वाले को बेघर कर दिया है। उस बेघर को कुएँ पर उसके घर छोड़ने जा रहा हूँ। इन पंक्तियों में छिपी हुई उनकी भावना को स्पष्ट कीजिए।
Answer
शेख अयाज़ के पिता बोले, नहीं, यह बात नहीं हैं। मैने एक घर वाले को बेघर कर दिया है। उस बेघर को कुएँ पर उसके घर छोड़ने जा रहा हूँ। इन पंक्तियों में उनकी यह भावना छिपी हुई थी कि वे पशु-पक्षियों की भावनाओं को समझते थे। वे चीटें को भी घर पहुँचाने जा रहे थे। उनके लिए मनुष्य पशु-पक्षी एक समान थे। वे किसी को भी तकलीफ नहीं देना चाहते थे।
लिखित
Page Number 115
उदारण के अनुसार निम्नलिखित वाक्यों में कारक चिह्नों को पहचानकर रेखांकित कीजिए और उनके नाम रिक्त स्थानों में लिखिए; जैसे −(क) | माँ ने भोजन परोसा। | कर्ता |
(ख) | मैं किसी के लिए मुसीबत नहीं हूँ। | ...................... |
(ग) | मैंने एक घर वाले को बेघर कर दिया। | ...................... |
(घ) | कबूतर परेशानी में इधर-उधर फड़फड़ा रहे थे। | ...................... |
(ङ) | दरिया पर जाओ तो उसे सलाम किया करो। | ...................... |
Answer
(क) | माँ ने भोजन परोसा। | कर्ता |
(ख) | मैं किसी के लिए मुसीबत नहीं हूँ। | संप्रदान |
(ग) | मैंने एक घर वाले को बेघर कर दिया। | कर्म |
(घ) | कबूतर परेशानी में इधर-उधर फड़फड़ा रहे थे। | अधिकरण |
(ङ) | दरिया पर जाओ तो उसे सलाम किया करो। | अधिकरण |
भाषा अध्ययन
Page Number 115
नीचे दिए गए शब्दों के बहुवचन रूप लिखिए −
चींटी, घोड़ा, आवाज़, बिल, फ़ौज, रोटी, बिंदु, दीवार, टुकड़ा।
Answer
चींटी | - | चीटियाँ |
घोड़ा | - | घोड़ें |
आवाज़ | - | आवाज़ें |
बिल | - | बिल |
फ़ौज | - | फ़ौजें |
रोटी | - | रोटियाँ |
बिंदु | - | बिंदु (बिदुओ को) |
दीवार | - | दीवारें |
टुकड़ा | - | टुकड़े |
भाषा अध्ययन
Page Number 115
निम्नलिखित वाक्यों में उचित शब्द भरकर वाक्य पूरे किजिए −
(क) आजकल .................. बहुत खराब है। (जमाना/ज़माना)
(ख) पूरे कमरे को .................. दो। (सजा/सज़ा)
(ग) माँ दही ............... भूल गई। (जमाना/ज़माना)
(घ) ............. चीनी तो देना (जरा/ज़रा)
(ङ) दोषी को ............ दी गई। (सजा/सज़ा)
(च) महात्मा के चेहरे पर................ था। (तेज/तेज़)
Answer
(क) आजकल ....ज़माना...... बहुत खराब है।
(ख) पूरे कमरे को ....सजा...... दो।
(ग) माँ दही ....जमाना... भूल गई।
(घ) ...ज़रा.... चीनी तो देना
(ङ) दोषी को ..सज़ा.... दी गई।
(च) महात्मा के चेहरे पर ..तेज.. था।
भाषा अध्ययन
Page Number 115